Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

Jharkhand Kisan Karz Mafi list 2023- झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट, Online देखे लाभार्थी सूची, Application Status

Jharkhand Kisan Karz Mafi list : जैसे कि आप सभी जानते हैं केंद्र और राज्य सरकार किसानों की उन्नति और विकास के लिए अनेक योजनाओं का संचालन करती है।  इन योजनाओं को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य किसानों की उन्नति और विकास होता है। किसान देश के लिए अन्न का उत्पादन करता है तो सरकार का भी फर्ज बनता है की किसानों के लिए अलग अलग योजनाओं का निर्माण करें जिससे किसान आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस करें। आज हम आपको झारखंड सरकार द्वारा स्थापित की गई योजना झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट / Jharkhand Kisaan Karz Maafi list 2023 के बारे में बताएंगे, झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट के मुख्य विचार, उद्देश्य, लाभ और विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।  कृपया इस लेख को पूरा एवं ध्यान पूर्वक पढ़ें।



Jharkhand Kisan Karz Mafi list 2023

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा स्थापित की गई झारखंड किसान कर्ज माफी योजना 2023 झारखंड के किसानों के लिए है है। यह योजना 15 अगस्त को शुरू की गई थी। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी छोटे किसानों का कर्ज माफ़ किया जाएगा।  झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के तहत किसानों का ₹50,000 तक का कर्ज माफ़ किया जाएगा।  झारखंड में 5,00,000 से अधिक किसान कर्ज में जकड़े हुए हैं जिसके कारण वह अपने कृषि कार्य पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते हैं।  इस योजना में केवल छोटे किसानों का ही कर्ज माफ़ किया जाएगा। बड़े किसान इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।  इस योजना को पूरा करने के लिए सरकार ने 2000 करोड़ का बजट निर्धारित किया है।

 बिरसा हरित ग्राम योजना 

Jharkhand Kisan Karz Mafi list 2023 के मुख्य विचार

योजना का नामJharkhand Kisan Karz Mafi list 2023
योजना का शुभारंभझारखंड सरकार द्वारा
किसके द्वारा पेश की गईझारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के द्वारा
लाभार्थीझारखंड के छोटे किसान
उद्देश्यझारखंड के किसानों का कर्ज माफ़ करना
साल2023
राज्यझारखंड
आवेदन करने की प्रक्रियाऑनलाइन
कर्ज़ माफी 50,000 रुपये
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jkrmy.jharkhand.gov.in/

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट का उद्देश्य

जैसे कि हम जानते हैं भारत एक कृषि प्रधान देश है।  किसानों को यहाँ अन्नदाता कहा जाता है। प्राकृतिक आपदा के कारण कई बार किसान की फसल खराब हो जाती है जिसके कारण वह अपना कर्ज अदा नहीं कर पाते हैं। कर्ज का बोझ सर पर लेकर कई बार किसान आत्महत्या कर लेते हैं। इस कर्ज के बोझ को किसानों के सर पर से हटाने के लिए झारखंड सरकार ने किसान कर्ज माफी योजना आरंभ की है। जिसकी वजह से किसानों को राहत मिलेगी और वह अपने कृषि कार्य पर पूरा ध्यान दे सकेंगे।

Jharkhand Kisaan Karz Maafi list 2023 के लाभ और  विशेषताएं

  • झारखंड किसान कर्ज माफी योजना 2023 झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा स्थापित की गई। 
  • यह योजना 15 अगस्त को शुरू की गई थी। 
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी छोटे किसानों का कर्ज माफ़ किया जाएगा। 
  • झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के तहत किसानों का ₹50,000 तक का कर्ज माफ़ किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ केवल झारखंड के छोटे किसान ही उठा पाएंगे।
  • इस योजना को पूरी तरह से सक्षम बनाने के लिए सरकार ने 2000 करोड़ का बजट निर्धारित किया है।
  • कर्ज के कारण किसान अपने कृषि कार्य पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते हैं इसलिए सरकार ने यह योजना का चयन किया है जिससे किसानों को राहत देगी।

PM Kisan 13th Installment 2023

झारखंड किसान कर्ज माफी के लिए पात्रता मापदंड

सरकार द्वारा किसी भी योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को उस योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण पात्रता मापदंड को पूरा करना पड़ता है। इसी प्रकार Jharkhand Kisaan Karz Maafi list योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले किसानों को राज्य सरकार द्वारा निम्नलिखित पात्रता मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य है।

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत केवल छोटे किसान का ही कर्ज माफ़ किया जाएगा।
  • जो किसान आय कर देता हो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता।

Jharkhand Kisan Karz Mafi list 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। जिनकी सहायता से वे योजना के लिए आवेदन करने में सफल होते हैं। यदि आप  भी Jharkhand Kisan Karz Mafi list योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके पास नीचे लिखे गए दस्तावेज होने आवश्यक है।

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

किसान सम्मान निधि योजना 

झारखंड कर्ज माफी ऑनलाइन सूची देखने की प्रक्रिया

  • झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Jharkhand Kisan Karz Mafi list
  • वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको ‘किसान कर्ज माफी जिले व लाभार्थी सूची का लिंक दिखाई देगा उस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी भरनी होगी और फिर सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें जिले के लाभार्थी की सूची होगी।

Jharkhand Kisan Karz Mafi list बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको झारखंड प्रशिक्षण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://jkrmy.jharkhand.gov.in/  पर जाना होगा।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन (Beneficiary registration) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • जिसमें आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा और सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Jharkhand Kisan Karz Mafi list
  • इसके पश्चात् आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा। इस पंजीकरण फार्म पर पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करें।
  • मांगे गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • इसके बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपकी Jharkhand Kisaan Karz Maafi list 2023 बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।

झारखंड लॉग इन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको झारखंड प्रशिक्षण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लागिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब एक नया पेज खुल जाएगा।  इस पेज पर अपने सर्च कैटेगरी का चयन करें तथा यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
img-3
  • अब आपको नीचे लिखें लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

Leave a Comment