Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

लाडली बहना योजना eKYC कैसे करें : Ladli Behna Yojana eKYC Last Date

Ladli Behna Yojana eKYC: मध्य प्रदेश भारत आप सभी जानते हैं कि सरकार महिलाओं के विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू कर रही है। इन सभी योजनाओं से सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। आज के जमाने में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना उनके और देश के विकास के लिए बहुत आवश्यक है। कुछ समय पूर्व मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना 2023 की शुरुआत की है।  अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तो आपको eKYC करवाना आवश्यक है। इस योजना के लिए सरकार eKYC इसलिए करवा रही है जिससे कि महिलाओं के बैंक खाते में डायरेक्ट पैसे भेजे जा सकें और बीच में कोई उन पैसों के साथ गड़बड़ी न कर सके।



आज हम आपको इस लेख के द्वारा Ladli Behna Yojana eKYC के बारे में बताएंगे, लाडली बहना योजना इ-केवायसी के मुख्य विचार, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। कृपया आप हमारे इस लेख को पूरा एवं ध्यानपूर्वक पढ़ें।

लाडली बहना योजना 2023

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा Ladli Behna Yojana 2023 की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को सशक्त एवं  आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। सरकार महिलाओं को इस योजना के तहत प्रति माह 1 हजार रुपए की धनराशि प्रदान करेगी। इस धनराशि से वह अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकती है तथा अपने जीवन स्तर में कुछ बेहतरी ली सकती है। अगर आप भी मध्य प्रदेश की महिला हैं तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है और इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

Ladli Behna Yojana eKYC

मध्य प्रदेश की सरकार ने इस योजना का शुभारंभ किया है ताकि मध्य प्रदेश की महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 मार्च 2023 है। महिलाएँ अपने करीबी लोक सेवा केंद्र में जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।  सरकार द्वारा इस योजना के लिए कैंप भी लगवाए जाएंगे।  इस योजना के द्वारा महिलाओं को प्रति माह 1 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।  आवेदन फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में महिलाओं को समग्र आईडी में eKYC करना अनिवार्य होगा।

मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना

Ladli Behana Yojana eKYC

मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना के मुख्य विचार

लेख किस बारे में हैलाडली बहना योजना eKYC
योजना का नामलाडली बहना योजना 2023
लाभार्थी मध्य प्रदेश राज्य की महिलाएं
उद्देश्यLadli Behana Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए eKYC करवाना
साल2023
राज्य मध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://samagra.gov.in/

लाडली बहना योजना के लिए पात्रता मापदंड

अगर आप मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा शुरू की गई मध्य प्रदेश Ladli Behna Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं तो आपको निम्नलिखित पात्रता मापदंडों पर खरा उतरना आवश्यक है

  • इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आप मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • मध्य प्रदेश Ladli Behna Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार से कम होनी चाहिए।
  • महिला का बैंक में खाता होना आवश्यक है।
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला की समग्र आईडी होनी आवश्यक है।

eKYC Ladli Behana Yojana करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

आपको लाडली बहना योजना के लिए eKYC करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो निम्नलिखित हैं। इन दस्तावेजों के माध्यम से आप अपने eKYC की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं

  • महिला का आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • मोबाइल नंबर

ऑफलाइन और ऑनलाइन लाडली बहना योजना ई-केवायसी

जैसे कि आपको हमने बताया की Ladli Behna Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको eKYC करवाना अनिवार्य है। eKYC करने के बाद ही आपके बैंक खाते में 1000 रुपये धनराशि प्रति माह आएगी। eKYC प ऑफलाइन भी करवा सकते हैं। ऑफलाइन  और ऑनलाइन e – KYC करवाने के लिए आपके पास चार तरीके हैं जो निम्नलिखित हैं –

  • कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी केंद्र में जाकर eKYC करवाना
  • नजदीकी लोक सेवा केंद्र द्वारा ई – केवाईसी करवाना
  • एम.पी ऑनलाइन किसयोक द्वारा eKYC करवाना
  • समग्र पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से eKYC करना

 लाड़ली लक्ष्मी योजना

लाडली बेनना योजना में eKYC करने की प्रक्रिया

  •  सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट  samagra.gov.in पर जाना होगा।
Ladli Behana Yojana eKYC
  •  वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  •  होमपेज पर आपको समग्र प्रोफाइल अपडेट करे के सेक्शन में पहले नंबर पर “eKYC करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  •  अब एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको अपनी समग्र आईडी दर्ज करनी होगी।
  •  फिर आपको कैप्चा कोड भरना होगा।
Ladli Behana Yojana eKYC
  •  इसके बाद आपकी महिला समग्र आईडी से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • अब आपको वह ओटीपी, पेज पर दिए गए ओटीपी बॉक्स में भरनी होगी।
  •  अब अगले पेज पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  •  इस प्रकार आपकी लाडली बहना योजना में ऑनलाइन eKYC करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।

Leave a Comment