|Registration| MP Pankh Abhiyan : एमपी पंख योजना 2023 लाभ व उद्देश्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा बेटियों के हित के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम एमपी पंख योजना 2023 हैं। एमपी पंख योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से बेटियों को समाज में सम्मान मिलेगा। MP Pankh Yojana लड़कियों को सुरक्षा जागरूकता और उनके प्रति होने वाले भेदभाव से जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान है। जो लड़कियों को संरक्षण, शिक्षा, ज्ञान और संबंधित जानकारी प्रदान करने का कार्य करेगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एमपी पंख योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

MP Pankh Yojana 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा एमपी पंख योजना को बेटियों का विकास करने के लिए शुरू किया गया है। MP Pankh Yojana को लॉन्च करते समय मुख्यमंत्री जी के द्वारा पंख शब्द को अंग्रेजी में विस्तार से बताया है Pankh में P का अर्थ संरक्षण (Protection) A का अर्थ उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता (Awareness of their rights), N का अर्थ पोषण (Nutrition), K का अर्थ ज्ञान (Knowledge) और H का अर्थ स्वास्थ्य (Health) है। एमपी पंख अभियान मध्य प्रदेश में कुछ सालों तक चलाया जाएगा। इस योजना के माध्यम से राज्य की बालिकाएं समाज में अपने प्रति होने वाले भेदभाव व अपमान के विरुद्ध लड़ाई लड़ सकेगी। MP Pankh Yojana के अंतर्गर बालिकाओं का  शारीरिक व मानसिक और मनोवैज्ञानिक, भावनात्मक विकास करना होगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को सभी जिलों में संचालित किया जाएगा।

एमपी पंख योजना लड़कियों को शिक्षा सुरक्षा और जागरूकता के प्रति समाज में होने वाले भेदभाव को दूर करने के लिए एक विशेष अभियान है। इस योजना के माध्यम से पुलिस विभाग द्वारा लड़कियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग और पंचायत स्तर पर वोकेशन ट्रेनिंग दी जाएगी। एमपी पंख अभियान अब तक का सबसे चर्चित अभियान बन गया है।

मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना 

MP Pankh Yojana

Key Highlights Of MP Pankh Yojana 2023

योजना का नामMP Pankh Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा  
विभागमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय  
उद्देश्यसमाज में कन्याओं को सुरक्षा और सम्मान दिलाना  
लाभार्थीराज्य की सभी कन्याएं  
साल2023  
राज्यमध्य प्रदेश  
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं  
अधिकारिक वेबसाइटजल्द ही लॉन्च होगी  

एमपी पंख योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा एमपी पंख योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से विकास करना है। ताकि बालिकाएं समाज में होने वाले अपने प्रति अत्याचारों और भेदभाव का सामना कर सके। एमपी पंख योजना के तहत बालिकाओं को अपनी सुरक्षा करने हेतु ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि विभिन्न परिस्थितियों में बेटी अपनी सुरक्षा कर सके। यह योजना अन्य राज्य की बेटियों को भी प्रेरित करेगी। इस योजना के माध्यम से बेटियां आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी।

MP Pankh Yojana से बालिकाएं सशक्त बनेगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के द्वारा यह बताया गया है कि राज्य की बालिकाओं को एमपी पंख योजना के माध्यम से बेटियों को अपने बचाव करने के लिए ना सिर्फ जूडो, कराटे जैसे आत्मरक्षा तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें हथियार भी प्रदान किए जाने चाहिए। जिससे वह अपना बचाव आसानी से कर सके और इसके अलावा न्याय प्रणाली में भी सुधार करने की जरूरत है। जिससे लड़की के साथ बलात्कार करने वाले को मृत्यु दंड दिया जाए। और मुख्यमंत्री ने कहा है कि MP Pankh Yojana को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य बेटियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा सुनिश्चित करने के बाद महिला शक्तिकरण का सपना पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना

एमपी पंख अभियान में स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षा

राज्य की बालिकाओं के पंख अभियान द्वारा गाइड किया जाएगा। ताकि वह अपनी क्षमता का अधिकतर उपयोग कर सकें। पंख योजना के तहत अगले 2 महीने के लिए पहले से ही कैलेंडर तैयार कर लिए गए हैं। तथा राज्य की लड़कियों को संबंधित विभागों की मदद से स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई है कि उन्होंने हमेशा महिला कल्याण पर अधिक महत्व दिया है। शिवराज सिंह चौहान जी ने 1990 में विधायक बनने के बाद अपने दोस्तों की मदद से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया था और जब वह मध्य प्रदेश के सीएम बने। तब उनकी सरकार में लाडली लक्ष्मी कन्यादान और गांव की लड़की जैसी योजनाओं की शुरुआत की थी। ताकि राज्य की लड़कियां आत्मनिर्भर बने और अपने अधिकार के लिए आवाज उठा सकें।

विभिन्न विभागों को सौंपी गई पंख अभियान की जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पंख अभियान की संपूर्ण जिम्मेदारी विभिन्न विभागों जैसे शिक्षा सामाजिक कल्याण लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को सौंपी गई है। इन विभागों द्वारा बेटियों का डाटाबेस तैयार किया जाएगा जिससे उनकी स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाएगी। तथा बालिकाओ के विकास की भी देखरेख इन विभागों द्वारा की जाएगी। इसके अलावा पुलिस विभाग द्वारा लड़कियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग और पंचायत स्तर पर वोकेशन ट्रेनिंग दी जाएगी।

MP Pankh Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा एमपी पंख पोर्टल योजना को शुरू किया गया है।
  • एमपी पंख पोर्टल को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर लॉन्च किया गया है।
  • राज्य के बालिका इस योजना से प्रेरणा लेकर जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होगी।
  • एमपी पंख पोर्टल को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत शुरू किया गया है।
  • इस योजना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए समाज कल्याण और लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग को जिम्मेदारी दी गई है।
  • MP Pankh Yojana के तहत बालिकाओं को अपनी सुरक्षा करने हेतु ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि विभिन्न परिस्थितियों में बेटी अपनी सुरक्षा कर सके।  
  • राज्य की बेटियां शारीरिक मानसिक और मनोवैज्ञानिक रूप से सशक्त बन सकेगी।
  • इस योजना के माध्यम से बेटियां अपने प्रति होने वाले भेदभाव व अत्याचारों के विरुद्ध लड़ सकेगी।
  • एमपी पंख योजना के माध्यम से बेटियों को अपने बचाव करने के लिए जूडो, कराटे जैसे आत्मरक्षा तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • राज्य की लड़कियों को संबंधित विभागों की मदद से स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

 लाड़ली लक्ष्मी योजना

एमपी पंख योजना के लिए पात्रता

  • एमपी पंख योजना के लिए बालिका को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल लड़कियां ही आवेदन करने के लिए पात्र होगी।
  • राज्य की बीपीएल कार्ड धारक परिवार की बेटियां ही एमपी पंख योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।

MP Pankh Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

एमपी पंख योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

जैसे कि हमने आपको बताया है कि MP Pankh Yojana को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा लॉन्च किया गया है। राज्य की जो भी इच्छुक बालिका इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती है। उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि राज्य सरकार द्वारा अभी केवल इस योजना की घोषणा ही की गई हैं। सरकार द्वारा अभी कोई अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है। और ना ही एमपी पंख योजना के तहत आवेदन से संबंधित कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। जैसे ही सरकार द्वारा एमपी पंख योजना के तहत आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान की जाएगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।

Leave a Comment