Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

|MP| मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन, लाभ एवं पात्रता

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के कर्मचारी एवं अधिकारियों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधा उपलब्ध कराने हेतु योजना को शुरू किया जा रहा है। जिसका नाम मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना (Mukhymantri Karmchari Swasthya Beema Yojana) है। इस योजना के माध्यम से सरकारी विभागों में एवं कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी और अधिकारियों को उपचार हेतु प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार द्वारा Mukhymantri Karmchari Swasthya Bima Yojana का लाभ सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारियों को प्रदान किया जाएगा। साथ ही उनके परिवार के सभी सदस्यो को भी चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया जाएगा। अगर आप भी मध्य प्रदेश के सरकारी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी एवं अधिकारी हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।   



Mukhymantri Karmchari Swasthya Bima Yojana

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के कर्मचारी एवं अधिकारियों को साधारण बीमारी होने पर प्रत्येक वर्ष 5 लाख रुपए तक का इलाज़ उपलब्ध कराया जाएगा। और गंभीर बीमारी होने पर 10 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज कराया जाएगा। और साथ ही कर्मचारी एवं अधिकारियों के परिवार के सभी सदस्यों को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राज्य के लगभग 12 लाख परिवारों को निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना राज्य के कर्मचारियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। जिससे ना केवल उनका निशुल्क इलाज किया जाएगा। साथ में उनके परिवार के सभी सदस्यों का 10 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज किया जाएगा। मध्यप्रदेश कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कर्मचारी को अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। जिसके बाद ही आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।    

 मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना

Karmchari Swasthya Bima Yojana

Key Highlights Of Mukhymantri Karmchari Swasthya Bima Yojana 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना  
संबंधित विभागमध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
लाभार्थीराज्य के कर्मचारी एवं अधिकारी  
उद्देश्यराज्य के कर्मचारी एवं उनके परिवार को 10 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज कराना
राज्यमध्य प्रदेश  
साल  2023
आवेदन प्रक्रिया  अभी उपलब्ध नहीं
अधिकारिक वेबसाइट  जल्द लॉन्च होगी 

मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों को चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान करना है। इस योजना के तहत राज्य कर्मचारी एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों को प्रत्येक वर्ष 10 लाख रुपए तक की निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से अब राज्य के कर्मचारियों को अपना व अपने परिवार का इलाज कराने के लिए किसी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। और वह अपने और अपने परिवार का बड़े से बड़ी बीमारी का इलाज निशुल्क करा सकेंगे। 

मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना

योजना के अंतर्गत किन कर्मचारियों को शामिल किया गया है

  • राज्य के सभी सेनानी व्रत कर्मचारी
  • सभी स्थाई तथा नियमित कर्मचारी
  • सभी सरकारी शिक्षक
  • सिविल नौकरशाह
  • नगर सैनिक
  • ऐसे कर्मचारी जो स्वायतत शासी संस्थाओं में कार्यरत है।
  • राज्य के ऐसे कर्मचारी जो आकस्मिक फंड से वेतन पाते हैं।

Mukhymantri Karmchari Swasthya Bima Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना को शुरू किया गया है।
  • मध्य प्रदेश राज्य के कर्मचारी एवं उनके परिवार को इस योजना के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत कर्मचारी को 5 लाख रुपए का इलाज उपलब्ध कराई जाएगा।
  • और कोई बड़ी एवं गंभीर बीमारी होने पर 10 लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार कराया जाएगा।
  • अब राज्य के कर्मचारी को अपना इलाज कराने के लिए किसी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के कर्मचारी अपना व अपने परिवार का निशुल्क इलाज करा सकेंगे।
  • Madhya Pradesh mukhymantri karmchari Swasthya Bima Yojana के तहत यदि किसी लाभार्थी का इलाज में 10 लाख रूपए से अधिक का खर्च आता है तो इससे अधिक राशि के लिए राज्य स्तर के मेडिकल बोर्ड के द्वारा एक विशेष अनुमति दी जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत कर्मचारी नागरिकों को हेल्थ रिकॉर्ड की देखभाल की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। 

मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पात्रता

  • मध्यप्रदेश कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को एक कर्मचारी एवं अधिकारी होना चाहिए।

Mukhymantri Karmchari Swasthya Bima Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • कर्मचारी प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो 

मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत आवेदन कैसे करे?

जैसा कि हमने आपको अभी बताया है। कि राज्य के कर्मचारी एवं अधिकारियों को मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निशुल्क इलाज उपलब्ध कराए जाएगा। और यदि आप भी मध्यप्रदेश के कर्मचारी एवं अधिकारी हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको पहले इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन करना होगा। लेकिन अभी आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना में आवेदन करने हेतु अभी कोई अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। ताकि आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Leave a Comment