Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

Bihar Article Writing Competition 2023: लेख लिखकर 25 हजार से लेकर 1 लाख रुपये का जीते नकद पुरस्कार, रजिस्ट्रेशन करें

Bihar Article Writing Competition:- बिहार सरकार द्वारा युवाओं मे लेखन प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोताएं आयोजित की जा रही है इससे पहले भी बिहार सरकार द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। अब इसी क्रम मे बिहार में एक बार फिर से Content Lekhan Pratiyogita 2023 की शुरूआत की जा रही है। जिसमे प्रतिभाग कर विद्यार्थी 1 लाख रूपेय तक का इनाम जीत सकते है। आज हम आपको इस आर्टिकल मे बिहार आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देने जा जा रहे है। अगर आप भी बिहार राज्य से है और इस प्रतियोगिता मे भाग लेना चाहते है तो इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।



Bihar Content Writing Competition

Bihar Content Writing Competition 2023

बिहार लेख लेखन प्रतियोगिता को बिहार के पर्यटन विभाग द्वारा शुरू किया है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को लेख लेखन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ताकि वह निबंध लेखन और अन्य आर्टिकल लेखन मे सुधार कर सके। इसके लिए सरकार द्वारा युवाओं को पुरस्कार देने का भी निर्णय लिया गया है। Content Writing Competition जीतने वाले युवाओं को 2500 रूपेय से लेकर 1 लाख रूपेय तक का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जो सीधे विजेताओं के बैंक खाते मे भेजी जाएगी। Content Writing Contest Registration करने के बाद कोई भी युवा अग्रेजी या हिंदी दोनो मे से किसी एक भाषा मे दिए गए विषय पर राइंटिग कर सकता है। जिसकी बिहार पर्यटन विभाग द्वारा दो श्रेणिया सुनिश्चित की गई है। जो युवा अपने अनुसार Short Writing या Long Writing मे हिस्सा ले सकता है।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना

आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता के बारे मे जानकारी

आर्टिकलContent Lekhan Pratiyogita
आरम्भ की गईराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागपर्यटन विभाग
राज्यबिहार
वर्ष2023
लाभार्थीराज्य के युवा
पुरस्कार राशी2500 से 1 लाख रूपेय तक।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://tourism.bihar.gov.in/

Bihar Article Writing Competition Contest Prize Money पुरस्कार राशी का विवरण

लेख लेखन प्रतियोगिता जितने वाले युवाओं को 2500 से लेकर 1 लाख रूपेय तक की पुरस्कार राशी प्रदान की जाएगी। जिसका विवरण निम्नलिखित है।

विजेता का क्रमांकहिंदी लेखन (Short + Long)अंग्रेजी लेखन (Short + Long)
प्रथम पुरस्कार1 लाख रूपेय।1 लाख रूपेय।
द्वितीय पुरस्कार75,000 रूपेय।75,000 रूपेय।
तृतीय पुरस्कार50,000 रूपेय।50,000 रूपेय।
सांत्वना पुरस्कार2500 रूपेय।2500 रूपेय।

बिहार कॉंन्टेंट राइटिंग कॉन्टेस्ट के विषय सूचीं (Subject List)

बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा अलग अलग विषयो की सूची प्रदान की गई है। इस सूची मे कुल 158 को कवर किया गया है। जिसमे बिहार राज्य के अलग अलग जिले मे प्रसिद्ध अलग अलग स्थान जैसे की गया मे प्रसिद्ध स्थान दशरथ मांझी का पहाड़ इसी प्रकार दरभंगा में प्रसिद्ध राजमहल पैलेस और भोजपुर मे मशहूर जगदीशपुर किले को मिलाकर कुल 158 स्थान को पीडीएफ फॉर्मेट मे दिया गया है। जिसे डाउनलोड करने के लिए आप इस लिंक Content Writing Competition Subject List पर क्लिक कर सकते है।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बिहार

महत्वपूर्ण तिथियां-

स्थितिस्थिति
Registration Start25 नवंबर 2023
Registration Last Date14 दिसंबर 2023

Bihar Article Writing Competition मे भाग लेने हेतु दिशा निर्देश एंव पात्रता

  • आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए आवेदक भारतीय मूल निवासी होना चाहिए। अर्थात बिहार राज्य के अलावा भी अन्य राज्य के युवा भी इस प्रतियोगिता के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक की प्रतिभागी की आयु 15 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • एक प्रतिभागी इस प्रतियोगिता मे अधिकतम 10 लेख रजिस्ट्रेशन फॉर्म अपलोड कर सकेगा। जिसे पांच लघु लेखन (Short Writing) और पांच दीर्घ लेखन (Long Writing) हो सकते है।
  • याद रहे कि प्रतिभागी को एक ही विषय पर दो लेख लिखने की आवश्यकता नही है अगर ऐसा होता है तो उसे प्रतियोगिता से बाहर किया जाएगा।
  • लघु लेखन के लिए 100 से 200 शब्दो की आवश्यता होगी। जबकि दीर्घ लेखन के लिए 400 से 500 शब्दो की आवश्यकता होगी।
  • प्रतिभागी अपने अनुसार हिंदी या फिर अग्रेजी दोनो मे से किसी एक को लेखन कार्य के लिए चुन सकते है।
  • Bihar Content Lekhan Pratiyogita के तहत आपके द्वारा जमा की जाने वाली प्रविष्टि Copyright Free होनी चाहिए।
  • प्रतिभागी द्वारा जो भी लेख अपलोड किये जाएगें। वह PDF Format मे होने चाहिए।
  • एक बार रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट होने के बाद उसमे किसी भी तरह का परिवर्तन सम्भव नही होगा।
  • Bihar Article Writing Competition Winner की पुरस्कार की राशी सीधे उनको बैंक खाते मे Cheque/RTGS/NEFT के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • सभी विजेताओं को बिहार पर्यटन विभाग की ओर से प्रमाण पत्र भी दिए जाएगें।
  • प्रतिभागी का चयन होने पर उनको विभाग की ओर से मोबाइल फोन या ईमेल आईडी के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
  • सभी विजेताओं के लेखन को पर्यटन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर पब्लिश किया जाएगा। और उनको फोटो के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी विभाग द्वारा पोस्ट किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना

रजिस्ट्रेशन हेतु जरूरी दस्तावेज़

लेखन प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए आपको अपना फोटो आईडी प्रुफ अपलोड करना अनिवार्य है। जिसमे आप अपने अनुसार आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, और ड्राइविंग लाइसेंस इसमे से किसी एक का उपयोग कर सकते है। इसके अलावा आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म मे अन्य जरूरी जानकारी जैसे आपका मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी, आपका नाम व पूरा पता आदि दर्ज करना जरूरी होगी।

बिहार आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता 2023 के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

Bihar Content Lekhan Pratiyogita मे रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण करना है।

  • सबसे पहले आपको बिहार पर्यटन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके समक्ष वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
Bihar Article Writing Competition
  • होम पेज पर आपको मेन मेन्यू मे What’s New के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने Content Writing Contest का विकल्प मिलेगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमे आपको सबसे निचे Register के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके समक्ष रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। जिसमे आपको अपने लेखन की पीडीएफ के साथ साथ अन्य जरूरी जानकारी दर्ज कर देनी है।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म मे पूछी गई अन्य सभी जानकारी करने के बाद अंत मे आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप अपने लेखन प्रतियोगिता बिहार मे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेगें।

FAQs

बिहार आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता की पुरस्कार राशी कितनी है?

बिहार आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता की पुरस्कार राशी 2500 रूपेय से लेकर 1 लाख रूपेय तक है।

क्या अन्य राज्य के युवा भी इस लेखन मे भाग ले सकते है?

जी हां, बिल्कुल भाग ले सकते है।

Bihar Content Writing Competition मे हिन्दी लेख लिखकर भाग ले सकते है?

जी हां, हिन्दी या अंग्रेजी दोनो मे किसी एक भाषा मे लेख लिखकर भाग ले सकते है।

Content Lekhan Pratiyogita की अन्तिम तिथि क्या है?

Content Lekhan Pratiyogita की अन्तिम तिथि 14 दिसंबर 2023 है।

Leave a Comment