Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

Mahaswayam Rojgar महा स्वयं रोजगार पंजीकरण महाराष्ट्र (rojgar.mahaswayam.gov.in)

Mahaswayam Rojgar Maharashtra Yojana:- जैसे की आप सभी जानते हैं सरकार हम देशवासियों के लिए अनेक योजनाओं को आरंभ करती है। सरकार द्वारा इन योजनाओं को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य हम देशवासियों का विकास करना है।  इसी प्रकार महाराष्ट्र सरकार ने एक नई योजना को आरंभ किया है जिसका नाम महा स्वयं रोजगार पंजीकरण महाराष्ट्र है।  एक पोर्टल के रूप में स्थापित की गई है जो महाराष्ट्र प्रदेश के नौजवान और पढ़े लिखे बेरोजगार लोगों के लिए है।  आज हम आपको इस लेख के द्वारा Mahaswayam Rojgar Maharashtra के बारे में बताएंगे, इस योजना के मुख्य विचार, योजना को आरंभ करने का उद्देश्य, योजना के लाभ और विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। Mahaswayam Employment Registration आदि से सम्बंधित इस लेख को पूरा एवं ध्यानपूर्वक पढ़े।



Mahaswayam Rojgar Maharashtra Yojana 2023

महाराष्ट्र सरकार द्वारा Mahaswayam Rojgar Panjikaran Maharashtra को आरंभ किया गया है।  इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार महाराष्ट्र के शिक्षित लोगों को रोजगार दिलवाएगी।  जैसे कि आप सभी जानते हैं कि महाराष्ट्र में ऐसे कई लोग हैं जो शिक्षित हैं लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिला है। यह योजना उन लोगों के लिए ही आरंभ की गई है। पहले महाराष्ट्र सरकार ने बेरोजगार लोगों के लिए Mahaswayam Employment  के तीन हिस्से बनाए थे,  पहले युवाओं के लिये रोजगार (महा रोजगार), दूसरा कौशल विकास (एमएसडीएस) और तीसरा स्वरोजगार (महास्वयं रोजगार)। अब महाराष्ट्र सरकार ने महा स्वयं रोजगार पंजीकरण के तहत इन तीनों को एक ही जगह संयोजित कर दिया है।  महा स्वयं रोजगार पंजीकरण पोर्टल महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र के युवाओं के लिए किया है इस पोर्टल पर जाकर आप अपना जॉब पंजीकरण दे सकते हैं।

 आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना 

Mahaswayam Rojgar Maharashtra Yojana 2023

योजना का नामMahaswayam Rojgar Panjikaran Maharashtra
श्रेणीमहाराष्ट्र सरकारी योजनाएं
योजना का शुभारंभमहाराष्ट्र सरकार के द्वारा
किसके द्वारा पेश किए गयीमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा
लाभार्थीमहाराष्ट्र राज्य के बेरोजगार युवा
उद्देश्ययुवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना
वर्ष2023
राज्यमहाराष्ट्र
आवेदन करने की प्रक्रियाOnline/ offline
आधिकारिक वेबसाइटrojgar.mahaswayam.gov.in/#/home/index

Rojgar Mahaswayam Maharashtra के उद्देश्य

इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र के बेरोजगार शिक्षित लोगों को रोजगार देना है। महाराष्ट्र में  अधिक जनसंख्या होने के कारण बेरोजगारी की समस्या बढ़ती ही जा रही है।  वहाँ केवल  अशिक्षित लोगों को ही नहीं बल्कि शिक्षित लोगों को भी रोजगार नहीं मिल पा रहा है। जिससे महाराष्ट्र की नहीं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। इस समस्या को बढ़ावा ना मिले इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने  Mahaswayam Rojgar Panjikaran Maharashtra  पोर्टल का संचालन किया है।

 कृषी कर्ज मित्र योजना

महा स्वयं रोजगार पंजीकरण महाराष्ट्र 2023 के लाभ और विशेषताएं

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा Mahaswayam Rojgar Panjikaran Maharashtra  पोर्टल को आरंभ किया गया है। 
  • इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार महाराष्ट्र के शिक्षित लोगों को रोजगार दिलवाएगी।
  • इस पोर्टल में पंजीकरण कर के उम्मीदवार नौकरी की वैकेंसी के बारे में जान सकेंगे।
  • महा स्वयं पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवार जिंस कंपनी में भी वैकेंसी होगी उस कंपनी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल में लॉग इन करने का सबसे बड़ा फायदा है कि आप नौकरी की खोज घर बैठे बैठे कर सकेंगे।

महा स्वयं रोजगार पंजीकरण चयन की प्रक्रिया

महाराष्ट्र के महा स्वयं Employment Registration के तहत लाभार्थियों का चयन निम्नलिखित चीजों के आधार पर किया जाएगा।

  • कौशल परीक्षण
  • चिकित्सा परीक्षण
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मनोवैज्ञानिक परीक्षण
  • लिखित परीक्षा
  • विवा वॉइस टेस्ट

Mahaswayam Rojgar Panjikarn Eligibility (पात्रता)

  • आवेदक महाराष्ट्र राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 14 वर्षीय या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक को समय समय पर पोर्टल पर शैक्षिक योग्यता, अनुभव, अर्जित कौशल, संपर्क विवरण, आदि जैसे डेटा को अपडेट करना होगा।

 प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 

Mahaswayam Rojgar Panjikarn Maharashtra की उपलब्ध सुविधाएँ

  • कॉर्पोरेशन प्लान
  • स्वरोजगार योजना
  • स्वरोजगार  ऋण ऑनलाइन
  • ऋण पात्रता, नियम तथा शर्तें,  ऋण स्वीकृति, ऋण दस्तावेज आदि से संबंधित जानकारी
  • आवेदन की  स्थिति
  • ऋण  चकौती की स्थिति
  • EMI कैलकुलेटर
  • हेल्प लाइन नंबर आदि

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • Acquired स्किल सर्टिफिकेट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mahaswayam employment कि ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया

Mahaswayam employment home page
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रोजगार/ Employment’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। उस पेज पर रजिस्टर/ Register’  के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक आवेदन फॉर्म आ जाएगा। आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करें।
job seeker login
  • मांगे गए सभी दस्तावेजों को पंजीकरण फार्म से अटैच करें।
  • अब नीचे लिखे हुए ‘Next’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अगले पेज पर Registered किया हुए मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। उस OTP को OTP बॉक्स में दर्ज करें और ‘confirm’ पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको अपना व्यक्तिगत विवरण, योग्यता विवरण, और संपर्क का विवरण के बारे में जानकारी देनी होगी।
  • उसके बाद ‘Create account’ के विकल्प पर पर क्लिक करें।
  • अब आपके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर एक मैसेज आएगा उसको सबमिट करें।
  • अब आपकी महाराष्ट्र महा स्वयं रोजगार पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हुई।

महा स्वयं रोजगार पंजीकरण के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको नजदीकी एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज (Employment Exchange) पर जाना होगा।
  • वहाँ जाकर आपको महा स्वयं रोजगार पंजीकरण का फार्म मांगना होगा।
  • इस फार्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करें एवं आवश्यक दस्तावेजों को पंजीकरण फार्म से अटैच करें।
  • अब यह आवेदन फॉर्म आप एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज में सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद आपको एक रिसीप्ट दी जाएगी।

Mahaswayam Rojgar ‘JOB seeker’ login प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Mahaswayam Rojgar Panjikaran Maharashtra की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  •   अब आपको ‘आईटीआई लॉगिन’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
job seeker login
  •  क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  •  इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  •  अब नीचे दिए गए Submit बटन पर क्लिक करें।
  •  अब आपकी ‘आईटीआई लॉग इन करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।

Mahaswayam Rojgar Job Search प्रक्रिया

  •  सबसे पहले आपको Mahaswayam Rojgar Panjikaran Maharashtra की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  •  वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  •  होम पेज पर ‘सर्च जॉब’ के सेक्शन में जाए।
  • अब आपको अपनी location एवं शैक्षिक योग्यता में से किसी एक कैटेगरी का चयन करना होगा।
  •  इसके बाद पूछी गई संबंधित जानकारी को दर्ज करें।
  •  दर्ज करने के बाद नीचे दिए गए ‘search’ विकल्प पर क्लिक करें।
  •  अब आपके सामने जॉब सर्च से संबंधित सारी जानकारी आ जाएगी।

Leave a Comment