Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना 2024: किसानों को प्रतिवर्ष ₹5000 की आर्थिक सहायता

Krishi Ashirwad Yojana:झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा कृषि को बढ़ावा देने और किसानो को कृषि कार्यो के लिए प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए एक योजना की शुरूआत की है। जिसका नाम झारखंड कृषि आशीर्वाद योजना है। इस योजना के तहत प्रदेश किसानो को खरीफ की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana 2024 का लाभ राज्य के लघु एंव सीमान्त किसानो को प्राप्त होगा जिनके पास 5 एकड़ या इससे कम कृषि भूमि है। प्रिय मित्रो आज हम आपको इस आर्टिकल मे मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है। अगर आप भी एक किसान है तो इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।



Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana

Jharkhand Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana 2024

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी द्वारा मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानो को राज्य के छोटे एंव सीमान्त किसानो को खरीफ की खेती करने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। Mukhyamantri Krishi Aashirvad Yojana के अन्तर्गत किसानो को प्रति एकड़ खरीफ की खेती करने के लिए किसानो प्रतिवर्ष को 5000 रूपेय की आर्थिक प्रोत्साहन राशी प्रदान की जाएगी। यह प्रोत्साहन राशी सरकार द्वारा सीधे लाभार्थी किसानो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। जिससे राज्य मे खरीफ की खेती को बढ़ावा मिलेगा। और अधिक से अधिक किसान खेती करने के लिए प्रोत्साहित होगें। इस योजना का लाभ उन किसानो को प्राप्त होगा जिनके पास 5 एकड़ या इससे कम कृषि भूमि है।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना

झारखंड मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नामMukhyamantri Krishi Ashirvad Yojana
आरम्भ की गईपूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी द्वारा
राज्यझारखंड
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के लघु एंव सीमान्त किसान
उद्देश्यराज्य मे कृषि को बढ़ावा देना।
लाभखरीफ की फसल पर प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा
प्रोत्साहन राशीप्रतिवर्ष 5000 रूपेय।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://msy.jharkhand.gov.in/
हेल्पलाइन नम्बर1800 180 1551

Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के छोटे एंव सीमान्त किसानो को खरीफ की खेती करने हेतु आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान करना है। ताकि किसानो की आय मे वृद्धि हो सके। क्योकिं अधिकतर किसान ऐसे है जिनकी आजीविका केवल कृषि पर ही निर्भर है लेकिन कई बार फसलो की बिक्री मे अधिक लाभ न होने के कारण उनको लाभ प्राप्त नही हो पाता है। जिसके चलते उनको कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान मे रखते हुए कृषि आशीर्वाद योजना को शुरू किया गया है।

जिसके माध्यम से किसनो प्रतिवर्ष 5000 रूपेय की आर्थिक प्रोत्साहन राशी प्रदान की जाएगी। जिससे वह कृषि सम्बन्धित जरूरतो को बिना किसी आर्थिक समस्या का पूरा कर सकेगें। जिससे किसानो की आय मे वृद्धि होगी। और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा। और राज्य के अधिक से अधिक किसान खरीफ की खेती करने के लिए प्रेरित होगें।

Jharkhand E-Uparjan Portal

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लाभ व विशेषता

  • Mukhyamantri Krishi Ashirvad Yojana को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी के द्वारा शुरू किया गया है।
  • जिसके माध्यम से राज्य के छोटे एंव सीमान्त किसानो को लाभान्वित किया जाएगा।
  • कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानो को प्रतिवर्ष 5000 रूपेय प्रति एकड़ के आधार पर आर्थिक प्रोत्साहन राशी दी जाएगी।
  • यह प्रोत्साहन राशी सीधे लाभार्थी किसानो के बैंक खाते मे भेजी जाएगी।
  • ताकि किसान कृषि सम्बन्धित आवश्यकताओ बिना किसी आर्थिक समस्या के पूरा कर सके।
  • झारखंड राज्य के लगभग 22 लाख 47 हजार किसानो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना का लाभ राज्य के उन किसानो को मिलेगा। जिनके पास 5 एकड़ या इससे कम कृषि योग्य भूमि है।
  • अगर किसान के पास 1 एकड़ से कम कृषि भूमि है तो उनको अतिरिक्त आर्थिक सुविधा दी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ प्राप्त कर किसानो की आर्थिक समस्या का सामना नही करना पड़ेगा।
  • जिससे उनकी आय मे वृद्धि होगी। और आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा।
  • राज्य के अधिक से अधिक किसान कृषि व्यवसाय करने के लिए प्रेरित होगें।

Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana के प्रमुख तथ्य

  • झारखंड राज्य के जिन किसानो के पास 5 एकड़ या इससे कम कृषि योग्य भूमि है उनको वार्षिक 5000 रूपेय की आर्थिक प्रोत्साहन राशी प्रदान की जाएगी।
  • राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 2250 करोड़ रूपेय का बजट निर्धारित किया है।
  • जिन किसानो के पास 1 एकड़ से कम कृषि भूमि है उनको और अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के 22 लाख 47 हजार किसान लाभान्वित होगें।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की पात्रता

  • Mukhyamantri Krishi Ashirvad Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक किसान झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान होना चाहिए।
  • किसानो के पास 5 एकड़ या इससे कम कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

बिरसा हरित ग्राम योजना 

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • राशन कार्ड
  • कृषि सम्बन्धित दस्तावेज़
  • बैंक पासबुक।
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

झारखंड मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

राज्य के जो कोई भी किसान Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है तो उनको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है जिसका अनुसरण कर आसानी से आवेदन किया जा सकता है।

  • सबसे पहले आपको कृषि आशीर्वाद योजना की Official Website पर जाना है।
  • वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुलेगा।
Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana
  • होम पेज पर आपको Farmer का विकल्प दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा।
  • इस ओटीपी को दर्ज कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म मे अकांउट नम्बर और अन्य सभी आवश्यक जानकारियो को दिशा-निर्देशानुसार भरकर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको अपने राज्य व जिला से सम्बन्धित जानकारियो को दर्ज करना है।
  • अन्त मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेगें।

सम्पर्क विवरण-

अगर आप झारखंड कृषि आशीर्वाद योजना से जुड़ी अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर अपनी शिकायत दर्ज करना चाहते है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है। हेल्पलाइन नम्बर पर आप सोमवार से लेकर शनिवार के दिन तक प्रात: 10:00 से लेकर शाम 6:00 बजे तक सम्पर्क कर सकते है।

Helpline Number- 1800 180 1551

Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana FAQs

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानो को कितनी प्रोत्साहन राशी दी जाएगी?

Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana मे किसानो को हर साल प्रति एकड़ भूमि के हिसाब से 5000 रूपेय की प्रोत्साहन राशी प्रदान की जाएगी।

Mukhyamantri Krishi Aashirvad Yojana का लाभ किसे मिलेगा?

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ छोटे एंव सीमान्त किसानो को प्राप्त होगा। जिनके पास 5 एकड़ या इससे कम कृषि योग्य भूमि है।

कृषि आशीर्वाद योजना को किस राज्य मे शुरू किया गया है?

Krishi Ashirvad Yojana को झारखंड राज्य मे शुरू किया गया है।

Leave a Comment