Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

PM Matsya Kisan Samridhi Sah-Yojana 2024 |प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना

PM Matsya Kisan Samridhi Sah Yojana:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अध्यक्षता मे केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मत्सय पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना को मंजूरी दे दी गई है जिसका नाम प्रधानमंत्री मत्स्य किसा समृद्धि सह योजना है। इस योजना के माध्यम से मछुआरो और मत्स्य पालन करने वाले मजदूरो को सस्ते मे ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 600 करोड़ रूपेय की एक केन्द्रीय सरकारी योजना है। जो मत्स्य क्षेत्र के सतत और औपचारिक विकास के लिए नीली क्रांति लाने के लिए सरकार की एक मह्त्वपूर्ण योजना है। जिसके माध्यम से मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही नए रोज़गार के अवसर प्राप्त होगें।



आज हम आपको इस आर्टिकल मे पीएम मत्स्य किसान समृद्धि योजना से जुड़ी सभी मह्त्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है। अगर आप भी भारतीय नागरिक है और PM MKSSY का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इस आर्टिकल को अन्त तक अवश्य पढ़े।

Pradhan Mantri Matsya Kisan Samridhi Sah-Yojana

Pradhan Mantri Matsya Kisan Samridhi Sah-Yojana 2024

केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा के तहत एक केन्द्रीय क्षेत्र की योजना उप योजना प्रधानमंत्री मत्स्य किसान सह योजना को मंजूरी दे दी गई है। यह योजना मत्स्य पालन और जलीय कृषि के क्षेत्र मे विकास को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से मत्स्य पालन क्षेत्र की गुणवत्ता मे सुधार लाने के लिए 6000 करोड़ रूपेय से अधिक का निवेश सभी राज्यो और केन्द्र शासित प्रदेशो मे अगले 4 वर्षो किया जाएगा इस परियोजना से जल कृषि बिमा को बढ़ावा देने और नीली क्रांति लाने मे सहायता मिलेगी।

PM Matsya Kisan Samridhi Sah-Yojana के माध्यम से जल कृषि करने वाले किसाने के साथ ही मत्सय पालन से जुड़े लोगो को सस्ते लोन की सुविधा दी जाएगी। मछली पालन से जुड़े लोगो को आसानी से लोन मिलने के लिए घरेलु बाजारो का विस्तार होगा जिससे घरेलु बाजार मे मत्स्य उत्पादक गुणवत्ता मे सुधार आएगा। इस योजना के माध्यम से मत्स्य पालन क्षेत्र के नागरिको के लिए बेहतर लोन की पहुंच सुनिश्चित होगी इससे जुड़े बुनियादी ढाचें के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह योजना तकनीकी उन्नति और विकास को बढ़ावा देने मामूली और अत्याधुनिक माध्यमो का उपयोग किया जा सकेगा।

PM Matsya Sampada Yojana

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना की संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामPradhan Mantri Matsya Kisan Samridhi Sah-Yojana
आरम्भ की गईप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीदेश के मछली एंव मत्स्य पालन करने वाले नागरिक
उद्देश्यमत्स्य पालन व्यवसाय को बढ़ावा देना।
बजट राशी6000 करोड़ रूपेय
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
आधिकारिक वेबसाइट

PM Matsya Kisan Samridhi Sah-Yojana का उद्देश्य

प्रधानमंत्री मस्त्य संपदा योजना के कुछ प्रमुख निम्नलिखित उद्देश्य है मत्सय पालन और जलीय कृषि के क्षेत्र नीली क्रांति लाई जाए और इसके माध्यम से लोगो को नए रोज़गार और आय के स्त्रोत प्रदान किये जाए।

  • मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना इसके लिए नवाचारिक तकनीकी सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
  • यह योजना मत्स्य क्षेत्र मे नए रोज़गार के अवसरो को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे लोगो की आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा।
  • PM MKSSY के माध्यम से मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास और समृद्धि को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि इस क्षेत्र मे सुधार हो सके।
  • Pradhan Mantri Matsya Kisan Samridhi Sah-Yojana के तहत जलीय कृषि के लिए बुनियादी संरचनाओं का निर्माण और प्रंबधन को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • केन्द्र सरकार फिशरिज एक्वकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेट फंड के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं के निर्माण के लिए सहायता प्रदान करने का लक्ष्य रखा है ताकि निजी निवेशको को प्रोत्साहित किया सके।
  • इस योजना के माध्यम से तकनीकी उन्नति को प्राथमिकता देकर मत्स्य पालन क्षेत्र आधुनिक करने का प्रयास किया जाएगा।

प्रधानमंत्री की योजना

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के लाभ

  • PM Matsya Kisan Samridhi Sah-Yojana के तहत मत्स्य क्षेत्र मे काम करने व्यक्तियो और किसानो को वित्तीय सहायता प्राप्त होती है। जैसे- सब्सिडी ऋण, के लिए सस्ती दरो पर ब्याज दरें और किसान क्रेडिट कार्ड।
  • इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2026-27 तक 4 वर्षो मे मछली क्षेत्र 6000 करोड़ रूपेय का निवेश किया जाएगा।
  • जिसके माध्यम से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए लोगो को प्रोत्साहित किया जाएगा। ताकि किसानो की आय मे वृद्धि हो सके। और उनके जीवन स्तर मे सुधार हो सके।
  • मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना से मछली उत्पादन, सी फूड फ्रोडक्शन बढ़ाने मे मदद मिलेगी।
  • मछुआरो और मत्स्य पालन से जुड़े लोगो सहित इस क्षेत्र मे युवाओं के लिए नौकरी के अवसर प्राप्त होगें।
  • योजना मे प्रौद्योगिक और संचालन के मत्स्य उत्पादन की गुणवत्ता और उत्पादन तकनीकी को बेहतर बनाने के लिए सहायता दी जाएगी।
  • PM MKSSY के माध्यम से 40 लाख छोटे और सूक्ष्म उद्यमो को कार्य आधारित पहचान प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय मत्सय पालन डिजिटल प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया जाएगा।
  • मछली पालन मे पांरम्परिक सब्सिडी को प्रदर्शन प्रोत्साहन की ओर धीरे धीरे बदलाव होगा।
  • केन्द्र सरकार द्वारा 6.4 लाख सूक्ष्म उद्यमो को और 5500 मत्स्य पालन सहकारी समितियो को सहायता संस्थागत ऋण प्रदान किया जाएगा।
  • जिसके माध्यम से मत्स्य क्षेत्र मे 1.70 लाख नौकरियो के अवसर पैदा होगें जिनमे से 75000 नौकरियां महिलाओं को दी जाएगी।
  • ताकि नौकरी और सुरक्षित कार्यस्थल के संरक्षण के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके।
  • साथ ही प्रशासनिक और पेशेवर क्षमता का विकास होता है जिससे मत्स्य क्षेत्र के लोगो का सामर्थ्य बढ़ता है।
  • इस योजना के माध्यम से उचित प्रकार से मत्स्य प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन के उपाय किया जाते है जो पर्यावरण की सजीवता को बनाएं रखने मे मदद करता है।

PM Matsya Kisan Samridhi Sah-Yojana का लक्ष्य

  • नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत मछुआरो, मछली किसानो और सहायक श्रमिको के स्वंय पंजीयन की मदद से मछली श्रमिक की कार्य आधारित डिजिटल पहचान तैयार की जाएगी।
  • मत्सय पालन से जुड़े सूक्ष्म लघु उद्यमो को संस्थागत वित्तपोषण तक पहुंच की सुविधा प्रदान करना है।
  • लाभार्थियो को बीमा खरीदने के लिए एकमुश्त प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
  • नौकरियो के निर्माण और रख रखाव सहित मछली पालन क्षेत्र की मूल्य श्रृंखला दक्षता के लिए सुधार कर प्रदर्शन अनुदान के माध्यम से सूक्ष्म और माइक्रो यूनिट को प्रोत्साहित करना।
  • नौकरियो के सृजन और देखरेख सहित मछली व मत्स्य उत्पादन सुरक्षा और गुणवत्ता प्रणालियो को अपनाने के साथ साथ उनके विस्तार के लिए प्रदर्शन करना।
  • साथ ही अनुदान के माध्यम से सूक्ष्म और लघु उद्यमो को प्रोत्साहित करना।

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना

प्रधानमंत्री किसान समृद्धि सह योजना के लाभार्थी

  • मछुआरे, मछली किसान, मछली श्रमिक मछली विक्रेता, या ऐसे अन्य व्यक्ति जो सीधे मत्स्य पालन मूल्य श्रृंखला से जुड़े हुए है।
  • मछली किसान उत्पादक संगठनो मे किसान उत्पादन संगठन भी शामिल होगें।
  • स्वामित्व फॉर्म, साझेदारी फॉर्म, भारत मे पंजीकृत कंपनियो सोसयटी समिति देयता भागीदारी, सहकारी समितियो जैसे ग्राम स्तरीय संगठनो के रूप मे सूक्ष्म एंव मत्स्य पालन व जलीय कृषि मूल्य श्रृंखला मे लगे स्टार्ट अप।
  • अन्य कोई लाभार्थी जो भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग द्वारा लक्षित लाभार्थियो के रूप मे शामिल किया जा सकता है।

PM MKSSY की पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक भारत का मूल नागरिक होना अनिवार्य है।
  • मत्स्य क्षेत्र मे काम करने वाले किसानो, उद्यमियो और पेशेवरो को पात्र माना जाएगा।
  • आवेदक के पास मत्स्य पालन एंव उत्पादन का प्रर्याप्त अनुभव होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास उस राज्य क्षेत्र का स्थायी निवासी होना चाहिए जिसमे वह योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है।
  • इस योजना के लिए महिलाओं भी पात्र होगी।
  • जल कृषि करने वाले किसान, मछली पालन करने वाले एंव मछुआरे इसके लिए पात्र होगें।
  • मत्स्य पालन क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु उद्यमी एंव मछली किसान संगठन और किसान उत्पादक संगठन भी इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • लाभार्थियो के पास सभी सभी प्रयाप्त दस्तावेज होने चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज़
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • बैंक खाता विवरण।
  • किसान क्रेडिट कार्ड।
  • मोबाइल नम्बर।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

Pradhan Mantri Matsya Kisan Samridhi Sah-Yojana 2024 के तहत आवेदन प्रक्रिया

PM Matsya Kisan Samridhi Sah-Yojana 2024 के तहत अभी केवल उडीसा राज्य के नागरिको के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू किया गया है उडीसा राज्य के जो कोई भी इच्छुक उम्मीदवार इस योजना मे पंजीकरण कर लाभ प्राप्त करना चाहते है तो उनको ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया निम्निलिखित है जिसका अनुसारण करके आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको पीएम मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पर आपको New Registration या नया पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मागें गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प क्लिक कर देना है।
  • आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक होने के पश्चात् आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर एक पंजीकरण का संदेश भेजा जाएगा जिसमे आपको योजना मे चयनित के लिए आवेदन स्वीकृति की जानकारी उपलब्ध होगी।
  • इस प्रकार ओडिशा राज्य के नागरिक प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समद्धि सह योजना के तहत अपना ऑनलाइ पंजीकरण कर सकेगें। और योजना लाभ प्राप्त कर सकेगें।
FAQs
प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना 2024 को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

पीएम मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा शुरू किया गया है।

PM MKSSY का पूरा नाम क्या है?

PM MKSSY का पूरा नाम Pradhan Mantri Matsya Kisan Samridhi Sah-Yojana है।

Pradhan Mantri Matsya Kisan Samridhi Sah-Yojana का लाभ किसे मिलेगा?

इस योजना का लाभ देश के मत्स्य पालन का व्यवसाय करने वाले नागरिको को प्राप्त होगा।

पीएम मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत देश की कितनी महिलाओं को रोज़गार प्राप्त होगा?

पीएम मत्स्य किसान समृद्धि योजना के तहत देश की 75000 महिलाओं को रोज़गार से जोड़ा जाएगा।

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना के संचालन के लिए कितना निवेश किया जाएगा?

इस योजना के संचालन के लिए साल 2026-27 तक 6000 करोड़ रूपेय का निवेश किया जाएगा।

Leave a Comment