Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

Uttar Pradesh Awas Vikas Yojana 2024: ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण फॉर्म

UP Awas Vikas Yojana 2024:- उत्तर प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने एक नई योजना की शुरुआत की है। जिसका नाम उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना है। उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर एवं निम्न वर्ग के लोगों को किफायती कीमत पर आश्रय उपलब्ध कराना है। इस योजना का संचालन राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा किया जाएगा। अगर आप भी इस योजना के तहत अपना खुद का घर लेना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको इस योजना के तहत अपना आवेदन करना होगा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Uttar Pradesh Awas Vikas Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा।



Uttar Pradesh Awas Vikas Yojana

Uttar Pradesh Awas Vikas Yojana 2024

उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शुरू किया गया है। इस की शुरुआत 25 जून 2015 को की गई थी। इस योजना के तहत निम्न आय एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों को आवास निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। UP Awas Vikas Yojana का लाभ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के परिवारों को मिल रहा है। जिनके पास रहने के लिए कच्चे घर है या घर उपलब्ध नहीं है।

उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना के अंतर्गत फ्लैट खरीदने पर लाभार्थी को ढाई लाख रुपए तक की छूट मिलेगी। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाए जा रहे हैं। लखनऊ में अब तक 4.5 हजार मकानों का निर्माण हो चुका है। और अब 8544 मकानों के निर्माण के लिए मंजूरी का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में रखा जा रहा है। इस योजना के माध्यम से गरीब लोगों आवास उपलब्ध कराया जाएगा या जिनके पास आवास नहीं है। उनका आवास लेने का सपना पूरा हो सकेगा।

Uttar Pradesh Awas Vikas Yojana Key Points

योजना का नामउत्तर प्रदेश आवास विकास योजना
शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य में रहने वाले निम्न वर्ग के नागरिक
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं  
उद्देश्यजरूरतमंदों को रहने के आशय उपलब्ध कराना
राज्यउत्तर प्रदेश
अधिकारिक वेबसाइटअभी लांच नहीं की गई  
साल2024

प्रधानमंत्री आवास योजना

उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना के उद्देश्य

उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न वर्ग, मध्यम आय वर्ग के नागरिकों को किफायती दामों पर मकान उपलब्ध कराना है। राज्य में ऐसे बहुत से लोग हैं। जिनके पास अपना खुद का घर नहीं है। और वह किराय के मकानों पर रहते हैं या कच्चे मकानों में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। बढ़ती महंगाई में गरीब लोगों के लिए घर बना पाना बहुत मुश्किल हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार ने गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए आवास योजना को शुरू किया है। अब हर किसी का अपना घर बनाने का सपना पूरा होगा। व राज्य प्रगति की ओर अग्रसर होगा और राज्य में गरीबी भी कम होगी। 

Uttar Pradesh Awas Vikas Yojana का लाभ तथा विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश में रहने वाले सभी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिको को किफायती दामों पर अपना घर खरीद पाएंगे।
  • प्रदेश के वह सभी नागरिक जिनके पास अपना घर नहीं है उन्हें घर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने 8544 मकानों के निर्माण की मंजूरी दी है।
  • यूपी आवास विकास योजना के अंतर्गत आवेदन कर्ताओं को 13.60 लाख रुपए में लाख रुपए में 400 फीट का फ्लैट उपलब्ध कराया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाले फ्लैटों में हर प्रकार की सुविधाएं दी जाएगी जैसे कम्युनिटी सर्विस, बच्चों के खेलने के लिए पार्क, हॉस्पिटल, एजुकेशन, इंस्टीट्यूशन आदि।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी आवास विकास योजना के तहत शुरू कर दिया गया है और लखनऊ में अब तक 4500 घर बनने का काम जारी है।

उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की सालाना आय कम से कम 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • आवास विकास योजना का लाभ केवल एक परिवार का एक सदस्य ही उठा सकता है।
  • यूपी आवास विकास योजना के अंतर्गत लाभार्थी के पास अपना घर नहीं होना चाहिए।
  • केवल वही नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं जिसके पास पक्के मकान नहीं है।
  • इस योजना के तहत लाभार्थी की आयु सीमा निर्धारित की गई है। लाभार्थी की आयु 21 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए आवश्यक है कि लाभार्थी ने इससे पहले किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं उठाया हो।
  • आवेदक के पास एक आईडी होना आवश्यक है जैसे- आधार कार्ड, राशन कार्ड, पहचान पत्र, खाता संख्या आदि।

Uttar Pradesh Awas Vikas के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मकान का नक्शा
  • मोबाइल नंबर
  • पक्का होने का प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

Affordable Rental Housing Scheme

उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर एवं निम्न वर्ग के लोगों को किफायती कीमत पर घर उपलब्ध कराया जाएगा। जो भी इच्छुक नागरिक उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। उन्हें पहले आवेदन करना होगा। लेकिन आपको बता दें कि सरकार द्वारा अभी अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है। जैसे ही उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना के लिए सरकार द्वारा अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। अभी आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

Leave a Comment