Bihar Free Laptop Yojana 2023 Online Registration, बिहार फ्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, पात्रता व चयन प्रक्रिया, लाभार्थी सूची
राज्य के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने और उनका विकास करने लिए समय-समय पर सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती है। इसी तरह बिहार सरकार द्वारा भी एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका नाम बिहार फ्री लैपटॉप योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को बिहार सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। Bihar Free Laptop Yojana 2023 के तहत सरकार द्वारा राज्य के 30 हजार छात्र छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा। अगर आप भी बिहार के छात्र हैं और फ्री लैपटॉप प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार फ्री लैपटॉप से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Table of Contents
Bihar Free Laptop Yojana 2023
बिहार सरकार द्वारा बिहार फ्री लैपटॉप योजना का शुभारंभ किया गया है। राज्य के उन सभी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिन्होंने 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। आर्थिक सहायता राशि के साथ ही प्रशस्ति पत्र भी छात्रों को प्रदान किया जाएगा। छात्र के लिए आवश्यक है कि यदि वह अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जनजाति का छात्र हेतु कक्षा 12वीं में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त किए हो। इसके अलावा सामान्य वर्ग के छात्रों को 12वीं कक्षा में न्यूनतम 85% अंक प्राप्त करने अनिवार्य है।
इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा जो पढ़ाई के लिए डिजिटल उपकरण खरीदने में असमर्थ है। वे सभी Bihar Free Laptop Yojana 2023 का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। बिहार सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य के विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु प्रोत्साहित किया जा सकेगा। यह योजना राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि करेगी। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना
Bihar Free Laptop Yojana 2023 Key Highlights
योजना का नाम | बिहार फ्री लैपटॉप योजना |
शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के 10वीं और 12वीं पास छात्र छात्राएं |
उद्देश्य | विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना |
राज्य | बिहार |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | 7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in |
बिहार फ्री लैपटॉप योजना का उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई बिहार फ्री लैपटॉप योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित करना है। क्योंकि आज का दौर डिजिटल का दौर है। और इस डिजिटल दौर में राज्य के सभी छात्रों को लैपटॉप का ज्ञान होना आवश्यक है। क्योंकि आजकल सारे काम ऑनलाइन के माध्यम से ही हो रहे हैं। चाहे वो पढ़ाई हो या बिजनेस। इस योजना के माध्यम से बिहार के पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए राज्य सरकार द्वारा 25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ताकि विद्यार्थी अपनी शिक्षा हेतु लेपटॉप खरीद सके। और डिजिटलीकरण से जुड़ सकें। जिससे छात्रों का भविष्य उज्जवल बनेगा। और राज्य की तरक्की की ओर अग्रसर होगा।
Bihar Free Laptop Yojana के लाभ
- बिहार सरकार द्वारा बिहार फ्री लैपटॉप योजना का शुभारंभ किया गया है।
- राज्य सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप योजना के अंतर्गत लगभग 30 लाख से अधिक लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।
- अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के छात्रों को कक्षा 12वीं में न्यूनतम अंक 75% होने चाहिए।
- और सामान्य वर्ग के छात्र छात्राओं के न्यूनतम अंक 85% होने चाहिए।
- बिहार फ्री लैपटॉप योजना का लाभ राज्य के उन सभी विद्यार्थियों को दिया जाएगा। जिन्होंने कक्षा 12वीं में अच्छे अंक हासिल किए हैं।
- राज्य के बीपीएल श्रेणी के सभी मेघावी छात्रों को भी फ्री लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे।
- इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रूपए प्रदान किए जाएंगे।
- बिहार फ्री लैपटॉप योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी को कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है।
फ्री लैपटॉप योजना के लिए पात्रता
- छात्र छात्राएं को बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
- राज्य के कक्षा 10वीं और 12वीं के उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
- बीपीएल परिवार के छात्र इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगे।
- बिहार के मान्यता प्राप्त संस्था से शिक्षा प्राप्त छात्र ही बिहार फ्री लैपटॉप योजना के लिए पात्र होगे।
- इस योजना का लाभ बिहार के प्राइवेट एवं रेगुलर दोनों माध्यमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को दिया जाएगा।
- छात्रों ने कक्षा 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद कुशल युवा प्रशिक्षण में एडमिशन लिया हो।
- राज्य के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले छात्र योजना के लिए पात्र होंगे।
- अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के छात्रों को कक्षा 12वीं में न्यूनतम अंक 75% और सामान्य वर्ग के छात्र छात्राओं के न्यूनतम अंक 85% होने चाहिए।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना
Bihar Free Laptop Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- 10 वीं की मार्कशीट
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- कौशल परीक्षण प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
बिहार फ्री लैपटॉप योजना 2023 के तहत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको शिक्षा विभाग, योजना विकास एवं श्रम संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- होम पेज पर आपको New Application Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।

- इस एप्लीकेशन फॉर्म में आप से पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे आपका नाम, ईमेल आईडी, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर आदि को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको और Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आप को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- साथ ही आवेदन फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा।
- अब आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपकी बिहार फ्री लैपटॉप योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
Bihar Free Laptop Yojana 2023 का स्टेटस कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको शिक्षा विभाग, योजना विकास एवं श्रम संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- होम पेज पर आपको Application Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन स्टेटस फॉर्म खुल जाएगा।

- इस फॉर्म में आपको एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए दो ऑप्शन मिलेंगे जैसे रजिस्ट्रेशन आईडी और आधार कार्ड नंबर
- इसके बाद आपको इस फॉर्म में अपना Date of Birth और Captcha code दर्ज करना होगा।
- तत्पश्चात आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने बिहार फ्री लैपटॉप योजना का स्टेटस खुल जाएगा।
- इस प्रकार आप अपना स्टेटस देख सकते हैं।