Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना – Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana [msry.jharkhand.gov.in]

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana:- झारखंड सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों को लाभान्वित करने हेतु एक नई योजना को आरंभ किया गया है जिसका नाम मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना है। इस योजना के माध्यम से सूखे से प्रभावित हुए किसानों को सरकार द्वारा 3500 रूपए की सूखा राहत राशि प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से करीब 30 लाख प्रभावित किसान परिवारों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा पालन प्रतिवेदन के अनुसार झारखंड राज्य में 22 जिलों के 226 प्रखंड सूखे की चपेट में हैं। इस समस्या को देखते हुए इसी समस्या को देखते हुए झारखंड सरकार द्वारा Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana शुरू की गई है।



यदि आप भी झारखंड के एक किसान हैं और सूखा से प्रभावित है। तो आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से झारखंड मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि ताकि आप इस योजना में आवेदन कर इसका लाभ प्राप्त कर सके।

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के द्वारा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के से किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। जो सूखे से प्रभावित हुए हैं। क्योंकि सूखे के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती है। जिससे किसानों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Mukhymantri Sukha Rahat Yojana के माध्यम से सूखे से प्रभावित किसानों को सरकार द्वारा 3500 रुपए की वित्तीय सहायता धनराशि प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा 29 अक्टूबर को राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखा घोषित किया गया है। जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा 226 प्रखंडों के सभी किसानों को जो सूखे से प्रभावित हुए हैं। उन सभी किसानों को जल्द ही सूखा राहत राशि प्रदान की जाएगी। झारखंड राज्य के किसानों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पहले अपना आवेदन करना होगा। जिसके बाद ही आपको आपदा प्रबंधक प्राधिकारी द्वारा किसानों के खाते में डीपीटी के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।

Jharkhand Kisan Karz Mafi 

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana Key Highlights

योजना का नामMukhyamantri Sukhad Rahat Yojana
आरंभ की गईमुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
विभागकृषि विभाग
उद्देश्यफसल नुकसान होने पर 3500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थीराज्य के सूखे से प्रभावित किसान परिवार
राज्यझारखंड
साल2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmsry.jharkhand.gov.in

मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना का उद्देश्य

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य के सूखे से प्रभावित हुए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा किसानों को सूखा राहत हेतु 3500 की धनराशि प्रदान की जाएगी। जिसके लिए जल्दी ही प्रभावित किसानों को राहत राशि प्रदान करने के लिए गांव और पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के तहत राज्य के लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा।

Bhu Naksha Jharkhand

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के तहत जारी रहेंगे आवेदन

झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना को सूखे से प्रभावित हुए किसान परिवारों को राहत देने के लिए शुरू किया गया है। राज्य के झारखंड राज्य के कृषि मंत्री द्वारा यह घोषणा की गई है कि जब तक पूरे राज्य में सूखे से प्रभावित किसानों को मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना का लाभ नहीं मिल जाता तब तक इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया को जारी रखा जाएगा। इसके अलावा सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से अधिकारियों को भूमि दस्तावेजों के सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं। अब तक मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के तहत करीब 17 लाख 50,814 लाभार्थियों द्वारा आवेदन किया जा चुका है। राज्य सरकार द्वारा लगातार इस योजना के माध्यम से सूखे से प्रभावित हुए किसानों को लाभ प्रदान कराने के लिए आवेदनों को स्वीकृत किया जा रहा है।

17 लाख से अधिक किसान करा चुके हैं अपना आवेदन

मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के तहत राज्य के अब तक 17 लाख 50 हजार 814 किसानों ने अपना पंजीकरण करा लिया है जिनमें से 913410 ऐसे किसान हैं। जिन्होंने अभी तक बुवाई नहीं की है। और 669007 किसान ऐसे हैं जिनकी 33% से अधिक फसल क्षति हुई है। और इसके अलावा 1 लाख 68 हजार 397 भूमिहीन कृषक मजदूर मजदूरों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इस योजना में सबसे अधिक आवेदन देवघर पलामू और गढ़वा के किसानों ने कराया है। राज्य में अभी ऐसे अधिक पात्र किसान हैं। जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। इसीलिए इस योजना के तहत पोर्टल पर अभी तक रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। जब तक की सभी पात्र किसानों का रजिस्ट्रेशन ना हो जाए।

लैंड पजेशन सर्टिफिकेट की बाध्यता खत्म

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को आर्थिक मदद को लेकर मेमोरेंडम ऑफ फाइनेंस समर्पित किया है। और उम्मीद की है कि इस संकट की घड़ी में केंद्र सरकार आवश्यक सहयोग करेगी। झारखंड सरकार ने केंद्र को मेमोरेंडम ऑफ फाइनेंस के तहत 9682 करोड़ के राहत सहायता की मांग की हैं। और विभागीय सचिव ने कहा कि राज्य के किसान परिवार या खेतिहर मजदूर सभी को जो राशन कार्ड धारी हो मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के लिए जिन दस्तावेजों को अपलोड किया जाता है उनमें से लैंड पजेशन सर्टिफिकेट की बाध्यता को समाप्त किया जाए। और यह सुनिश्चित किया जाए कि जिसका नाम राशन कार्ड में दर्ज है उन सभी किसानो को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ दिया जाए।

सहाय योजना

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana को झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के तहत सूखे से प्रभावित हुए किसानों को राज्य सरकार द्वारा 3000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस योजना के तहत पंजीकृत किसानों को वृत्ति सहायता राशि बीमा कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • झारखंड सरकार ने केंद्र को मेमोरेंडम ऑफ फाइनेंस के तहत 9682 करोड़ के राहत सहायता की मांग की हैं।
  • इस योजना के तहत किसानों को राहत राशि प्रदान करने के लिए जल्द ही गांव और पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के तहत राज्य के 30 लाख किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • राज्य के ऐसे किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। जिन्होंने इस साल बुवाई नहीं की है या जिनकी फसल 33% से ज्यादा खराब हो गई है।
  • झारखंड सरकार ने केंद्र को मेमोरेंडम ऑफ फाइनेंस के तहत 9662 करोड़ की राहत सहायता की मांग की है।
  • अब तक मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के तहत करीब 17 लाख 50,814 लाभार्थियों द्वारा आवेदन किया जा चुका है।

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत केवल राज्य के किसान ही पात्र होंगे।
  • राज्य के सभी किसान इस योजना के पात्र होंगे जो पहले से किसी अन्य बीमा योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • किसान आईडी कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • खेत का खाता नंबर
  • खसरा नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के तहत पंजीकरण कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana
  • होम पेज पर आपको पंजीकरण करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना
  • इस पेज पर आपको Username और Email ID एवं Password दर्ज करना होगा।
  • अब आप को Captcha Code दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको SIGN IN के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना
  • होम पेज पर आपको आवेदक लॉगइन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।
Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana
  • इस पेज पर आपको अपना Mobile Number, Password एवं Captcha Code दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लॉगइन कर सकते हैं।

Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana के तहत eKYC करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना में eKYC के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Proceed to eKYC के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana
  • अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिससे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इस प्रकार आपके सामने सभी जानकारी खुल जाएगी। अब आपको वेरीफाई के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी ईकेवाईसी करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

Leave a Comment