Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

सपनों का संचय डिपॉजिट लिंक्ड ऋण योजना 2023: Sapno Ka Sanchay Deposit Linked Rin (Loan) Yojana, शिक्षा के लिए छात्रों को मिलेगा ऋण, आवेदन करें

Sapno Ka Sanchay Deposit Linked Loan Yojana:- हाल ही मे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा बच्चो के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए एक योजना की शुरूआत की है। जिसका नाम सपनो का संचय डिपॉजिट लिंक्ड ऋण योजना है। Sapno Ka Sanchay Deposit Liked Loan Scheme 2023 के माध्यम से राज्य के विद्यार्थियो को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बैंक से लोन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। ताकि छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके। राज्य के सभी वर्ग के छात्र इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। प्रिय मित्रो आज हम आपको इस आर्टिकल मे एचपी सपनों का संचय डिपॉजिट लिंक्ड ऋण योजना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अन्त तक अवश्य पढ़े।



Sapno Ka Sanchay Deposit Liked Loan Scheme

HP Sapno Ka Sanchay Deposit Linked Loan Yojana 2023

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 20 अक्टूबर को राज्य सहकारी बैंक के मुख्यालय मे सपनों का संचय डिपॉजिट लिंक्ड ऋण योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के विद्यार्थियो को लाभान्वित किया जाएगा। ताकि राज्य के छात्रो को भविष्य मे उच्च शिक्षा प्राप्त करने या फिर व्यवसाय शुरू करने के लिए आसानी से बैंक से लोन प्राप्त हो सके। यह योजना जमा पर आधारित ऋण की सुविधा केवल 10 से 18 वर्ष की आयु के स्कूली विद्यार्थियो को ही दी जाएगी।

Himachal Pradesh Sapno Ka Sanchay Deposit Liked Loan Scheme 2023 के तहत छात्र खाता खुलवाकर जितने भी रूपेय जमा कराएगें इसके 1 वर्ष के बाद फिक्स डिपॉजिट मे रूपांतरित किया जाएगा। जिसका ब्याज भी खाताधारको को प्रदान किया जाएगा। जब छात्र की आयु 18 वर्ष पूर्ण होगी। तब उसके बैंक खाते मे कितने रूपेय होगें उसके 5 गुना तक ऋण हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (HPSCB) से प्राप्त कर सकेगें।

इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना

सपनों का संचय डिपॉजिट लिंक्ड ऋण योजना के बारे मे जानकारीं

योजना का नामSapno Ka Sanchay Deposit Linked Loan Yojana
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी द्वारा।
कब शुरू की गई20 अक्टूबर 2023
राज्यहिमाचल प्रदेश।
वर्ष2023
लाभार्थीराज्य के छात्र।
लाभउच्च शिक्षा एंव व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण की सुविधा प्रदान की जाएगी।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://hpscb.com/

Sapno Ka Sanchay Deposit Liked Rin Scheme 2023 का उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई सपनो का संचय डिपॉजिट लिंक्ड ऋण योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के विद्यार्थियो को भविष्य मे उच्च शिक्षा एंव व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक से ऋण की सुविधा उपलब्ध कराना है। क्योकिं अधिकतर छात्रो के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण जब वह 12 कक्षा पूर्ण कर लेते है तो इसके बाद उनको उच्च शिक्षा प्राप्त करने या व्यवसाय शुरू करने के लिए धन की आवश्यकता पड़ती है लेकिन परिवार मे धन की व्यवस्था न होने के कारण उनको काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।

इसी को ध्यान मे रखते हुए हिमाचल सरकार द्वारा सपनो का संचय योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से जब छात्र की 12वीं कक्षा पूर्ण हो तब उनके पास सपनो का संचय योजना के तहत उनके बैंक खाते मे जितने रूपेय होगें। उनको उनके 5 गुना तक बैंक से लोन प्रदान किया जाएगा। ताकि छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके या कोई व्यवसाय शुरू कर सकें। जिससे उनको भविष्य सुरक्षित होगा। और उनको किसी भी आर्थिक संकट का सामना नही करना पड़ेगा।

सपनों का संचय डिपॉजिट लिंक्ड ऋण योजना की ब्याज दर

आपको बता दे कि फिलहाल राज्य सरकार द्वारा सपनो का संचय लोन योजना के अन्तर्गत छात्रो को जमा की गई राशी पर कितना प्रतिशत ब्याज दर प्राप्त होगा इसकी जानकारी नही दी गई है। परन्तु वर्तमान समय मे HPSCB बैंक के जरिए सेविंग बैंक अकाउंट पर ब्याज दर लगभग 7.40% के करीब है। इसीलिए छात्र के द्वारा जमा की गई राशी पर भी 7.40% ब्याज दर प्राप्त हो सकती है।

राजीव गांधी स्वरोजगार योजना

Sapno Ka Sanchay Deposit Liked Loan Yojana 2023 के लाभ एंव विशेषताएं

  • सपनो का संचय डिपॉजिट लिंक्ड ऋण योजना को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा शुरू किया गया है।
  • 20 अक्टूबर को इस योजना की शुरूआत की गई है।
  • Sapno Ka Sanchay Deposit Liked Rin Yojana का लाभ सभी वर्ग के छात्र प्राप्त कर सकते है।
  • यह योजना छात्रो के भविष्य मे आगें बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
  • इस योजना के तहत खोलें गए बैंक खाते मे एक एटीएम कार्ड भी दिया जाएगा। जो छात्रो के लिए फ्री होगी। अर्थात किसी लेने देन पर सर्विस चार्ज नही काटा जाएगा।
  • Sapno Ka Sanchay Deposit Liked Loan Scheme के तहत छात्रो के बैंक खाते मे जमा किए गए रूपयो को FD मे रूपांतरित किया जाएगा।
  • लाभार्थी के बैंक खाते मे 18 वर्ष की आयु तक जितने भी रूपेय जमा होगें। इसके 5 गुना तक उच्च शिक्षा प्राप्त करने या व्यवसाय के लिए ऋण मिल सकेगा।
  • सपनो का संचय योजना एक प्रकार की जमा पर आधारित ऋण योजना है। जिसका लाभ प्राप्त होने से छात्र 18 वर्ष की आयु होने पर अपना करियर बनाने मे सहायक साबित होगी।
  • यह योजना छात्रो को उच्च शिक्षा प्राप्त करने को प्रोत्साहित करेगी जिससे उनका भविष्य सुरक्षित होगा।
  • जिससे छात्रो को अपना भविष्य तय करने मे किसी भी आर्थिक संकट का सामना नही करना पड़ेगा।

हिमाचल प्रदेश सपनों का संचय डिपॉजिट लिंक्ड ऋण योजना की पात्रता

  • सपनो का संचय योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्र हिमाचल प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 10 वर्ष से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • छात्र की आयु अधिकतम 25 वर्ष तब तक की अवधि मे ही जमा राशी पर 5 गुना ऋण प्राप्त कर सकेगा।
  • आवेदक इस योजना का लाभ केवल HPSCB Bank से प्राप्त कर सकेगें।
  • इस योजना के अधिकतम 12वीं कक्षा तक के छात्र पात्र होगें।

आम आदमी राहत वितरण योजना

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • राशन कार्ड।
  • छात्र की स्कूल की आईडी कार्ड।
  • बैंक खाता।
  • मोबाइल नम्बर।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Sapno Ka Sanchay Deposit Linked Loan Yojana 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया

राज्य के जो कोई भी छात्र Sapno Ka Sanchay Deposit Liked Rin Yojana के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो वह फिलहाल ऑफलाइन के माध्यम से इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है। क्योकिं अभी इस योजना मे ऑनलाइन आवेदन के लिए HPSCB बैंक द्वारा आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नही की गई है। ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है। जिसका अनुसरण कर आप आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

  • सबसे पहले छात्र को नज़दीकी एचपीएससीबी बैंक की ब्रांच मे जाना है।
  • अब आपको सपनो का संचय डिपॉजिट लिंक्ड ऋण योजना खोलने के लिए वहां के सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी दे।
  • इसके बाद आपको Sapno Ka Sanchay Yojana का आवेदन फॉर्म दिया जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म मे पूछी गई सभी जानकारियो को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजो को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना है।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वहीं जमा कर देना है जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।
  • इस प्रकार आपका ऑफलाइन आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा।

सम्पर्क विवरण-

Helpline Number- 1800 180 8090

FAQs

सपनो का संचय योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

Sapno Ka Sanchay Yojana को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा शुरू किया गया है।

Sapno Ka Sanchay Deposit Linked Loan Yojana का लाभ किसे प्राप्त होगा?

सपनों का संचय योजना का लाभ राज्य के 10 से 18 वर्ष के बीच की आयु के छात्रो को प्राप्त होगा।

किस बैंक के अन्तर्गत इस योजना को शुरू किया जा रहा है?

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (HPSCB) के तहत इस योजना को शुरू किया जा रहा है।

Sapno Ka Sanchay Deposit Liked Rin Yojana के तहत कितनी ऋण दिया जाएगा?

इस योजना के तहत जमा राशी का 5 गुना अर्थात 18 वर्ष की आयु तक अगर छात्र के बैंक खाते मे 1 लाख जमा हुआ है तो छात्र को अधिकतम 5 लाख रूपेय का ऋण प्राप्त होगा।

Leave a Comment