Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना 2023 हुई शुरू, दिल्ली मे दौड़ेंगी बाइक टैक्सी

Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana:- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा दिल्ली इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी सर्विस को शुरू किया गया है जो सर्वजनिक परिवहन का ऐसा सिस्टम तैयार किया जा रहा है। जो प्रदूषण को कम करने के साथ साथ यात्रियो की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। इसके लिए दिल्ली सरकार द्वारा मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य मे इलेक्ट्रिक वाहनो पर जोर दिया जाएगा। जिससे राज्य मे आर्थिक विकास और नागरिको को रोज़गार के लिए नए अवसर प्राप्त होगें और इलेक्ट्रिक वाहनो को बढ़ावा मिलेगा।



इलेक्ट्रिक वाहन और इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी के संचालन से दिल्ली के प्रदूषण के स्तर को कम करने मे सहायता मिलेगी। आज हम आपको इस आर्टिकल मे Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana 2023 से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अन्त तक अवश्य पढ़े।

Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana

Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा 10 मई को मोटर वाहन एग्रीगेट योजना 2023 को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना को उपराज्यपाल की सहमति लेने लिए भेज दिया गया है जिसके बाद परिवहन विभाग द्वारा इस योजना को अन्तिम रूप देने के लिए दिल्लीवासियो से उनकी राय भी ली जाएगी Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana के माध्यम से दिल्ली मे पहली बार बाइक टैक्सी की सर्विस भी शुरू की जाएगी। जिसमे टू व्हीलर को टैक्सी के तौर पर किराए पर लिया जा सकेगा। और यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान आसानी से पहुंच सकेगें। और सार्वजनिक परिवहन की सुविधा प्राप्त कर सकेगें। दिल्ली मोटर व्हीकल एग्रीगेटर योजना इलेक्ट्रिक माध्यम से पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ई कॉमर्स एक्टिविटी को कनेक्ट करने के लिए मोटर वाहनो के बेड़े का संचालन ऑनबोर्ड या प्रबंधन का कार्य करेगी।

18 October Update:- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोटर व्हीकल एग्रीगेटर एंड डिलीवरी सर्विस प्रोवाइड स्कीम को मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 17 अक्टूबर 2023 को दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर एंड डिलीवरी सर्विस प्रोवाइज स्कीम 2023 को मंजूरी दे दी है। यह स्कीम दिल्ली के यात्री परिवहन सेवाएं प्रदान करने वाले व्यापक रेगुलेशन और लाइसेंस के लिए एग्रीगेटर्स और डिलीवरी सेवा प्रदाताओं को एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगी। मंदूरी देने के बाद यह फाइल एलजी ऑफिस को भेज दी जाएगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली मे वायु प्रदूषण के खिलाफ यह स्कीम एक बड़े हथियार के तौर पर साबित होगी।

स्टेप बाई स्टेप और समय अनुसार एग्रीगेटर डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर्स और ई-कॉमर्स संस्थाओं कमर्शियल फिलिप्स को इलैक्ट्रिक वाहन मे बदलना होगा। दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहनो मे बदलना अनिवार्य करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहां है कि स्वच्छ और सुगम परिवहन व्यवस्था स्थापित करने की दिशा मे यह योजना दिल्ली मे उल्लेखनीय कदम है। दिल्ली मे सभी एग्रीगेटर का पूरा बेड़ा 2030 तक इलेक्ट्रिक हो जाएगा।

DDA Housing Scheme

दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना के बारे मे जानकारी

योजना का नामDelhi Motor Vehicle Aggregator Yojana
घोषणा की गईमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा।
सम्बन्धित विभागपरिवहन विभाग।
लाभार्थीराज्य के नागरिक।
राज्यदिल्ली
वर्ष2023
उद्देश्यदिल्लीवासियो को इलैक्ट्रिक बाइक टैक्सी सर्विस का लाभ प्रदान करना।

बाइक टैक्सी सर्विस को दिल्ली पुलिस से जोड़ा जाएगा

Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana 2023 को मंजूरी देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि इस योजना का लक्ष्य यात्रा के दौरान यात्रियो की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही कैब एग्रीगेटर की सेवा की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करना है। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनो के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। आपदा की स्थिति को मध्यनज़र रखते हुए दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन टैक्सी सर्विस के तहत एग्रीगेटर्स को वाहन पैनिक बटन लगाना होगा। और उसे 112 दिल्ली पुलिस के नियंत्रण कक्ष के साथ जोड़ना होगा। ताकि आवश्यकता पड़ने पर सहायता मिल सके। दिल्ली मोटर व्हीकल एग्रीगेटर योजना मे यात्रियो की शिकायत का समय पर निवारण किया जाएगा। साथ ही वाहन की फिटनेस प्रदूषण नियंत्रण और परमिट की वैधता सुनिश्चित करने के लिए भी एक सिस्टम बनाया जाएगा। जिन मामलो मे चालको का खराब प्रदर्शन होगा। उनको सुधारने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

Delhi Widow Pension

ऐतिहासिक पहल होगी दिल्ली इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी सर्विस योजना

राज्य सरकार का कहना है कि यह योजना देश मे ऐतिहासिक पहल होगी। जहां पर राज्य सरकार द्वारा कमर्शियल वाहनो को इलेक्ट्रिक वाहनो मे परिवर्तित करने की शुरूआत करेगी। दिल्ली इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी सर्विस के माध्यम से पुराने व्हीकल्स को नए इलेक्ट्रिक वाहनो मे चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा। मोटर व्हीकल एग्रीगेटर योजना को लागू करते समय किसी भी आजिविका पर संकट न आ सके। इसके लिए इस योजना को सरकार दवारा 4 साल की अवधि मे लागू किया जाएगा। जो कि इस योजना मे शामिल होने वाले नए वाहनो के प्रतिशत पर लागू होगा।

अप्रेल 2030 तक अभी इलेक्ट्रिक स्लिप में बदलने की व्यवस्था

दिल्ली सरकार द्वारा मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना के तहत टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनियो को अपने फ्लीट को इलेक्ट्रिक बाहन मे बदलने का लक्ष्य दिया गया है। हर साल कंपनियो को अपने महापंचायत मे होने वाले वाहनो मे इलेक्ट्रिक वाहनो की संख्या बढ़ानी होगी। जो सिर्फ यात्री वाहनो पर ही नही बल्कि व्यवसायिक क्षेत्र मे डिलीवरी सेवा प्रदान कर रही कंपनियो पर भी लागू होगी। इसके लिए सरकार द्वारा कंपनियो को लाइसेंस शुल्क मे छुट दिया जाएगा। Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana 2023 के अनुसार वाहनो को इलेक्ट्रिक फ्लीट मे बदलने की व्यवस्था योजना की अधिसूचना लागू होने के बाद ही शुरू हो जाएगी।

यानी अधिसूचना के अगले 6 माह मे लाइसेंस लेने वाली कंपनियो के अन्तर्गत पंजीकृत होने वाले वाहनो मे दोपहियां श्रेणी मे 10 फिसदी इलेक्ट्रिक वाहन को रखना होगा। तिपहिया श्रेणी मे 10 फिसदी और चार पहिया वाहन मे 5 फिसदी इलेक्ट्रिक वाहन रखना जरूरी होगा। प्रतिवर्ष इसी प्रकार यह दायरा बढ़ाया जाएगा। और 5 साल पूरे होने पर सभी नए पंजीकृत होने वाले वाहन 100 फिसदी केवल इलेक्ट्रिक होगें। इस प्रकार 1 अप्रेल 2030 तक सभी इलेक्ट्रिक फ्लीट मे तब्दील करना जरूरी होगा।

दिल्ली मोहल्ला बस योजना

Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana के तहत दिल्ली में रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होगें

इस योजना के माध्यम से बाइक टैक्सी और किराएं की बाइक सर्विस को एक नियम के दायरे मे लाने की व्यवस्था रखती है। क्योंकि दिल्ली सरकार द्वारा अभी तक बाइक टैक्सी को चलाने की अनुमति नही दी गई थी लेकिन अब इस योजना के लागू होने से दिल्ली मे ऐसी सेवाओं को शुरू किया जा सकेगा। इसके अलावा दिल्ली के नागरिको को रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होगें। दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना के अन्तर्गत सभी बाइक टैक्सी और टू व्हीलर को किराए लेने की सुविधा शुरू कि जाएगी। इस योजना के अन्तर्गत सिर्फ इलेक्ट्रिक टू व्हीलर को ही शामिल किया जाएगा। यह प्रावधान दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2020 के अनुरूप होगा।

इलेक्ट्रिक वाहनो मे छूट

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस योजना के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि प्रदूषण पैदा करने वाले प्रदूषण भुगतान सिद्धांत को इस योजना के तहत अपनाया गया है। यानी पारंपरिक वाहनो का उपयोग करने वाले नागरिको से इलेक्ट्रिक वाहनो की तुलना मे अधिक लाइसेंस शुल्क लिया जा सकता है। दिल्ली इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी सर्विस के मुताबिक पारंपरिक वाहनो का लाइसेंस शुल्क एक इलेक्ट्रिक वाहन की तुलना मे अधिक होगा। इलेक्ट्रिक टैक्सी के लिए लाइसेंस शुल्क शुन्य हो सकता है। किन्तु सीएनजी टैक्सी का लाइसेंस शुल्क लगभग 650 रूपेय हो सकता है। Delhi Motor Vehicle Aggregator Yojana 2023 सभी लाइसेंस शुल्क और जुर्माने के अन्तर्गत वसूली जाने वाली रकम को राज्य इलेक्ट्रिक वाहन फंड मे जमा किया जाएगा। इस फंड को माध्यम से सभी प्रकार के वाहन इलेक्ट्रिक वाहनो को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों मे उपयोग किया जाएगा।

FAQs

दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना की घोषणा किसके द्वारा की गई है?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा Motor Vehicle Aggregator Yojana की घोषणा की गई है।

Motor Vehicle Aggregator Yojana को किस विभाग द्वारा लागू किया जाएगा?

मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना को दिल्ली के परिवहन विभाग द्वारा लागू किया जा रहा है।

Delhi Motor Vehicle Aggregator Scheme को कब मंजूरी दी गई है?

17 अक्टूबर 2023 को मोटर वाहन एग्रीगेटर स्कीम को मंजूरी दे दी गई है।

Motor Vehicle Aggregator Yojana का क्या उद्देश्य है?

मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना का उद्देश्य राज्य मे इलेक्ट्रिक वाहनो को बढ़ावा देना है। ताकि प्रदूषण स्तर को कम किया जा सके। इसके लिए नागरिको को इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी को सर्विस का लाभ दिया जाएगा। और साथ ही राज्य मे रोज़गार और आर्थिक विकास के नए अवसर प्राप्त होगें।

Leave a Comment