Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन लाभ एवं पात्रता

Mukhymantri Samekit Chaur Vikas Yojana:- बिहार सरकार द्वारा राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना को राज्य सरकार द्वारा चौर जल क्षेत्र भूमि में बेकार या बंजर भूमि पर तालाब बनाने के लिए शुरू किया गया है। Mukhymantri Samekit Chaur Vikas Yojana के तहत किसानों को मत्स्य पालन करने के लिए 70 फ़ीसदी अनुदान दिया जाएगा। यह अनुदान मत्स्य विभाग द्वारा दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से राज्य के चौर क्षेत्र के इलाको का समेकित विकास किया जा सकेंगा। और मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेंगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अगर आप भी मत्स्य पालन करने के लिए अनुदान प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।



Mukhymantri Samekit Chaur Vikas Yojana

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के तहत बिहार राज्य में बड़े पैमाने पर निजी और जल क्षेत्र भूमि में मत्स्य पालन हेतु तलाब निर्माण करने के लिए किसानों को अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। Mukhymantri Samekit Chaur Vikas Yojana के माध्यम से मत्स्य पालन के साथ बागवानी, कृषि एवं कृषि वानिकी को भी बढ़ावा दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा तालाबों के निर्माण के लिए अनुदान के साथ कृषि बागवानी व कृषि वानिकी पर भी अलग से अनुदान प्रदान किया जाएगा। अभी पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा इस योजना को पायलट के रूप में सीवान सहित अन्य 6 जिलों में शुरू कर दिया गया है।

इस योजना के लिए तीन प्रकार का मॉडल तैयार किया गया है जिसमें से 1 हेक्टेयर में 2 तालाब, चार तालाब और एक तालाब का निर्माण एवं भूमि विकास की योजना बनाया गया है। मॉडल के अनुसार ही जिलों में तालाबों का निर्माण किया जाएगा। विभाग द्वारा 50 हेक्टेयर में तालाब निर्माण के लिए 2.48 करोड़ रुपए अनुदान देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

PM Matsya Sampada Yojana

Mukhymantri Samekit Chaur Vikas Yojana

Mukhymantri Samekit Chaur Vikas Yojana 2023 Key Highlights

योजना का नाममुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
विभागपशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
उद्देश्यमछली पालन को बढ़ावा देने के लिए तालाब निर्माण हेतु अनुदान प्रदान करना
लाभार्थीबिहार के लोग
अनुदान70% तक
श्रेणीबिहार सरकारी योजनाएं
राज्यबिहार
साल2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttp://fisheries.bihar.gov.in/  

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में चौर जल क्षेत्र भूमि में बंजर या बेकार भूमि पर तालाब निर्माण कराना है। और मत्स्य पालन को बढ़ावा देना है। जिसके लिए किसानों को मत्स्य विभाग द्वारा तालाब निर्माण कराने पर 70% तक का अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री समेकित विकास योजना के माध्यम से कृषि बागवानी और कृषि वानिकी को बढ़ावा मिलेगा। यह योजना निजी क्षेत्र में ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति सुधारने और बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने में कारगर साबित होगी।

Mukhymantri Samekit Chaur Vikas Yojana के तहत प्रदान कीए जाने वाले लाभ

मुख्यमंत्री समिति चौर विकास योजना के तहत सरकार द्वारा अत्यंत पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 70% का अनुदान दिया जाएगा और अन्य वर्ग के लाभार्थियों को 50% और और उद्यमी आधारित लाभार्थी को 30 फ़ीसदी अनुदान दिया जाएगा। बिहार विभाग के माध्यम से इस योजना के तहत राज्य के परंपरागत मछुआरों को मुख्यमंत्री समिति चोर विकास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना के लिए तीन मॉडल तैयार किए गए हैं। जो 2 हेक्टेयर में चार तालाब, दो तालाब ,एक तालाब का निर्माण एवं भूमि विकास के मॉडल है। मुख्यमंत्री समेकित चोर विकास योजना के तहत एक हेक्टेयर रकबा में दो तालाब बनाने में 8.80 लाख/हेक्टेयर, एक हेक्टेयर रकबा में चार तालाब बनाने में 7.32 लाख/हेक्टेयर और एक हेक्टेयर रकबा में एक तालाब का निर्माण एवं भूमि विकास में 9.69 लाख/हेक्टेयर की लागत आएगी।

कृषि इनपुट अनुदान योजना

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना को बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
  • मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के तहत निजी क्षेत्र में चौर का समेकित विकास किया जाएगा।
  • Mukhymantri Samekit Chaur Vikas Yojana के तहत मत्स्य विभाग द्वारा किसानों को मत्स्य पालन करने के लिए 70 फ़ीसदी अनुदान दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत 50 हेक्टेयर में तालाब का निर्माण कराया जाएगा।
  • पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने इस योजना को पायलट के रूप में सीवान सहित अन्य 6 जिलों में शुरू किया है।
  • इस योजना के तहत परंपरागत मछुआरों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री समिति चोर विकास योजना के तहत सरकार द्वारा अत्यंत पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के लिए 70% का अनुदान दिया जाएगा
  • इस योजना के लिए तीन मॉडल तैयार किए गए हैं। जो 2 हेक्टेयर में चार तालाब, दो तालाब ,एक तालाब का निर्माण एवं भूमि विकास के मॉडल है।
  • बिहार विभाग द्वारा 50 हेक्टेयर में तालाब निर्माण के लिए 2.48 करोड़ रुपए अनुदान देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • Mukhymantri Samekit Chaur Vikas Yojana के माध्यम से मत्स्य पालन के साथ बागवानी, कृषि एवं कृषि वानिकी को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
  • पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने इस योजना को पायलट के रूप में सीवान सहित अन्य 6 जिलों में शुरू कर दिया गया है।

Mukhymantri Samekit Chaur Vikas Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदकों बिहार का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • आवेदक करने के लिए राज्य के किसान पात्र होगे।
  • परंपरागत मछुआरे भी इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए पात्र होगे।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको व्यक्तिगत समूह में आवेदन करना होगा। एक समूह में न्यूनतम 5 सदस्य होने चाहिए।
  • Mukhymantri Samekit Chaur Vikas Yojana के लिए केवल के लिए केवल अत्यंत पिछड़ा, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के नागरिक ही पात्र होंगे।

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जीएसटी
  • लीज एकरारनामा 
  • भूस्वामी प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • समूह में कार्य करने की सहमति पत्र
  • विगत 3 वर्षों का अंकेक्षण एवं आयकर रिटर्न

Mukhymantri Samekit Chaur Vikas Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Directorate Of Fisheries Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Mukhymantri Samekit Chaur Vikas Yojana
  • होम पेज पर आपको मत्स्य योजनाओं हेतु आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • यहाँ आपको दो ऑप्शन देखने को मिलेंगे मत्स्य योजना में आवेदन हेतु पंजीकरण करें एवं दूसरा पहले से पंजीकृत है।
  • अगर आप पहले से पंजीकृत है तो आपको लॉगिन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • और यदि आप पंजीकृत नहीं है तो आपको मत्स्य योजना में आवेदन हेतु पंजीकरण करे के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड नंबर दर्ज करके लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Leave a Comment