Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन, Bal Sandarbh Yojana Pdf

Mukhyamantri Bal Sandarbh Yojana:- हाल ही मे छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो को स्वास्थ्य सम्बन्धी देखभाल के लिए एक योजना की शुरूआत की है। जिसका नाम मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी बच्चो को मुफ्त चिकित्सा जाँच की सुविधा प्रदान की जाती है। यह एक स्वास्थ्य सेवा योजना है। जिसका संचालन छत्तीसगढ़ सरकार के महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। Mukhyamantri Bal Sandarbh Yojana 2023 बच्चो के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएगें। कि मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना क्या है? इसका उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एंव आवेदन प्रक्रिया आदि। अगर आप भी छत्तीसगढ़ राज्य से है। और इस योजना के बारे मे जानना चाहते है। तो इस लेख को अन्त तक अवश्य पढ़े।



Mukhyamantri Bal Sandarbh Yojana

Mukhyamantri Bal Sandarbh Yojana 2023

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बाल सन्दर्भ योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन राज्य महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। यह एक प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवा योजना है। इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार ने 2009 मे सम्पूर्ण राज्य मे लागू किया गया था। Mukhyamantri Bal Sandarbh Yojana के माध्यम से राज्य के सभी बच्चो की स्वास्थ्य जांच के लिए प्रत्येक विकास खंड मे 2 दिवसीय सन्दर्भ दिवस का आयोजन किया जाता है। ताकि राज्य के बच्चो को मुफ्त चिकित्सा जांच उपलब्ध करायी जा सके। यही जांच अगर आप निजी अस्पताल मे कराते है। तो इसके लिए 300 रूपेय तक का खर्च आता है।

जबकि इस योजना के तहत सरकार द्वारा यह सुविधा मुफ्त प्रदान की जा रही है। ताकि राज्य के सभी नागरिक योजना का लाभ प्राप्त कर सके। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर चिकित्सा अधिकारी के परामर्श से अधिक राशी की दवाई भी उपलब्ध करायी जाती है। छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्यमंत्री बाल सन्दर्भ योजना को शुरू करने का लक्ष्य राज्य के सभी बच्चो के संक्रमण की पहचान कर उसके निवारण की सुविधा उपलब्ध कराना है। जिससे की वह नागरिक भी अपने बच्चो के स्वास्थ्य की देखभाल कर सके जो गरीब है। उनके पास पैसे नही है।

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री बाल सन्दर्भ योजना 2023 के बारे मे जानकरी

योजना का नामMukhyamantri Bal Sandarbh Yojana
आरम्भ की गईराज्य सरकार द्वारा।
राज्यछत्तीसगढ़।
वर्ष2023
कब शुरू की गईवर्ष 2009 में।
लाभार्थीराज्य के बच्चे।
उद्देश्यकुपोषण व अन्य संक्रमण से ग्रस्त बच्चो की स्वास्थ्य जांच कराना।
योजना स्टेट्सचालू है।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://cgwcd.gov.in/

Mukhyamantri Bal Sandarbh Yojana का उद्देश्य

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरम्भ की गई मुख्यमंत्री बाल सन्दर्भ योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कुपोषण व अन्य संक्रमण से ग्रस्त बच्चो की स्वास्थ्य की जांच मुफ्त उपलब्ध कराना है। ताकि राज्य के बच्चो को संकटग्रस्त होने से बचाया जा सके। साथ ही संकट ग्रस्त बच्चो को चिकित्सीय परीक्षण की सुविधा, चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाई और आवश्यकता के अनुसार बाल रोग विशेषज्ञ की परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है। जिससे बच्चो को सही समय पर संक्रमण से बचाया जा सके। और संक्रमण की पहचान कर उसका ईलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। ताकि राज्य का कोई भी नागरिक अपने बच्चो का संक्रमित होने पर मुख्यमंत्री बाल सन्दर्भ योजना के तहत मुफ्त जांच करा सके। इस योजना के माध्यम से राज्य के महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा अब तक 8 लाख से अधिक बच्चो को लाभान्वित किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री बाल सन्दर्भ योजना के लाभ एंव विशेषताएं

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री बाल सन्दर्भ योजना को वर्ष 2009 मे शुरू किया गया था।
  • यह एक प्रकार की स्वास्थ्य सेवा योजना है। जो राज्य के महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के गंभीर कुपोषित बच्चो की पहचान कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाता है।
  • Mukhyamantri Bal Sandarbh Yojana के माध्यम से विभाग द्वारा प्रत्येक विकास खंड मे माह के 2 दिवस सन्दर्भ दिवस के रूप मे चिन्हित किया जाता है।
  • मुख्यमत्री बाल सन्दर्भ योजना के तहत बच्चो मे संक्रमण की जांच नि:शुल्क की जाती है।
  • निजी चिकित्सा परिक्षण संस्थान मे स्वास्थ्य जांच अधिकतम 300 रूपेय तक की जाती है।
  • राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से एक हितग्राही को वर्ष भर मे अधिकतम 500 रूपेय तक की दवाईयां व जरूरत पड़ने पर चिकित्सा अधिकारी के परामर्श से अधिक राशी की दवाईयां भी उपलब्ध करायी जा सकेगी।
  • योजना के अन्तर्गत निजी बाल रोग विशेषज्ञ की सेवा पर सम्मान स्वरूप 1,000 रूपेय एंव 500 रूपेय तक का यात्रा खर्च का प्रावधान किया गया है।
  • जरूरत पड़ने पर कुपोषित बच्चो को परिवहन के लिए भी बाल सन्दर्भ योजना के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को राशी उपलब्ध करायी गयी है।

राजीव युवा उत्थान योजना

CG Bal Sandarbh Yojana में लाभार्थी बच्चो की संख्या सूचीं

छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री बाल सन्दर्भ योजना के तहत लाभान्वित किए गए बच्चो की सूची का विवरण निम्नलिखित है।

वर्षलाभान्वित किये गए बच्चो की संख्या
वर्ष 2012-13125755
वर्ष 2013-1462054
वर्ष 2014-15126751
वर्ष 2015-16130425
वर्ष 2016-17124926
वर्ष 2017-18138389
वर्ष 2018-19127239

मुख्यमंत्री बाल सन्दर्भ योजना की पात्रता

  • आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए माता- पिता को अपने बच्चे की सम्पूर्ण जानकारी जांच स्थल पर प्रदान करनी होगी।

Bal Sandarbh Yojana आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र प्रदान करना होगा।
  • माता पिता को अपने बच्चे की आयु की जानकारी प्रदान करनी होगी।
  • बच्चे के माता पिता को अपना पहचान पत्र भी देना होगा।
  • राज्य के प्रत्येक विकास खंड मे मुख्यमंत्री बाल सन्दर्भ योजना के अन्तर्गत लाभ लेने के लिए दो दिवसीय सन्दर्भ दिवस के आयोजन मे शामिल होना होगा।
  • लाभार्थी को इसमे एक पर्ची बनवानी पड़ सकती है।

|छत्तीसगढ़| श्री धन्वंतरी दवा योजना

मुख्यमंत्री बाल सन्दर्भ योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया

राज्य के जो कोई भी लाभार्थी Mukhyamantri Bal Sandarbh Yojana के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है। आपको बता दे कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नही होगी। क्योकिं लाभार्थी बच्चो की पहचान सरकार स्वंय कराएगी। इसके लिए अभी कोई आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नम्बर जारी नही किया गया है। जल्दी ही सरकार इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नम्बर जारी करेगी। हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अवश्य अवगत कराएगें। फिलहाल आप मुख्यमंत्री बाल सन्दर्भ योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

FAQs

मुख्यमंत्री बाल सन्दर्भ योजना को कब शुरू किया गया था?

Mukhyamantri Bal Sandarbh Yojana को वर्ष 2009 मे शुरू किया गया था।

Mukhyamantri Bal Sandarbh Yojana को किस राज्य मे शुरू किया है?

मुख्यमंत्री बाल सन्दर्भ योजना को छत्तीसगढ़ राज्य मे शुरू किया गया है।

इस योजना का लाभ किसे मिलेगा?

Mukhyamantri Bal Sandarbh Yojana का लाभ राज्य के बच्चो को मिलेगा।

मुख्यमंत्री बाल सन्दर्भ योजना का क्या लाभ है?

इस योजना के माध्यम से राज्य के बच्चो को मुफ्त चिकित्सीय जांच की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

Mukhyamantri Bal Sandarbh Yojana का संचालन किसके द्वारा किया जाएगा?

मुख्यमंत्री बाल सन्दर्भ योजना का संचालन छत्तीसगढ़ महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।

Leave a Comment