Ladli Behna Yojana: जैसे की आप सभी जानते हैं केंद्र और राज्य सरकार हम देशवासियों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन करती है। इन सभी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों को आर्थिक और सामाजिक सहायता प्रदान करना है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा एक नई योजना आरंभ की गई है जिसका नाम है मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शनिवार 28 जनवरी 2023 को नर्मदा जयंती के अवसर पर सीहोर जिले के गौरव दिवस और नर्मदा पुरम कार्यक्रम में लादली बहना योजना को आरम्भ करने का ऐलान किया गया। यह योजना जल्द ही लागू की जाएगी।
आज हम आपको इस लेख के द्वारा मध्य प्रदेश लादली बहना योजना (Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana 2023) के बारे में बताएंगे इस योजना के मुख्य विचार, उद्देश्य, योजना के लाभ और विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। कृपया आप इस लेख को पूरा एवं ध्यानपूर्वक पढ़ें।
You can apply online for Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana 2023 on the official website.

Table of Contents
Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana 2023
यह योजना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आरंभ की गई है। इस योजना के तहत राज्य के निम्म, माध्यम वर्ग और गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना में महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह दिए जाएंगे। इस तरह एक वर्ष में महिलाओं को ₹12,000 की धनराशि दी जाएगी। इस योजना से प्राप्त धनराशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में डाली जाएगी। यह योजना मध्य प्रदेश की निम्म वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए आरंभ की गई है। इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की 65 फीसदी बहनों को दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इलाकों की महिलाओं पर ध्यान दिया जाएगा।
Update:- लाडली बहना योजना के फॉर्म 25 जुलाई से फिर से भरे जाएंगे|
April Update – Ladli Behna Yojana के तहत 30 अप्रैल आवेदन करने की अंतिम तिथि
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू की गई लाडली बहन योजना के तहत राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 32 लाख से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। और जो पात्र महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन करने से रह गई है वह 30 अप्रैल तक अपना आवेदन कर सकती है। क्योंकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। जिन पात्र बहनों ने अपना आवेदन अभी तक नहीं किया है। वह जल्द से जल्द अपना आवेदन करा ले। क्योंकि सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि प्राप्त कर महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी और अपना परिवार का भरण पोषण करने में सहायता करेंगी।
लाडली बहना योजना eKYC कैसे करें
Ladli Bahana Yojana के लिए नहीं होगी आय प्रमाणपत्र की जरूरत
हाल ही में लाडली बहना योजना के तहत पात्रता को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई थी। जिसमें बताया गया था कि आवेदक महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए। महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। लेकिन अब विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने हेतु बताया है कि महिलाओं को आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। आधार कार्ड, समग्र आईडी के माध्यम से ही दस्तावेजों की पूर्ति जा सकती है। इस बात की पुष्टि विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने सोशल मीडिया के माध्यम से की है। बिना आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र के ही लाडली बहना योजना के तहत महिलाएं आवेदन फॉर्म भर सकती है।
10 जून 2023 से महिलाओं के बैंकों में आना शुरू होंगे पैसे
Ladli Bahana Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य की महिलाएं 30 अप्रैल तक आवेदन फॉर्म भर सकती है। इसके लिए उन्हें कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वह ग्राम पंचायत, वार्ड और आंगनवाड़ी केंद्रों में जाकर आवेदन फॉर्म भरवा सकती है। जिसके बाद मई तक पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी। लाभार्थी सूची तैयार होने के बाद जून 2023 से लाडली बहना योजना के तहत सभी महिलाओं के बैंक खाते में सहायता राशि आना आरंभ हो जाएगी। राज्य सरकार द्वारा इस योजना को सभी जिलों में लागू किया गया है। हर महीने एक करोड़ महिलाओं को 1000 रुपए की धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से प्रदान की जाएगी। आर्थिक सहायता राशि हर महीने की 10 तारीख को महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन व्यतीत कर सकेगी। और अपने परिवार का भरण पोषण करने में भी सहायता कर सकेगी।
MP Ladli Bahana Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने के लिए महिलाओं को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से गांव-गांव जाकर कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में अधिकारियों द्वारा स्वयं लाडली बहना योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। मध्य प्रदेश की महिलाएं इन कैंपों में अपने आवश्यक दस्तावेजों को साथ ले जाकर आवेदन कर सकती है। आवेदन के सत्यापित होने के बाद आपको इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।
मध्य प्रदेश लादली बहना योजना के मुख्य विचार
योजना का नाम | लादली बहना योजना 2023 |
योजना का शुभारंभ | मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा |
किसके द्वारा पेश की गई | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश राज्य की निम्न, मध्यम वर्ग और गरीब महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना |
साल | 2023 |
राज्य | मध्यप्रदेश |
आवेदन प्रक्रिया | जल्द उपलब्ध की जाएगी |
आर्थिक सहायता राशि | ₹1000 प्रतिमाह |
आधिकारिक वेबसाइट | Released soon |
Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana का उद्देश्य
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा आरंभ की गई लादली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश राज्य की निम्न, मध्य वर्गीय और गरीब परिवार की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को ₹1000 की धनराशि प्रतिमाह उपलब्ध कराएगी। महिलाओं को एक वर्ष में ₹12,000 की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। उच्च राशि से महिलाएं अपना जीवन स्तर सुधार पाएंगी और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकेंगी। इस योजना का लाभ सभी जाति की महिलाओं को मिलेगा।
Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana 2023 के लाभ और विशेषताएं
- यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई है।
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा इस योजना को 28 जनवरी 2023 को आरम्भ करने का ऐलान किया गया।
- इस योजना का लाभ निम्न, मध्यम वर्गीय और गरीब परिवार की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
- 1 साल में महिलाओं को ₹12,000 उपलब्ध कराए जाएंगे।
- इस योजना से मिलने वाली धनराशि सीधे महिलाओं के बैंक अकाउंट में आएगी।
- इस योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी।
- इस योजना का लाभ राज्य के सभी महिलाएं ले सकेंगी बिना जाति भेद भाव के।
- मुख्यमंत्री ने घोषणा के दौरान यह भी कहा कि पांच वर्षों के लिए इस योजना का अनुमानित बजट 60,000 करोड़ रुपये होगा।
मध्य प्रदेश लादली बहना योजना के पात्रता मापदंड
किसी भी सरकारी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों को उठाने के लिए उम्मीदवारों को उस योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण पात्रता मापदंडों को पूरा करना आवश्यक होगा| इसी प्रकार मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा निम्नलिखित पात्रता मापदंडों पर खरा उतरना अनिवार्य है|
- इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाएं मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- मध्य प्रदेश लादली बहना योजना का आवेदन केवल महिलाएं ही कर सकती है।
- आवेदन गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार से होने चाहिये|
- आवेदन के परिवार में कोई भी व्यक्ति Tax ना देता हो|
- यदि कोई महिला किसी अन्य योजना का लाभ ले रही है तो वह इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती है।
Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज़
योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है जिनकी सहायता से वे योजना के लिए आवेदन करने में सफल हो पाते है। निम्नलिखित दस्तावेजों से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आधार कार्ड
- आय प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाणपत्र
- पैन कार्ड
मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
- लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
- क्योंकि सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए गांव गांव शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
- आपको आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय /कैंप स्थल पर उपलब्ध कराई जाएगी।
- आपको अपने सभी दस्तावेजों को साथ लेकर कैंप में जाना होगा।
- लाडली बहन योजना में आवेदन करने के लिए आपको अपना पासपोर्ट साइज फोटो, आवश्यक विवरण और दस्तावेज अधिकारी को देने होंगे।
- अधिकारियों द्वारा आपका आवेदन फॉर्म भरा जाएगा।
- इसके बाद आपका आवेदन ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
- आपका आवेदन ऑनलाइन होने के बाद आपको अधिकारी द्वारा आवेदन फॉर्म की रसीद दी जाएगी। जिसे आपको सुरक्षित रखना होगा।
- इस प्रकार आप आसानी से लाडली बहना योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
Ladli Behna Yojana का कैंप कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- होम पेज पर आपको कैंप विवरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

- इस पेज पर आपको पूछी गई आवश्यक जानकारी जैसे संभाग, जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत/जॉन, ग्राम/वार्ड, दिनांक से, दिनांक तक और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने कैंप संबंधित संपूर्ण जानकारी दिखाई देगी।
- इस प्रकार आप आसानी से कैंप विवरण देख सकते हैं।
लाडली बहना योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

- इस पेज पर आपको ऑनलाइन पंजीयन क्रमांक / सदस्य सम्राट क्रमांक आदि दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके खोजे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन की पावती खुल जाएगी। जिसे आपको डाउनलोड करना होगा।
- इस प्रकार आप अपने आवेदन की पावती डाउनलोड कर सकते हैं।
Ladli Behna Yojana FAQs
लाडली बहना योजना 5 मार्च 2023 को लॉन्च हुई थी।
मध्य प्रदेश राज्य की सभी गरीब महिलाए इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
इस योजना के तहत महिलाओं को 1000 रूपए प्रतिमाह और वार्षिक 12000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
हर महीने की 10 तारीख को पात्र बहनों को धनराशि मिलेगी
लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 है