Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2023- ऑनलाइन आवेदन, सब्सिडी लाभ एंव पात्रता

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana:- केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा बेरोजगारी दर को कम करने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए अनेक योजनाएं भी संचालित कर रखी है। ताकि बेरोज़गारी पर काबू पाया जा सके। ऐसी ही एक योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई है। जिसका नाम एमपी मुख्मंत्री स्वरोज़गार योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिको स्वरोज़गार के प्रोत्साहित किया जाएगा। दौस्तो- हम आपको अपने इस आर्टिकल मे एमपी मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है। अगर आप भी मध्य प्रदेश के नगरिक है तो इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।



MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिको को स्वरोज़गार के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से स्वरोज़गार स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक नागरिक स्वरोज़गार को प्रेरित हो सके। MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2023 को राज्य सरकार द्वारा 1 अगस्त 2014 को आरम्भ किया गया था। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रदेश के सभी नागरिक आवेदन कर सकते है। और ऋण प्राप्त कर अपना व्यवसाय स्थापित कर सकेगें। जिससे बेरोज़गारी दर मे कमी आएगी।

मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना

एमपी मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामMP Mukhyamantri Swarojgar Yojana
आरम्भ की गईराज्य सरकार द्वारा
वर्ष2023
राज्यमध्य प्रदेश।
लाभार्थीप्रदेश के नागरिक।
उद्देश्यनागरिको को स्वरोज़गार के लिए प्रोत्साहित करना।
कब आरम्भ की गई1 अगस्त 2014
परियोजना लागत50 हजार से 10 लाख रूपेय।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://msme.mponline.gov.in/

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana का उद्देश्य

एमपी सरकार द्वारा आरम्भ की गई मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के समस्त नागरिको को स्वरोज़गार के लिए प्रोत्साहित करना है। जिसके माध्यम से राज्य की बेरोजगारी दर मे भी गिरावट होगी। और अधिक से अधिक नागरिक स्वरोज़गार के लिए प्रेरित होगें। इस योजना के माध्यम से राज्य की अर्थव्यवस्था मे सुधार होगा। प्रदेश के नगारिक सशक्त व आत्मनिर्भर होगें। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना के माध्यम से नागरिको को उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध जाएगा। जिससे कि प्रदेश के नागरिक अपना उद्योग स्थापित कर सकेगें।

ग्रामीण कामगार सेतु योजना

एमपी मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना के अन्तर्गत वित्तीय सहायता

  • इस योजना के तहत न्यूनतम ऋण 50,000 रूपेय है। और अधिकतम ऋण 1000000 रूपेय है। जो नागरिको को स्वरो़गार स्थापित करने हेतु दिया जाएगा।
  • सामान्य वर्ग के लिए परियोजना लागत 15% होगी। जिसकी अधिकतम सीमा 1 लाख रूपेय होगी।
  • बीपीएल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, अल्पसंख्यक तथा नि:शक्तजनो के लिए परियोजना लागत 30% जिसकी अधिकतम सीमा 2 लाख रूपेय होगी।
  • विमुक्त, घुमक्कड़ एंव अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति के लिए परियोजना लागत का 30% होगा। जिसकी अधिकतम सीमा 300000 है।
  • भोपाल गैस त्रासदी पीड़ित परिवार के सदस्यो के लिए परियोजना लागत का अतिरिक्त 20% होगा। जिसकी अधिकतम सीमा 100000 होगी।

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana का क्रार्यान्वय

मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना को मध्य प्रदेश के नागरिको को स्वरोज़गार के अवसर प्रदान करने के लिए आरम्भ की गई है। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए लघु एंव मध्यम उद्यम विभाग नोडल एजेसी निर्धारित की गई है। नोडल एंजेसी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा। कि मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना ठीक प्रकार से संचालित की जा रही है। या नही। अगर संचालन मे कोई समस्या आ रही है तो नोडल एजेंसी द्वारा उस समस्या का समाधान किया जाएगा। और योजना का बजट विभाग द्वारा निर्धारित किया जाएगा। जिसके लिए राज्य के सभी वर्ग के नागरिक आवेदन कर सकते है।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना 2023 के लाभ एंव विशेषताएं

  • Mukhyamantri Swarojgar Yojana राज्य के नागरिको को स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से स्वरोज़गार स्थापित करने के लिए नागरिको को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना के माध्यम से राज्य के नागरिको को स्वरोज़गार के लिए प्रेरित किया जाएगा।
  • जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था मे सुधार होगा।
  • MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2023 के माध्यम से प्रदेश मे बेरोज़गारी दर मे कमी आएगी।
  • योजना मे सभी वर्ग के नागरिक आवेदन कर सकेगें।
  • एमपी मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना के अन्तर्गत ऋण 7 वर्ष के लिए दिया जाएगा।
  • जिससे प्रदेश के नागरिक सशक्त व आत्मनिर्भर होगें।

सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana की पात्रता

  • मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का कार्यक्षेत्र मध्य प्रदेश मे ही होना चाहिए।
  • आवेदन करन के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 5वीं कक्षा होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • आवेदक आयकरदाता नही होना चाहिए।
  • किसी भी राष्ट्रीय बैंक, वित्तीय संस्था आदि का डिफॉल्टर नही होना चाहिए।
  • Mukhyamantri Swarojgar Yojana का लाभ केवल एक बार ही प्राप्त किया जा सकता है।
  • किसी सरकारी उद्यमी स्वरोज़गार योजना का लाभार्थी इस योजना का लाभ नही प्राप्त कर सकता है।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • जन्म प्रमाण पत्र।
  • पांचवी कक्षा का रिपोर्ट कार्ड।
  • पहचान पत्र।
  • राशन कार्ड।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना 2023 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।
एमपी मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना
  • होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना के अन्तर्गत आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana
  • अब आपके सामने सभी विभागो की सूची खुलकर आ जाएगा।
  • आपको जिस विभाग के अन्तर्गत आवेदन करना है। उस विभाग का चयन करना है।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा।
  • इस पजे पर आपको साइन अप के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को जैसे- आपका नाम, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड करना है।
  • अब आपको साइन अप नाव के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना के तहत आवदेन कर सकेगें।

पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना के सेक्शन मे जाना है।
  • अब आपको मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना के अन्तर्गत आवदेन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने सभी विभागो की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • आपके जिस विभाग के अन्तर्गत आवेदन करना है उस विभाग के लिंक पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा।
एमपी मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना
  • इस पेज पर आपको अपना योजना का नाम, मोबाइल नम्बर, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • अब आपके सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेगें।

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana एप्लिकेशन ट्रेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना के तहत आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने सभी विभागो की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • आपने जिस विभाग के अन्तर्गत आवेदन किया है आपको उस विभाग के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमे आपको अपना एप्लिकेशन नम्बर दर्ज करना है।
MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana
  • अब आपको गो के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपका एप्लिकेशन स्टेट्स आपके सामने खुलकर आ जाएगा।

IFS Code सर्च करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना के सेक्शन मे जाना है।
  • अब आपको मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना के अन्तर्गत आवदेन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने सभी विभागो की सूचीं खुलकर आ जाएगी।
  • आपके जिस विभाग के अन्तर्गत आवेदन किया है। आपको उस विभाग के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको सर्च आईएफएस कोड के अन्तर्गत आईएफएस कोड दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • सम्बन्धित जानकारी आपके सामने होगी।

FAQs

मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है।

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana क्या है?

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana के माध्यम से राज्य के नागरिको को स्वरोज़गार स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना के तहत स्वरोज़गार स्थापित करने हेतु कितना ऋण दिया जाएगा?

इस योजना के तहत स्वरोज़गार स्थापित करने के लिए नागरिको 50 हजार रूपेय से 10 लाख रूपेय तक का ऋण दिया जाएगा।

एमपी मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना को कब शुरू किया गया है?

एमपी मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना को 1 अगस्त 2014 को शुरू किया गया है।

Leave a Comment