Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना 2023: Eklavya Skill Scheme ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म

Jharkhand Eklavya Skill Scheme:- केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा देश मे रोज़गार को बढ़ावा देने और बेरोज़गारी दर को कम करने के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं परियोजनाओं का संचालन किया जाता है। ताकि देश के शिक्षित युवाओं को अधिक से अधिक रोज़गार की प्राप्त हो सके। और वह सशक्त हो सके। ऐसी ही एक योजना झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा आरम्भ की गयी है। जिसका नाम Jharkhand Eklavya Skill Yojana 2023 है। इस योजना के माध्यम से राज्य मे शिक्षा और रोज़गार को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को उनकी पात्रता के आधार पर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान किए जाएगें।



झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत युवाओं को दिया जाने वाला प्रशिक्षण युवाओं को नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। इसके लिए पहले युवाओ को आवेदन करना होगा। आवेदन कैसे करना है? और कहां करना है? इसकी जानकारी आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से देने वाले है। तो अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Jharkhand Eklavya Skill Scheme

Jharkhand Eklavya Skill Scheme 2023

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा एकलव्य प्रशिक्षण योजना को आरम्भ किया गया है। इसके माध्यम से राज्य के पढ़ रहे विद्यार्थियो को लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना के तहत झारखंड राज्य के स्कूल कॉलेज मे अध्ययनरत् विद्यार्थियो को उनकी योग्यता के आधार पर अलग अलग प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जो पूर्ण रूप से नि:शुल्क होगा। Jharkhand Eklavya Skill Yojana के तहत युवाओं को तीन महीने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा। और उनको रोज़गार प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार दवारा विद्यार्थियों को तीन महीने तक प्रशिक्षण भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। जिसमे यात्रा भत्ता, रोज़गार भत्ता, एंव प्लेसमेंट भत्ता इत्यादि शामिल है।

एकलव्य प्रशिक्षण योजना लाभ छात्र छात्राएं दोनो ही प्राप्त कर सकेगें। जिससे वह आत्मनिर्भर व सशक्त होगें। झारखंड सरकार द्वारा विद्यार्थियो को Eklavya Skill Yojana के तहत नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी। यह कोचिंग विद्यार्थियो को प्रतियोगी परिक्षाओं जैसे UPSC, JPSC, तथा Bank इत्यादि के लिए प्रदान की जाएगी। इसके लिए छात्र छात्राओं को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनो माध्यम से आवेदन कर सकते है।

रेल कौशल विकास योजना

झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना के बारे मे जानकारी

योजना का नामJharkhand Eklavya Skill Yojana
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा।
राज्यझारखंड।
वर्ष2023
लाभार्थीराज्य के विद्यार्थी।
उद्देश्यविद्यार्थियो को प्रशिक्षण प्रदान कर रोज़गार और उज्जवल भविष्य प्रदान करना।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://cm.jharkhand.gov.in/

Eklavya Prashikshan Yojana का उद्देश्य

Jharkhand सरकार दवारा आरम्भ की गई एकलव्य प्रशिक्षण योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के विद्यार्थियो को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान कर रोज़गार और उज्जवल भविष्य उपलब्ध करावाना है। इसके लिए युवाओं के कौशल विकास के लिए मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। और नई नई स्किल सिखाई जाएगी। साथ विद्यार्थियो को कम्प्यूटर की जानकारी भी दी जाएगी। Jharkhand Eklavya Skill Scheme के माध्यम से विद्यार्थियो को विभिन्न भत्ते भी प्रदान किए जाएगें। ताकि उनका कौशल विकास हो सके। इस योजना के माध्यम से युवाओं को तीन महीने का प्रशिक्षण प्रदान कर सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। जिससे युवाओं को रोज़गार की प्राप्ति होगी। और उनका भविष्य उज्जवल हो सकेगा।

झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना

झारखंड फ्री मोबाइल टेबलेट योजना

झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना के लाभ एंव विशेषताएं

  • Eklavya Skill Yojana को झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा आरम्भ किया गया है।
  • इसके अन्तर्गत राज्य मे पढ़ रहे विद्यार्थियो को लाभान्वित किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियो को तीन माह तक विभिन्न प्रशिक्षण प्रदान किए जाएगें।
  • विद्यार्थियो के तीन महीने के प्रशिक्षण के बाद सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। जिससे उनको आसानी से रोज़गार की प्राप्ति होगी। और उनका भविष्य उज्जवल होगा।
  • एकलव्य प्रशिक्षण योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 8000 विद्यार्थियो को प्रत्येक वर्ष मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।
  • Jharkhand Eklavya Skill Scheme के अन्तर्गत राज्य की बालिकाओं को दिव्यांगो को 1500 रूपेय और बालको को 1000 रूपेय प्रशिक्षण भत्ता प्रदान किया जाएगा।
  • साथ ही छात्रावास मे रहने वाले विद्यार्थियो को 2500 रूपेय आर्थिक भत्ते के रूप मे दिये जाएगें।
  • इस योजना के तहत विद्यार्थियो को प्रशिक्षण के साथ विद्यार्थियो को कम्प्यूटर और इंटरनेट की जानकारी भी दी जाएगी।
  • कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियो को औद्योगिक स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिससे उनका भविष्य और उज्जवल होगा।
  • झारखंड सरकार द्वारा विद्यार्थियो को मुफ्त कोचिंग की सुविधा प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी जैसे UPSC, JPSC, तथा Bank इत्यादि के लिए प्रदान की जाएगी।
  • झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना से विद्यार्थियो को एक उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
  • इसके माध्यम से विद्यार्थियो बेहतर रोज़गार प्राप्त हो सकेगा। और वह आत्मनिर्भर व सशक्त होगें।

Jharkhand Eklavya Skill Yojana की पात्रता

  • आवेदक झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • एकलव्य प्रशिक्षण योजना के लिए विद्यार्थी कम से कम 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी के पास बैंक पास बुक होनी चाहिए एंव आधार कार्ड से लिंक होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता का निवास स्थान प्रशिक्षण केन्द्र से लगभग 5 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल मे होना चाहिए।

झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आवेदका का आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • जन्म प्रमाण पत्र।
  • स्वघोषणा प्रमाण पत्र।
  • बैंक पास बुक।
  • ड्राइविंग लाइसेंस।
  • मोबाइल नम्बर।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना

Jharkhand Eklavya Skill Scheme के तहत ऑनलाइन आवदेन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको एकलव्य प्रशिक्षण योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। आपके समक्ष वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
Jharkhand Eklavya Skill Scheme
  • होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म मे पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे मोबाइल नम्बर, नाम, पता, ईमेल आईडी इत्यादि दर्ज करना है।
  • सभी जानाकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप Jharkhand Eklavya Skill Yojana के तहत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेगें।

झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नज़दीकी प्रशिक्षण सेंटर पर जाना है।
  • प्रशिक्षण केन्द्र जाकर आपको आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म मे मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ो को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म प्रशिक्षण केन्द्र पर जमा कर देना है।
  • इस प्रकार आप Jharkhand Eklavya Skill Yojana के अन्तर्गत सफलतापूर्वक ऑफलाइन आवेदन कर सकेगें।

FAQs

झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना क्या है?

Jharkhand Eklavya Skill Yojana के तहत राज्य के विद्यार्थियो को उनकी योग्यता के आधार पर विभिन्न कौशन प्रदान किए जाएगें। जिससे उनको भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Jharkhand Eklavya Skill Yojana को किसके द्वारा आरम्भ किया गया है?

झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा आरम्भ की गई है।

एकलव्य प्रशिक्षण योजना का लाभ किनको प्राप्त होगा?

Eklavya Skill Yojana से राज्य स्कूल कॉलेज मे अध्ययनरत् विद्यार्थियो को लाभान्वित किया जाएगा।

Eklavya Skill Yojana का क्या उद्देश्य है?

एकलव्य प्रशिक्षण योजना का उद्देश्य राज्य के विद्यार्थियो को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान कर रोज़गार और उज्जवल भविष्य उपलब्ध करावाना है।

Leave a Comment