Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

Pencil Portal: पेंसिल पोर्टल बाल श्रम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें

Pencil Portal:- हाल ही मे केन्द्र सरकार द्वारा बच्चो को उनके कानूनी अधिकार दिलाने के लिए एक पोर्टल की शुरू की गई है। जिसका नाम पेंसिल पोर्टल है। यह बात तो हम सभी जानते है कि हमारे भारत देश मे बाल श्रम Criminal Offence है। और हमारे देश के सविंधान के Article 24 यह स्पष्ट लिखा हुआ है कि 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चो को कारख़ानो, खानों एंव प्रतिष्ठानो अन्य किसी जोखिम भरे काम पर नियुक्त नही किया जा सकता है- इस उम्र के बच्चो को स्कूल प्रांगण या किसी मनोरंजन के क्षेत्र मे होना चाहिए। और संविधान के Article 21-(क) मे शिक्षा को मौलिक अधिकार घोषित कर रखा है। जिसमे 6 से 14 वर्ष तक के बच्चो को नि:शुल्क व अनिवार्य शिक्षा पाने का अधिकार है।



लेकिन दुर्भाग्य से इन बच्चो को गरीबी के कारण इन अधिकारो से वंचित होना पड़ता है। देश के अधिकतर बच्चे गरीब होने की वजह से वह बाल श्रम करने को मजबूर हो जाते है। या उनको चन्द पैसो के लालच मे उनको उनके अधिकार से वंचित कर दिया जाता है। बच्चो के इन्हीं अधिकारो की रक्षा करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा Pencil Portal लॉन्च किया है। इस पोर्टल की मदद से बाल श्रम के विरुद्ध ऑनलाईन शिकायत दर्ज की जा सकेगी। प्रिय मित्रो आज हम आपको इस आर्टिकल सहायता से पेंसिल पोर्टल से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगें। आप इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Pencil Portal

Pencil Portal 2024

पेंसिल पोर्टल को केन्द्र सरकार के श्रम एंव रोज़गार मंत्रालय द्वारा नागरिको को जागरूक करते हुए उनकी सहायता से बाल श्रम पर रोक लगाने एंव बाल श्रम को पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए ऑनलाइन शिकायत पोर्टल को लॉंन्च किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि साल 2011 की जनगणना के अनुसार हमारे देश मे 14 वर्ष से कम आयु के बच्चो को संख्या कुल आबादी का 29% है। जबकि 14 से 18 वर्ष के बीच की बच्चो की जनसंख्या कुल आबादी का 10% है। इस आयु के बच्चो को स्कूल या खेल के मैदान मे होना चाहिए। और बच्चो को हाथ मे औज़ार के बदले मे पेंसिल होना चाहिए इसी तात्पर्य से इस पोर्टल को Pencil Portal नाम दिया गया है।

Pencil Portal पर कोई भी आम नागरिक किसी बच्चो को बाल श्रम करते हुए देख लेता है। तो वह ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है। और इस पोर्टल की मदद से बाल श्रम कर रहे। बच्चो का भविष्य बर्बाद होने से बच सकता है बच्चे देश का भविष्य है। जब बच्चो का बचपन सुरक्षित होगा तो भविष्य सुरक्षित होगा। Pencil Portal एक इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल है। इस पोर्टल की मदद से प्राप्त शिकायत के जरिए बाल श्रम करते बच्च को ट्रैक किया जाएगा। इसके बाद ऐसे बच्चो को ऑनलाइन ट्रैक करके सरकार द्वारा संचालित शिक्षा पोषण कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। जिस पर प्रत्येक भारतीय बच्चे का अधिकार है।

प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल

पेंसिल पोर्टल के बारे मे जानकारी

पोर्टल का नामPencil Portal
लॉन्च किया गयाकेन्द्र सरकार द्वारा।
सम्बन्धित विभागश्रम एंव रोज़गार मंत्रालय।
वर्ष2024
उद्देश्यबाल श्रम पर अंकुश लगाकर पूर्ण रूप से समाप्त करना। और बच्चो का भविष्य सुरक्षित करना।
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://Pencil.gov.in/

NVSP Portal

Pencil Portal का उद्देश्य

केन्द्र सरकार के श्रम एंव रोज़गार मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया पेंसिल पोर्टल का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम को पूरी तरह से समाप्त करना है। और देश के बच्चो के भविष्य सुरक्षित करना है। ताकि बच्चो के दाथो मे औजार की जगह पेंसिल दी जा सके। Pencil Portal की सहायता से बाल श्रम के खिलाफ शिकायत दर्ज कर बच्चो के बचपन को सुरक्षित कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने मे सहयोग किया जा सकता है। क्योकिं बच्चे देश का भविष्य है। और बच्चो का बचपन सुरक्षित होगा तो देश का भविष्य सुरक्षित होगा। हमारे देश के संविधान के Article 21-(क) मे शिक्षा को मौलिक अधिकार घोषित कर रखा है। जिसमे 6 से 14 वर्ष तक के बच्चो को नि:शुल्क व अनिवार्य शिक्षा पाने का अधिकार है।

लेकिन दुर्भाग्य से देश के अधिकतर बच्चे घर ग्रस्ति की समस्याओं के कारण उनके उपर काम का बोझ पढ़ जाता है। जिससे वह बाल श्रम को मजबूर हो जाते है। जिसका उन बच्चो पर नाकारात्मक प्रभाव पड़ता है। और उनका व्यक्तिगत विकास नही हो पाता है। वह आगे चलकर पैसो के लिए श्रम से जुड़ जाते है। इसिलिए पेंसिल पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर कोई भी आम नागरिक शिकायत दर्ज करा सकते है। इसके बाद इन बच्चो को ट्रैक कर उनको स्कूल प्रांगण या कौशल विकास कार्यक्रम भेजा जाएगा। और उनका भविष्य उज्जवल बनाया जाएगा। देश के बच्चो का भविष्य उज्जवल बनाने मे कोई भी आम नागरिक Pencil Portal पर शिकायत दर्ज कर सहयोग दे सकता है।

PM SHRI Schools Scheme

पेंसिल पोर्टल की विशेषताएं एंव घटक

जिला नोडल अधिकारी DNO उन जनपदो द्वारा नामित किये जाएगें। जो शिकायत प्राप्त करेंगें। प्राप्त शिकायत के 48 घंटे के भीतर पहले वह शिकायत की वास्तविकता की जाँच करेगें। और फिल पुलिस की मदद से बचाव के उपाय अभी तक 7 राज्य व केन्द्रशासित प्रदेशो मे ने DNO नियुक्त किये है।

  • बाल ट्रैकिंग प्रणाली।
  • शिकायत कॉर्नर।
  • राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना एंव अभिसरण।
  • राज्य सरकार।

Pencil Portal पोर्टल की कार्य प्रणाली

पेंसिल पोर्टल पर बाल श्रम के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए पहले स्वंय को रजिस्टर करना होगा। शिकायतकर्ता को अपनी निजी जानकारी एंव जिस जगह से शिकायत दर्ज कर रहा है। उसका विवरण दर्ज करना होगा। साथ ही बाल श्रमिक बच्चे का नाम, पता, फोटो आदि दर्ज करना अनिवार्य है। इस सभी जानकारी के बाद पोर्टल से जुड़ी सरकारी एजेंसी के पास शिकायत दर्ज हो जाएगी। एजेंसी द्वारा शिकायत के आधार पर बच्चो को ट्रेक करके पहुँचा जाएगा। और उसके बाद सरकार द्वारा संचालित किये जा रहै शिक्षा कौशल विकास कार्यक्रम और पोषण सम्बन्धि सुविधा आदि का लाभ इन बच्चो को प्रादान किया जाएगा। और बच्चो को उनके कानूनी अधिकार दिलाए जाएगें।

पेंसिल पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

अगर देश का कोई नागरिक किसी बच्चो को श्रम करते देखता है। तो वह Pencil Portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकता है। पेंसिल पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है।

  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Complaint Report a Child Lodge a Complaint के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने शिकायत फॉर्म खुलकर आएगा।
  • अब इस पेज पर आपको बाल मजदूर की जानकारी, फोटो बच्चे का पता जैसे मकान नम्बर, गांव एंव मोहल्ला, वार्ड पंचायत, ब्लॉक, तहसील, जनपद, राज्य इत्यादि की जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी है। जैसे अपना नाम, पता, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप Pencil Portal पर बाल श्रम के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते है।

Pencil Portal पर दर्ज शिकायत की स्थिति दैखने की प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको पेंसिल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Complaint/Report Child के विकल्प पर क्लिक कर track Complaint Status के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको Complaint ID Registered Mobile No और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने आपके द्वारा दर्ज की गई शिकायत का स्टेट्स खुल कर आ जाएगा।
  • इस प्रकार आप अपनी शिकायत का स्टेट्स देख सकते है।
FAQ, s
पेंसिल पोर्टल किसने लॉन्च किया गया है?

Pencil Portal को केन्द्र सरकार द्वारा द्वारा लॉन्च किया गया है।

Pencil Portal का संचालन किसके द्वारा किया जाएगा?

पेंसिल पोर्टल का संचालन श्रम एंव रोजगार मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।

पेंसिल पोर्टल का क्या उद्देश्य है?

Pencil Portal का उद्देश्य बच्चो को बाल श्रम से रोकना है। और बाल श्रम को पूरी तरह से समाप्त कर बच्चो को उनके अधिकार दिलाना है।

Pencil Portal क्या है?

पेंसिल पोर्टल एक ऑनलाइन शिकायत प्रणाली है। इसके माध्यम से कोई भी आम नागरिक किसी बच्चे को बाल श्रम करते हुए देख लेता है। तो वह ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है।

Leave a Comment