Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi 2024 Application Process, Benefits & Eligibility

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को विकसित हरियाणा के संकल्प से परिपूर्ण वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1 लाख 89 हजार करोड़ रूपेय का बजट पेश किया इस बजट मे हरियाणा सरकार ने किसानो, युवाओं, महिलाओं और गरीबो को साधने का प्रयास किया गया है साथ ही इस बजट मे लोगो को बड़ी राहत देते हुए कोई नया टैक्स नही लगाया गया है पिछले साल के मुकाबले इस बार बजट मे बढ़ोतरी की गई है जिसमे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बजट पेश करते हुए हरियाणा किसान ऋण माफी का ऐलान किया है उन्होने कहा है कि राज्य के सभी किसानो के कृषि ऋण पर ब्याज माफ किया जाएगा



और यदि किसी पर कोई पेनल्टी लगी है तो वह भी नही देनी होगी मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद राज्य सभी किसानो के लिए गए कर्जो पर ब्याज माफ होने से बड़ी राहत मिलेगी। आज हम आपको इस आर्टिकल मे किसान ऋण माफी से जुड़ी मह्तवपूर्ण जानकारी देने जा रहे है अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अन्त तक अवश्य पढ़े।

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा 23 फरवरी को अपने दूसरे कार्यकाल का अन्तिम बजट पेश करते हुए किसानो के लिए ऋण ब्याज माफी का ऐलान किया है मुख्यमंत्री द्वारा बजट मे प्रदेश के किसानो के लिए कर्ज पर लगने वाले ब्याज पर छुट दी गई है इसके लिए हरियाणा किसान ऋण ब्याज माफी योजना की शुरूआत की है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी किसान जिन्होने कृषि हेतु ऋण लिया है उनके कृषि ऋण पर ब्याज माफ किया जाएगा।

साथ ही अगर किसान पर कोई पेनल्टी लगी है तो उसका भी भुगतान नही करना होगा। यह सुविधा जारी वर्ष के मई माह तक मिलेगी उसके बाद जो भी ब्याज या पेनल्टी होगी नए सिरे से लेगेगी जो किसान को देनी होगी। जिससे राज्य के किसानो को लोन पर लगने वाले ब्याज छुट मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। जिससे वह आसानी से अपना कर्ज चुका सकेगें।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा

हरियाणा किसान फसल ऋण ब्याज माफी 2024 के बारे मे जानकारी

आर्टिकलHaryana Kisan Rin Byaj Mafi
शुरू की गईमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा
राज्यहरियाणा
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यकिसानो का कर्ज एंव उस पर लगी पेनल्टी माफ करना।
लाभान्वित किसानो की संख्या5.47 लाख किसान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटशीघ्र लॉन्च की जाएगी।

Kisan Crop Loan Interest Waiver का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा आरम्भ की गई Haryana Kisan Rin Byaj Mafi 2024 का मुख्य उद्देश्य किसान द्वारा लिए गए ऋण पर ब्याज मे छुट प्रदान कर पेनल्टी माफ करना है। राज्य के वह किसान जिन्होने कृषि हेतु ऋण लिया है लेकिन वह वित्तीय समस्याओं के कारण लिए गए लोन को समय से नही जमा करा पाए है और उनके द्वारा लिए गए लोन पर ब्याज और पेनल्टी अधिक बाधा बनी हुई है तो उन किसानो द्वारा 31 मई 2024 तक लिए गए कृषि लोन को जमा करने के लिए लोन को जमा करने के लिए लोन राशी पर लगने वाला ब्याज और पेनल्टी को माफ किया जाएगा।

मेरा पानी मेरी विरासत योजना

5.47 लाख किसानो के कर्ज का ब्याज और पेनल्टी होगा माफ

किसान ऋण ब्याज माफी का लाभ राज्य के 5 लाख से अधिक किसानो को मिलेगा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने राज्य के 5 लाख 47 हजार किसानो डिफॉल्टर किसानो के कर्ज का ब्योरा और पेनल्टी माफ करने का ऐलान किया है उन्होने कहा है कि किसानो का सितंबर 2023 तक लिए गए कर्ज पर ब्याज माफ किया जाएगा इसके लिए जो कोई भी किसान 31 मई 2024 तक लिया गया कर्ज जमा करते है तो उनका ब्याज और पेनल्टी माफ किया जाएगा। इसके बाद वह दोबारा कर्ज ले सकेगें। सीएम ने कहा है कि मै किसान का बेटा हूं और किसानो का दर्द समझता हू मैने खुद हल चलाया है और खेती ही है इसलिए राज्य के 5 लाख 47 हजार किसानो के कर्ज का ब्याज और पेनल्टी माफ की जाएगी।

हरियाणा किसान ऋण ब्याज माफी के लाभ

  • राज्य के किसान द्वारा 30 नवबंर 2023 तक के लिए गए कृषि ऋण पर लगने वाले ब्याज और पेनल्टी को माफ किया जाएगा।
  • जिसके माध्यम से राज्य के 5.47 लाख डिफॉल्ट किसानो का बिना ब्याज और पेनल्टी के कृषि ऋण माफ होगा जिससे किसान पुन: कृषि लोन ले पाएगें।
  • आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कई बार किसान ब्याज दर मे बढ़ोत्तरी होने के कारण समय से कर्ज नही चुका पाए है उनका कृषि ऋण भी बिना ब्याज के जमा हो जाएगा।
  • राज्य के सभी डिफाल्टर किसान Haryana Kisan Rin Byaj Mafi 2024 का लाभ ले सकेगें।

Kisan Rin Byaj Mafi की पात्रता

  • किसान ऋण ब्याज माफी के लिए केवल हरियाणा राज्य के की किसान पात्र होगें।
  • केवल वही किसान इसके लिए पात्र होगें जिन्होने 30 सिंतबर 2023 तक के लिए ऋण लिया है।
  • राज्य के सभी जाति वर्ग के किसान इसके लिए पात्र होगें।
  • वह किसान जो सरकारी सेवा मे कार्यरत् है या सरकारी पेशन लेते है उनको ऋण ब्याज माफी का लाभ प्राप्त नही होगा।

वन मित्र योजना

किसान ऋण ब्याज माफी के लिए जरूरी दस्तावेज़

Kisan Rin Byaj Mafi 2024 के लिए किसान के पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होने जरूरी है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • पैन कार्ड।
  • राशन कार्ड।
  • ऋण सम्बन्धित दस्तावेज़।
  • मोबाइल नम्बर।
  • बैंक खाता पासबुक।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

अगर आप भी हरियाणा के किसान है और आपने कृषि ऋम प्राप्त किया है जो सितंबर 2023 तक के लिए दिया गया था। तो आप लिए गए कर्ज को मई 2024 तक जमा कर सकते है जिस पर आपको ब्याज और पेनल्टी माफ की जाएगी।

  • सबसे पहले आपको उस बैंक शाखा मे जाना होगा जंहा से आपने कृषि हेतु ऋण प्राप्त किया था।
  • इसके बाद आपको हरियाणा हरियाणा किसान ऋण ब्याज माफी का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • प्राप्त आवेदन फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजो को संलग्न करना है।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म और 30 सिंतबर 2023 तक लिए गए ऋण की राशी का जमा करना होगा।
  • इसके बाद कर्ज जमा करने पर आपको ब्याज और पेनल्टी माफ की जाएगी।
  • इस प्रकार आपके द्वारा लिए गए कर्ज का ब्योरा और पेनल्टी माफ हो जाएगी।
FAQs
किसान ऋण ब्याज माफी की घोषणा कब और किसके द्वारा की गई है?

किसान ऋण ब्याज माफी की घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा 23 फरवरी 2024 को शुक्रवार के दिन अन्तिम बजट के दौरान की गई है।

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi 2024 के तहत किसान कब तक का कर्ज जमा कर सकते है?

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi के तहत किसान सिंतबर 2023 तक लिए गए कृषि ऋण को मई 2024 तक जमा कर सकते है।

हरियाणा किसान ऋण ब्याज माफी के माध्यम से राज्य के कितने किसानो को लाभ मिलेगा?

हरियाणा किसान ऋण ब्याज माफी के माध्यम से राज्य के 5 लाख 47 हजार किसानो को लाभ मिलेगा।

Leave a Comment