|Gujarat| विधवा सहाय योजना 2022: विधवा पेंशन पोर्टल/ लिस्ट/ स्टेटस & Form Pdf

विधवा सहाय योजना ऑनलाइन आवेदन | Gujarat Vidhva Sahay Yojana List | विधवा सहाय योजना स्टेटस | Gujarat Vidhva Sahay Yojana Helpline Number |

गुजरात सरकार द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं के लिए एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है जिससे विधवा सहाय योजना का नाम दिया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से‌ गुजरात विधवा सहाय योजना 2022 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे की योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज़, आवेदन की प्रक्रिया स्पष्ट करने जा रहे हैं। Gujarat Vidhva Sahay Yojana 2022 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको हमारा आर्टिकल अंत तक विस्तार पूर्वक पढ़ना होगा।

Gujarat Vidhva Sahay Yojana

इस योजना की शुरुआत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से जिन महिलाओं की पति की मृत्यु हो जाती है उन महिलाओ को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विधवा पेशन योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपना जीवन यापन आसानी से कर सकेंगी। Gujarat Vidhva Sahay Yojana के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली धनराशि महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएंगी। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रुपये की पेंशन प्राप्त होगी। सरकार द्वारा राज्य की बेसहारा महिलाओं के लिए एक यह योजना लागू की गई है जिसके माध्यम से महिलाओं को अपने खर्चे के लिए किसी दूसरे पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।

  • इस योजना के माध्यम से जिन महिलाओं की पति की मृत्यु हो चुकी है उन महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • विधवा सहाय योजना के माध्यम से महिलाओं की स्थिति को सुधारा जाएगा।
  • सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत विधवा महिलाओं को पेंशन की धनराशि मुहैया कराई जाएगी।
 विधवा सहाय योजना 2022

विधवा सहाय योजना के मुख्य तथ्य

इस योजना के मुख्य तथ्य निम्नलिखित हैं:-

योजना का नामगुजरात विधवा सहाय योजना
किसके द्वारा शुरू की गईगुजरात सरकार द्वारा
योजना का राज्यगुजरात
योजना का उद्देश्यविधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
योजना का लाभविधवा महिलाओं को प्रतिमा पेंशन प्राप्त होगी
योजना के लाभार्थीविधवा महिलाएं
आयु18 से 60 वर्ष
लाभ की राशि1250 रुपये
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट

विधवा सहाय योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिन भी महिलाओं के पति की मृत्यु हो जाती है उन महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता मुहैया कराई जाएगी जिससे वह अपने परिवार का जीवन यापन आसानी से कर सकेंगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा Vidhva Sahay Yojana का शुभारंभ किया गया है। किसी भी महिला के पति की मृत्यु हो जाती है तो महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और अपने बच्चों का जीवन यापन भी आसानी से नहीं कर पाती हैं। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जिससे वह अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगी और उन महिलाओं को किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।

  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को काफी लाभ पहुंचेगा।
  • गुजरात विधवा सहाय योजना के माध्यम से विधवा महिलाओं को सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से विधवा महिलाओं को अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए किसी और पर निर्भर रहने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

सीधा बैंक खाते में प्राप्त होगा लाभार्थियों को योजना का लाभ

जैसा कि आप सब जानते हैं कि हमारे भारत में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। हमारे भारत के एक विकासशील देश होने के कारण यहां पर महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम समझा जाता है एवं उनके ऊपर अत्याचार भी किए जाते हैं। जब हमारे समाज में कोई महिला विधवा हो जाती है तो उसको सब बेसहारा छोड़ देते हैं। विधवा महिला के लिए अपने बच्चों की देखरेख करना एवं उनका भरण-पोषण करना बहुत कठिन हो जाता है क्योंकि उसका साथ देने वाला कोई नहीं होता इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए गुजरात सरकार ने विधवा सहाय योजना को शुरू किया है ताकि विधवा महिलाओं को लाभ प्रदान किया जा सके इस योजना के माध्यम से महिलाओं को उनके बैंक खाते में सीधा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिससे उनको बहुत लाभ होगा।

विधवा महिला की दूसरी शादी करने पर नहीं प्राप्त होगा लाभ

गुजरात सरकार द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं के लिए गुजरात विधवा सहाय योजना का शुभारंभ किया गया है जिसके अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह पेंशन उपलब्ध कराई जाएगी जिससे वह अपनी कठिनाइयां दूर कर पाएंगी एवं अपनी जरूरतों को पूरा कर पाएंगी। पेंशन योजना वित्तीय सहायता प्रदान करती है ताकि ये महिलाएं कुशलतापूर्वक जीवित रह सकें। गुजरात राज्य में हर साल सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा कई लाभार्थियों को जोड़ा जाता है। इस योजना का लाभ उस महिला को केवल तभी प्राप्त होगा जब मैं विधवा होगी यदि विधवा महिला दूसरी शादी कर लेती है तो उसको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि केवल विधवा महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती है। 

Benefits Of Gujarat Vidhva Sahay Yojana

इस योजना के लाभ निम्नलिखित हैं:-

  • इस योजना की शुरूआत गुजरात सरकार द्वारा की गई है।
  • विधवा सहाय योजना गुजरात से मिलने वाली पेंशन सहायता राशि सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाती है परन्तु इसके लिए आवेदक का बैंक खाता होना बहुत जरुरी है जो की आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
  • योजना का आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करने पर आवेदक का समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • जिस विधवा महिला के बच्चे छोटे है वह भी इसका लाभ प्राप्त कर सकती है।
  • योजना के अंतर्गत आवेदन केवल विधवा महिला ही कर सकती है।
  • इस योजना की मदद से महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन पायेगी।
  • Vidhva Sahay Yojana के तहत केवल वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के भीतर हो।
  • इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को प्रतिमाह के अनुसार 1250 रूपए की वित्तीय राशि लेने का लाभ प्राप्त होगा।
  • पेंशन धनराशि महिलाओं को योजना के अंतर्गत प्रतिमाह प्रदान की जाएगी।
  • राज्य की उन सभी निराश्रित विधवा महिलाओं को योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए शामिल किया गया है जिनकी आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष है।
  • इस योजना के माध्यम से मिलने वाली वित्तीय धनराशि का सीधा लाभ लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर‌ दिया जाएगा।
  • इच्छुक लाभार्थी इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन करवा सकते हैं।

विधवा सहाय योजना गुजरात की विशेषताएं

इस योजना की विशेषताएं निम्नलिखित हैं:-

  • सरकार द्वारा विधवा सहाय योजना गुजरात‌ को विधवा महिलाओं के लिए शुरू किया गया है।
  • राज्य की सभी ज़रूरतमंद आर्थिक रूप से गरीब बेसहार विधवा महिलाएं इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं।
  • महिलाएं इस आर्थिक सहायता से अपना जीवन यापन अच्छे से कर सकती है।
  • केवल वही व्यक्ति आवेदन कर इस लाभ उठा सकते है जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।
  • पेंशन की पूरी राशि सरकार द्वारा सीधे लाभार्थी महिलाओ के बैंक खाते में डाली जाती है जिससे कोई उनके हक के पैसे चुरा न पाए।
  • विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है 
  • यदि विधवा महिला दूसरी शादी कर लेती है तो वह सी योजना के अंतर्गत आवेदन नहीं कर सकती।
  • Vidhva Sahay Yojana के तहत मिलने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
  • सरकार द्वारा जिन महिलाओं के पति की मृत्यु हो जाती है उन महिलाओं को विधवा पेंशन प्रदान की जाती है।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को काफी लाभ पहुंचेगा जिससे वह अपने जीवन यापन आसानी से कर सकती हैं एवं उनको किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • जो लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं उनको दी गई पात्रता के अनुरूप होना अनिवार्य है।
  • गुजरात सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से महिलाओं की स्थिति को सुधारा जाएगा‌ एवं उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया जाएगा।

गुजरात विधवा सहाय योजना की पात्रता

वह सभी व्यक्ति जो इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें नीचे दिए गए पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा:-

  • इस योजना का लाभ केवल महिलाएं ही उठा सकती हैं।
  • लाभार्थी गुजरात का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • यदि महिला दूसरी शादी कर लेती है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • लाभार्थी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता हो।
  • सरकार द्वारा तय किए गए मापदंडों पर ही योजना का लाभ दिया जाएगा।

Important Documents

विधवा सहाय योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु मुख्य दस्तावेज निम्नलिखित हैं:-

  • आधार कार्ड
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • विधवा होने का प्रमाण पत्र 
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • 2/3 के अनुसार शपत पत्र
  • पहचान पत्र
  • बैंक अकाउंट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

गुजरात विधवा सहाय योजना 2022 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु लाभार्थी को दिए गए चरणों का पालन करना होगा:-

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु लाभार्थी को सर्वप्रथम अपने किसी नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाना होगा।
  • जन सेवा केंद्र में जाकर लाभार्थी को आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
  • इस फार्म में आपको सभी मुख्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको फॉर्म के साथ सभी मुख्य दस्तावेजों को जोड़ना होगा।
  • यदि आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म में प्रश्नों के उत्तर में NO का विकल्प चुनते हैं तो आपको कार्यालय में शपथ पत्र जारी करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में यदि आप YES के विकल्प को चुनते हैं तो आपको कार्यालय में दो लोगों को साथ लेकर जाना होगा।
  • यदि आपके पास वरिष्ठ नागरिक प्रमाण पत्र है तो आप कार्यालय में सीधा जाकर अपना आवेदन करवा सकते हैं।

Leave a Comment