Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

Bihar Makhana Vikas Yojana 2023-24: मखाना विकास योजना ऑनलाइन आवेदन करें, सरकार दे रही 75% सब्सिडी

Makhana Vikas Yojana:- बिहार राज्य मे मखाने की खेती अधिक मात्रा मे होती है। देश मे जितना भी मखाना उत्पादन होता है उसका लगभग 90% उत्पादन बिहार मे ही होता है। इसी को ध्यान मे रखते हुए बिहार सरकार ने मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए और मखाने की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए एक योजना की शुरूआत की है। जिसका नाम मखाना विकास योजना है। इस योजना के तहत बिहार सरकार ने मखाने की खेती के लिए बीज पर सब्सिडी देने की घोषणा की है।



अगर आप भी बिहार के किसान है और मखाने की खेती करते है तो आपको मखाने का बीज खरीदने पर सरकार द्वारा 75% तक की सब्सिडी दी जाएगी। राज्य के जो कोई भी मखाना खेती से जुड़े किसान Makhana Vikas Yojana 2023 का लाभ प्राप्त कर सकते है। आज हम आपको इस आर्टिकल मे बिहार मखाना विकास योजना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अन्त तक अवश्य पढ़े।

Makhana Vikas Yojana

Bihar Makhana Vikas Yojana 2023

बिहार सरकार द्वारा मखाना विकास योजना की शुरूआत 4 सितंबर 2022 को की गई है। इस योजना के माध्यम से किसानो को मखाने की खेती करने वाले किसानो को जितनी भी लागत है इसका 75% अनुदान सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह अनुदान मखाने के बीज पर दिया जाता है। अगर कोई किसान 1 लाख रूपेय के मखाने के बीज खरीदते है तो किसानो को 75000 की सब्सिडी सरकार की और से दी जाएगी। जिससे उनको मात्र 25000 रूपेय ही खर्च करने होगें। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानो को सरकार द्वारा जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। विश्वभर मे बिहार मखाना उत्पादन का सबसे बड़ा क्षेत्र है भारत का लगभग 80 से 90 प्रतिशत मखाना उत्पादन केवल बिहार राज्य मे ही किया जाता है।

बिहार मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना

मखाना विकास योजना बिहार के बारे मे जानकारी

योजना का नामMakhana Vikas Yojana
आरम्भ की गईराज्य सरकार द्वारा।
सम्बन्धित विभागकृषि विभाग।
राज्यबिहार
वर्ष2023
लाभार्थीराज्य के किसान।
उद्देश्यमखाने की खेती करने को प्रोत्साहित करने हेतु सब्सिडी प्रदान करना।
सब्सिडी राशी75% सब्सिडी अनुदान।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://horticulture.bihar.gov.in/

Bihar Makhana Vikas Yojana 2023 का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा आरम्भ की गई मखाना विकास योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य मे मखाने की खेती को प्रोत्साहित करने और मखाना उत्पादन को बढ़ावा देना है। मखाने को एक ड्राय फ्रूट के रूप मे माना जाता है जो देश विदेश मे अधिक लोग इसे खाना पसंद करते है। इसके लिए बिहार मे मखाना अनुसंधान केन्द्र भी बनाया गया है। जिसके तहत मखाना की खेती करने वाले किसानो को 50% से लेकर 75% तक की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाएगी। ताकि राज्य मे अधिक से अधिक मखाने का उत्पादन किया जा सके। और मखाने की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किय जा सके।

मखाना विकास योजना के तहत दिए जाने वाले अनुदान का विवरण

अवयवइकाई लागतसहायता
मखाने के उच्च प्रजाति के बीजो का उपयोग97,000 रूपेय प्रति हेक्टेयरजितनी लागत राशी आएगी उसका 75% अधिकतम 72750 रूपेय प्रति हेक्टेयर की सब्सिडी।

Makhana Vikas Yojana के अन्तर्गत बीज कहां मिलेगा

अगर आप इस योजना के अन्तर्गत मखाना बीज खरीदना चाहते है। तो आप निम्नलिखित पते पर बीज प्राप्त कर सकते है।

  • भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूर्णिया (सबौर मखाना-1)
  • मखाना अनुसंधान केन्द्र, दरभंगा (स्वर्ण बैदेही)

Bihar Udyami Yojana Project List

मखाना विकास योजना बिहार के किन जिलो मे लोगू है

मखाना विकास योजना अभी केवल बिहार के सिर्फ 11 जिलो मे ही लागू की गई है। जो निम्नलिखित है।

  • सहरसा
  • मधेपुरा
  • अररिया
  • मधुबनी
  • सुपौल
  • पुर्णिया
  • दरभंगा
  • कटिहार
  • सीतामढ़ी
  • किशनगंज
  • पश्चिम चंपारण

Makhana Vikas Yojana के लाभ

  • मखाना विकास योजना को बिहार सरकार द्वारा  शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से बिहार राज्य के किसानो को मखाना उत्पादन के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा।
  • जिसमे 30% महिला किसानो की भागिदारी सुनिश्चित की जा रही है।
  • ताकि राज्य के नागरिको रोज़गार प्राप्त हो सके।
  • बिहार सरकार का लक्ष्य Makhana Vikas Yojana के माध्यम से मखाना उत्पादन को 16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 28 प्रति क्विंटल प्रति हेक्टेयर करने का है जिससे किसानो को लाभ होगा।
  • एक किसान जब 1 क्विंटल मखाना उत्पादन करता है तो उसे लगभग 97 हजार रूपेका का खर्च आता है।
  • सरकार द्वारा इस राशी का 75% जो 72750 रूपेय सब्सिडी के रूप मे किसानो को दी जाती है।
  • सब्सिडी की राशी सीधे किसानो के बैंक खाते मे ट्रांसफर की जाएगी।
  • मखाना बिकास योजना को अभी केवल बिहार राज्य के केवल 11 जिलो मे ही लाभ प्रदान किया जा रहा है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानो को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

बिहार मखाना विकास योजना की पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • किसानो को उपर्युक्त पते से बीज खरीदना होगा।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड ले लिंक होना चाहिए।
  • किसानो को मखाने की खेती के लिए ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

Bihar Udyami Yojana List

Bihar Makhana Vikas Yojana आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • आवेदक का आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • कृषि भूमि की खतोनी।
  • पैन कार्ड।
  • बैंक पासबुक।
  • मोबाइल नम्बर।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

बिहार मखाना विकास योजना 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • Makhana Vikas Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको उद्यन निदेशालय कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुलकर आएगा।
बिहार मखाना विकास योजना
  • होम पेज पर आपको मखाना विकास योजना के क्षेत्र मे आवेदन करें का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करना है।
Makhana Vikas Yojana
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको मखाना विकास योजना से सम्बन्धित विशेष बाते बताई गई है। जिन्हे आपको ध्यानपूर्वक पढ़ना है।
  • इसके बाद आपको डिक्लेरेशन बॉक्स मे टिक कर Agree and Continue के विकल्प पर क्लिक करना है।
बिहार मखाना विकास योजना
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाता है जिसमे आपको किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करके आपको विवरण प्राप्त करे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। जिसे आपको ध्यानपूर्वक भरना है।
  • आब आपको मागें गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ो की स्कैन कॉपी अपलोड करनी है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है इसके बाद आपको एक रशीद प्राप्त होगी। जिसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप मखाना योजना के तहत सफलतापूर्वक आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है।

FAQs

मखाना विकास योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

बिहार सरकार द्वारा मखाना विकास योजना को शुरू किया गया है।

Makhana Vikas Yojana के तहत कितना अनुदान मिलता है?

मखाना विकास योजना के तहत पात्र किसानो को 75% अनुदान दिया जा रहा है।

बिहार मखाना विकास योजना के अन्तर्गत आवेदन प्रक्रिया क्या है?

Bihar Makhana Vikas Yojana के तहत आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है।

Bihar Makhana Vikas Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ है।

Leave a Comment