Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री की स्टार्टअप योजना, छोटे व्यवसायों को बढ़ावा दे रही है

Himachal Mukhyamantri Startup Yojana:- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य मे स्टार्टअप और अभिनव परियोजनाओं को समर्थन देने और नौकरी चाहने वाले शिक्षित युवाओं को उद्यमिता विकसित करने के लिए युवाओं और निवेशको को कौशल प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना की शुरूआत की गई है। यह योजना स्टार्टअप विभिन्न प्रोत्साहन की परिकल्पना करती है। ताकि उद्यमी अपने उद्योग मे और सफल हो सके। यह योजना राज्य मे मेजबान संस्थान मे क्षमता उत्पन्न करने, नेटवर्किंग उत्पन्न करने, आवश्यक बुनयादी ढांचा स्थापित करने और जागरूकता उत्पन्न करने के लिए ऊष्मायन केन्द्रो के निर्माण का भी प्रावधान करती है।



Himachal Mukhyamantri Startup Yojana

Himachal Pradesh Mukhyamantri Startup Yojana 2023

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोज़गार देने के लिए मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना की शुरूआत की है। इस योजना के माध्यम से सरकार युवाओं को उद्योग क्षेत्र की ओर मार्गदर्शन कर रही है। आपको बता दे कि हिमाचल प्रदेश HP CM Startup Yojana के तहत सूक्ष्म और लघु उद्योग व्यवसायी लाभ उठा रहे है हिमाचल प्रदेश सरकार चाहती है प्रदेश के युवा अधिक से अधिक संख्या मे मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना से जुड़े और अधिक मात्रा मे युवा रोज़गार को प्राप्त हो सके। जिससे सरकार पर पड़ रहे बोझ को कम किया जा सके। इस योजना के तहत नई उद्योगिक इकाइयो को 3 वर्ष तक निरिक्षण मे छुट दी जाएगी। प्रिय मित्रो आज हम आपको आपने इस आर्टिकल मे हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना से सम्बन्धित जानकारी देने जा रहे है अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अन्त तक पढ़े।

राजीव गांधी स्वरोजगार योजना

हिमाचल मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना के बारे मे जानकारी

योजना का नामHimachal Mukhyamantri Startup Yojana
आरम्भ की गईराज्य सरकार द्वारा
राज्यहिमाचल प्रदेश।
वर्ष2023
लाभार्थीसूक्ष्म एंव लघु उद्योग व्यवसायी
उद्देश्यनए विचारो/उत्पादो और प्रक्रियाओं को बढ़ावा देना
लाभनई औद्योगिक इकाईयों को 3 साल तक निरिक्षण मे छुट
ऑफिशियल वेबसाइटClick Here

Himachal Mukhyamantri Startup Yojana का उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना का मुख्य उद्देश्य स्वरोज़गार और रोज़गार का सृजन करना है। उद्यमियो को कौशल मे उन्नत करना और उनको व्यवसायिक मार्गदर्शन मे अपनी इकाईयो को स्थापित करने मे सहायता प्रदान करना। फोकस क्षेत्र मे नवाचार मे बढ़ावा देना। ऊष्मायन केन्द्रो की स्थापना करना, कार्य करना, स्टार्टअप और इनोवेशन प्रोजेक्टस्, प्रत्साहन प्रदान करना इत्यादि है। इस योजना का उद्देश्य विनिर्माण और सेवा क्षेत्र मे सम्भावित क्षेत्र मे व्यवहार्य परियोजनाओं का चयन करने मे उद्यमियो की मदद करना और उन्हें संचालित करना और उनको स्टार्टअप स्थापित करने और बाद मे प्रबंधन और इसके संचालन के लिए प्रशिक्षित करना है।

मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना

हिमाचल मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना मे केन्द्र बिंदु के क्षेत्र

स्टार्टअप योजना मे निम्नलिखित केन्द्र बिन्दु के क्षेत्र है।

  • प्रोद्योगिकी किसी भी क्षेत्र मे नवाचार को संचालित करती है।
  • ग्रामीण अवसंरचंना और सुविधाएं, शिल्प, कला, पानी और स्वच्छता, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा आदि।
  • स्वच्छ तकनीकी।
  • कृषि बागवानी और सम्बन्धित क्षेत्र।
  • खाद्य प्रसंस्करण।
  • खुदरा।
  • पर्यटन और आतिथ्य
  • हार्डवेयर सहित मोबाइल, आईटी
  • जैव प्रोद्योगिकी।

HP CM Startup Yojana प्रोत्साहन राशी

मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना के तहत प्रोत्साहन राशी निम्न प्रकार से है।

  • प्रदेश सरकार प्रशिक्षुओ को 1 वर्ष तक हर महीने 25 हजार रूपेय का आजिविका भत्ता प्रदान किया जाएगा।
  • व्यवहारिक रूप से कार्यान्वित करने के बाद विपणन के लिए अधिकतम 10 लाख रूपये का अनुदान प्रदान किया जा रहा है।
  • स्टार्टअप के लिए राष्ट्रीय एंव अन्तराष्ट्रीय पेटेंट फाइल करने के लिए क्रमश: 2 लाख रूपेय एंव 10 लाख रूपेय तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री स्टार्टअप के अन्तर्गत पुरस्कार

  • राज्य सरकार द्वारा क्रय की जाने वाली वस्तुओ मे ऐसे स्टार्टअप से कुल आर्डर का 30 प्रतिशत क्रय करना अनिवार्य है।
  • प्रदेश मे उद्यमियो को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष वार्षिक उद्यमी पुरस्कार देगी।
  • जिसमे निम्न प्रकार से स्थान पाने वाले को नकद ईनाम प्रदान किया जाएगा।
प्रथम स्थान के लिए1 लाख रूपेय।
द्वितीय स्थान के लिए75 हजार रूपेय।
तृतीय स्थान के लिए50 हजार रूपेय।

Himachal Pradesh Mukhyamantri Startup Yojana के लाभ

  • मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना के तहत राज्य सरकार औद्योगिक क्षेत्रो एंव बस्तियों में छोटे और लघु उद्योगो के लिए रियायती दरो पर भूमि उपलब्ध करायी जाती है।
  • अगर किसी को भूमि खरीदनी हो तो आवश्यक स्टैंप ड्यूटी को केवल 3 फिसद निर्धारित किया गया है।
  • राज्य प्रदूषण बोर्ड द्वारा ली जा रही रजिस्ट्रेशन फीस मे छूट दी जा रही है।
  • लघु क्षेत्रो मे 25 लाख रूपेय के निवेश के स्टार्टअप को 3 वर्षो तक 5 प्रतिशत की दर से ब्याज पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

Himachal e-Taxi Scheme

सीएम स्टार्टअप योजना के लिए पात्रता एंव मानदंड

स्टार्टअप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की गई है।

  • आवेदको की पात्रता- अभिनव विचार / संकल्पना वाले व्यक्तियो का कोई भी व्यक्ति / समूह पात्र होगा।
  • संस्थानो के लिए पात्रता- विश्वविद्यालय / शिक्षण संस्थानो, इन्क्यूबेशन सेंटर / पीएसयू / आर एंड डी संस्थानो / निजी और अन्य संस्थानो व प्रतिष्ठानो को समिति द्वारा अनुमोदित के रूप मे नवाचारो का समर्थन करने और सलाह देने के लिए एक संस्था के रूप मे पात्र होगें।

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना में कुल आवेदन

मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना के तहत अभी तक 654 आवेदन प्राप्त हुए है।

  • इसमे से पात्र 334 आवेदन इन्क्यूबेशन सेटंर को भेजे गए है।
  • अभी तक 97 इन्क्यूबेटी को इन्क्यूबेशन सेंटर के द्वारा चयनित किया गया है।
  • 45 इन्क्यूबेटी अपना इन्क्यूबेशन पूरा कर चुके है।
  • 25 इन्क्यूबेटी अपना स्टार्टअप वाणिज्यीकृत कर रहे है और 44 इन्क्यूबेटी इन्क्यूबेशन मे है।
  • HP Mukhyamantri Startup Yojana 2023 का आवेदन फॉर्म डाउनलोन करने के लिए यहां क्लिक करें

Himachal Pradesh Startup Contact Information-

  • Phone Number – (+91) 177-2659735 (10 AM – 05 PM)
  • Email Id- startuphimachal@gmail.com

FAQ,s

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

Himachal Pradesh Mukhyamantri Startup Yojana को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ किया गया है।

Himachal Pradesh Mukhyamantri Startup Yojana क्या है?

हिमाचल स्टार्टअप योजना के माध्यम से राज्य मे स्टार्टअप और अभिनव परियोजनाओं को समर्थन देने और नौकरी चाहने वाले शिक्षित युवाओं को उद्यमिता विकसित करने के लिए युवाओं और निवेशको को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिससे युवाओं को उद्योग के क्षेत्र मे मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही इस योजना के माध्यम से नई औद्योगिक इकाईयो को 3 साल तक निरिक्षण मे छुट दी जाएगी। ताकि राज्य मे नए विचारो, उत्पादो, व्यवसायीकरण और उद्योग को बढ़ावा मिल सके।

मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Mukhyamantri Startup Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://startuphimachal.hp.gov.in/ है।

Leave a Comment