|Jharkhand| बिरसा हरित ग्राम योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन, लाभ व पात्रता

बिरसा हरित ग्राम योजना ऑनलाइन आवेदन | Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana Online Registration | बिरसा हरित ग्राम योजना आवेदन पत्र | Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana 2022 |

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के किसानों के लिए एक नई योजना का शुभारंभ किया है जिसका नाम‌  बिरसा हरित ग्राम योजना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के किसानों को पौधे प्रदान किए जाएंगे। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बिरसा हरित ग्राम योजना 2022 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे की योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज़, आवेदन की प्रक्रिया स्पष्ट करने जा रहे हैं। Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana 2022 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको हमारा आर्टिकल अंत तक विस्तार पूर्वक पढ़ना होगा।

Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है। Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana के अंतर्गत सरकार द्वारा ही लक्ष्य रखा गया है कि राज्य में प्रत्येक किसान की आय में वृद्धि की जाएगी एवं उनको फलदार पौधे लगाने का कार्य दिया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से 5 लाख परिवारों को 100-100 दिए जाएंगे जिन्हें उन्हें लगाना होगा। इस योजना के अंतर्गत एवं अमरूद की बागवानी को ज्यादा महत्व दिया जाएगा इसी के साथ अन्य फलों एवं पौधों की बागवानी पर भी स्पष्ट ध्यान दिया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में राज्य सरकार किसानों को भूमि आवंटित की जाएगी। सरकार द्वारा इस योजना के तहत 20000000 एकड़ जमीन पर मिश्रित फलों की बागवानी का लक्ष्य रखा गया है।

  • झारखंड बिरसा हरित ग्राम योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य किसानों को फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि की जाएगी।
  • प्रखंड तथा जिला स्तर पर प्रसंस्करणइकाइयां स्थापित की जाएंगी ताकि उत्पाद को सरल रूप से बाजार में उपलब्ध करवाया जा सके।
बिरसा हरित ग्राम योजना 2022

बिरसा हरित ग्राम योजना झारखंड के मुख्य तथ्य

इस योजना के मुख्य तथ्य निम्नलिखित हैं:-

योजना का नामझारखंड बिरसा हरित ग्राम योजना
किसके द्वारा शुरू की गईझारखंड सरकार द्वारा
योजना का राज्यझारखंड
योजना का उद्देश्यकिसानों की आय में वृद्धि करना
योजना का लाभकिसानों को सरकार द्वारा पौधे प्रदान किए जाएंगे
योजना के लाभार्थीराज्य के किसान
निर्धारित जमीन14 सो एकड़
पौधों की संख्या5 करोड़
आवेदन की प्रक्रियाआनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.jharkhand.gov.in/

झारखंड बिरसा हरित ग्राम योजना का उद्देश्य

जैसे कि आप सब जानते हैं कि हमारा भारत एक विकासशील देश है हमारे भारत में कई ऐसे किसान हैं जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और जो दिन रात मेहनत कर कर भी अपनी आजीविका को ठीक प्रकार से नहीं चला पाते इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं शुरू की गई है जिनमें से एक Birsa Harit Gram Yojana है इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा यह लक्ष्य रखा गया है कि राज्य भर में किसानों द्वारा फलदार पौधों की बागवानी की जाएगी जिससे कि उनकी आय में वृद्धि होगी और उनको बहुत लाभ मिलेगा। सरकार द्वारा की गई इस पहल से राज्य के किसानों को बहुत मदद मिलेगी एवं वह आत्मनिर्भर बनेंगे और सशक्त बनेंगे एवं अपने पैरों पर खड़े होकर अपनी आजीविका को सुचारु रुप से चला पाएंगे।

  • इस योजना के तहत रोजगार सृजन किया जाएगा और बुजुर्ग महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana के तहत 3 वर्ष के दौरान किसानों के लिए वार्षिक आमदनी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
  • किसानों द्वारा जो पौधे लगाए जाएंगे उनकी देखभाल बागवानी मित्रों द्वारा की जाएगी और पौधारोपण का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाया जाएगा।

150 एकड़ की भूमि पर प्रदान किए जाएंगे कीट पालन के अवसर

सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का सर्व प्रथम लक्ष्य किसानों की आय में वृद्धि करना है। जैसे कि आप सब जानते हैं कि सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करने हेतु एवं उनकी स्थिति में सुधार लाने हेतु अनेक योजनाओं का शुभारंभ किया जाता है एवं इन योजनाओं का लाभ भी किसानों तक पहुंचाया जाता है। सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया जाता है कि प्रत्येक किसान को इस योजना का लाभ मिल सके। बिरसा हरित ग्राम योजना झारखंड को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य भी किसानों की स्थिति में सुधार लाना है इस योजना के माध्यम से किसानों को भूमि आवंटित की जाएगी जिस पर वह पौधे लगा सकें साथ ही साथ इस योजना के तहत 150 एकड़ की भूमि सरकार द्वारा कीट पालन के लिए भी प्रदान की जाएगी।

योजना के अंतर्गत जोड़े जाएंगे 33764 ग्रामीण परिवार

इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा पांच लाख परिवारों को लाभ प्रदान किया जाएगा एवं इसी के साथ-साथ 5 करोड़ पौधे भी किसानों द्वारा लगाए जाएंगे। राज्य में फलदार पौधों की उगाही की जाए एवं उन में वृद्धि की जाए इसी लक्ष्य से सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत 33764 ग्रामीण परिवारों को जोड़ा जाएगा एवं उनको आजीविका के साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे जिससे वह अपना जीवन सुखमय रूप में व्यतीत कर सकें एवं उन्हें किसी कठिनाई का सामना ना करना पड़े। किसानों को इस योजना से बहुत लाभ मिलेगा एवं में अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे एवं सशक्त बनेंगे जिससे कि हमारे देश का विकास होगा वह हमारे देश के किसानों का भी विकास होगा। इस योजना से उनकी आय में वृद्धि होगी जिससे कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर बन जाएगी।

योजना के अंतर्गत पौधों की सूची

इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा जो पौधे प्रदान किए जाएंगे उसकी सूची में निम्नलिखित है:-

  • अम्रपाली, 
  • मल्लिका प्रजाति के आम एवं 
  • अमरूद, 
  • नींबू, 
  • बेर, 
  • कटहल, 
  • शरीफा, 
  • लेमन ग्रास 

Benefits Of Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana

इस योजना के लाभ निम्नलिखित है:-

  • इस योजना को झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
  • Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana के अंतर्गत राज्य के परती जमीन पर 200000 एकड़ में आम एवं अमरुद के साथ मिश्रित फल की बागवानी का लक्ष्य रखा गया है।
  • सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य किसानों की आय में वृद्धि करना है।
  • एक अनुमान के अनुसार इस योजना से ग्रामीण 3 वर्ष बाद 50 हजार रुपये वार्षिक आय अर्जित कर सकता है।
  • इस योजना के अंतर्गत आम एवं अमरूद की बागवानी मुख्यता की जाएगी।
  • सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 5 लाख परिवारों को सौ सौ पौधे लगाने के लिए दिए जाएंगे।
  • बिरसा हरित ग्राम योजना झारखंड का मुख्य लक्ष्य पूरे राज्य में 5 करोड़ पौधे लगाना है।
  • प्रत्येक जिले में  लगभग 1400 एकड़ परती जमीनों को चिन्हित कर उसपर फलदार वृक्षो का रोपण शुरू कर दिया गया है।
  • इसके तहत आम की अच्छी नस्ल के पौधे आम्रपाली एवं मल्लिका प्रजाति के आम और एल-49 व इलाहाबादी सफेदी प्रजाति के अमरुद के पौधे लगाए जाएंगे।
  • सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से इन फसलों की चारों ओर इमारती लकड़ी का वृक्षारोपण किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से हमारे राज्य के किसान आत्मनिर्भर बनेंगे एवं उनकी आय में निश्चित रूप से वृद्धि होगी।
  • इच्छुक लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत जल्द से जल्द अपना आवेदन कर सकते हैं।

बिरसा हरित ग्राम योजना की विशेषताएं

इस योजना की विशेषताएं निम्नलिखित है:-

  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा इस योजना का संचालन किया गया है।
  • सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से किसानों को बहुत सी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
  • झारखण्ड बिरसा हरित ग्राम योजना शुरू करने का मुख्य लक्ष्य किसानों की आय में वृद्धि करना है।
  • इस योजना के माध्यम से ना केवल राज्य के अंदर फलों की बिक्री होगी बल्कि दूसरे राज्यों में भी फलों को बेचा जाएगा जिससे राज्य की आर्थिक व्यवस्था ऊपर उठेगी।
  • राज्य सरकार के अनुसार बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 450 एकड़ में फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
  • Birsa Harit Gram Yojana‌‌ के तहत राज्य में 5 करोड़ पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत 33764 ग्रामीण परिवारों को योजना से जोड़ा जाएगा और उन्हें आजीविका के साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • फाइनेंसियल इयर 2020-21में झारखंड के सभी 24 जिलों में 31,667.68 एक निजी जमीन पर 3,26,800 फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
  • इस योजना के तहत गरीब परिवारों को 150 एकड़ भूमि पर कीट पालन एवं लाह पालन के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।
  • सरकार द्वारा आर्थिक सशक्तिकरण और रोजगार को बढ़ोतरी देने के लिए मनरेगा कर्मियों को पौधों की गुणवत्ता पर ध्यान रखने के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी।
  • इस समय 45 राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र, 800 प्रखंड मुख्य प्रशिक्षक तथा ग्राम ग्रामीण स्तर पर 4,840 बागवानी मित्रों को प्रशिक्षित किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गतफाइनल वेरीफिकेशन के बाद ही लाभार्थियों को अपनी जमीन पर फलदार पौधे लगाने की अनुमति मिलेगी।
  • टेंडर प्रक्रिया द्वारा पौधे खाद उर्वरक कीटनाशक दवा की खरीदारी की जाएगी और ग्राम पंचायतों द्वारा मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को काम दिया जाएगा।

झारखंड बिरसा हरित ग्राम योजना की पात्रता

वह सभी व्यक्ति को इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें नीचे दिए गए पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा:-

  • लाभार्थी को भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • लाभार्थी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता हो।
  • सरकार द्वारा तय किए गए मापदंडों पर इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • आवेदक को झारखंड का निवासी होना अनिवार्य है।

Important Documents

बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु मुख्य दस्तावेज निम्नलिखित हैं:-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

झारखंड बिरसा हरित ग्राम योजना 2022 के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु लाभार्थी को दिए गए चरणों का पालन करना होगा:-

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु लाभार्थी को पंचायत के विकास कमेटी के पास पास एप्लीकेशन देनी होगी।
  • इसके पश्चात लाभार्थी को जो एप्लीकेशन जमा करनी है उसके साथ मुख्य दस्तावेजों को जोड़ना होगा।
  • इस एप्लीकेशन फॉर्म के साथ लाभार्थियों को जमीन के कागजात जोड़ने होंगे।
  • एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के पश्चात लाभार्थी का वेरिफिकेशन होगा।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को अप्रूवल तक का इंतजार करना होगा।

Leave a Comment