Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

बिहार कृषि क्लीनिक योजना 2024: प्रखंड स्तर पर खोले जाएंगे 202 कृषि क्लिनिक

Bihar Krishi Clinic Yojana:- बिहार सरकार द्वारा किसानो को कृषि कार्यो से सम्बन्धित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बिहार कृषि क्लीनिक योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के किसानो को फसलो से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान एक छत के निचे उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए राज्य मे प्रखंड स्तर पर कृषि क्लिनिक खोले जाएगें। जिससे किसानो को अपने आसपास ही कृषि सम्बन्धित समस्याओं का समाधान प्राप्त हो सकेगा। जिससे किसानो को फसल से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए इधर उधर नही भटकना पड़ेगा। प्रिय मित्रो आज हम आपको इस आर्टिकल मे बिहार कृषि क्लीनिक योजना से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है। अगर आप भी बिहार राज्य के नागरिक है तो इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक आवश्य पढ़े।



Bihar Krishi Clinic Yojana

Bihar Krishi Clinic Yojana 2024

बिहार सरकार द्वारा राज्य के किसानो की फसल उत्पादन को बढ़ाने और उनकी आय मे वृद्धि करने के लिए कृषि क्लीनिक योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत किसानो को फसल उत्पादन से सम्बन्धित सभी सेवाएं जैसें- मिट्टी की जांच की सुविधा, बिज, विश्लेषण सुविधा, कीट, पौधा संरक्षण सम्बन्धि छिड़काव ईत्यादि एक छत के निचे उपलब्ध करायी जाएगी। इसके लिए राज्य मे 202 प्रखंडो स्तर पर कृषि क्लिनिक खोले जाएगें। और राज्य के युवाओं को कृषि क्लिनिक खोलने के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा। Bihar Krishi Clinic Yojana 2024 के माध्यम से छिड़काव शुल्क (कीटनाशी सहित) पर किसानो को 75 प्रतिशत अनुदान पर सेवा प्रदाता के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। बिहार कृषि क्लीनिक योजना के माध्यम से किसानो की फसल उत्पादकता मे सुधार होगा। जिससे उनकी आय मे वृद्धि होगी। और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा।

कृषि इनपुट अनुदान योजना

बिहार कृषि क्लीनिक योजना की संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामBihar Krishi Clinic Yojana
आरम्भ की गईराज्य सरकार द्वारा
राज्यबिहार
वर्ष2024
सम्बन्धित विभागकृषि विभाग बिहार
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यकिसानो की आय मे वृद्धि करना।
लाभकृषि क्लिनिक की स्थापना के लिए अनुदान दिया जाएगा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटशीघ्र लॉन्च की जाएगी।

Krishi Clinic Yojana 2024 का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा आरम्भ की गई कृषि क्लीनिक योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के किसानो को फसल सम्बन्धित सभी सुविधाएं एक छत के निचे उपलब्ध कराना है। जैसें- मिट्टी की जांच की सुविधा, बिज, विश्लेषण सुविधा, कीट, पौधा संरक्षण सम्बन्धि छिड़काव ईत्यादि। इस योजना के माध्यम से किसानो की फसलो के उत्पादन, उत्पादकता एंव उत्पाद मे वृद्धि होगी जिससे किसानो की आय बढ़ेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा।

Bihar Diesel Anudan Yojana

कृषि क्लिनिक खोलने के लिए सरकार द्वारा दी जाएगी सहायता

Krishi Clinic खोलने के लिए कुल अनुमानित लागत 5 लाख रूपेय निर्धारित की गई है इसके लिए सरकार द्वारा 40% अधिकतम 2 लाख रूपेय की राशी निर्धारित की गई है। जो सहायता अनुदान के रूप मे दी जाएगी। शेष राशी लाभार्थी द्वारा वहन की जाएगी। Krishi Clinic Yojana के तहत चयनित लाभार्थियो को बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही चयनित लाभार्थियो को निशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उनकी इच्छा के अनुसार उर्वरक, बीज, कीटनाशी लाइसेंस, कस्टम हायरिंग सेंटर सहित अन्य जरूरी योजनाओं का लाभ देने के लिए भी प्राथमिकता मिलेगी।

कृषि क्लिनिक पर मिलेगी फसलो से जुड़ी यह जानकारी

राज्य के किसानो को फसल उत्पादन सम्बन्धित सभी सेवाएं जैसे- मिट्टी की जांच की सुविधा, बीज विशलेषण सुविधा, कीट/व्याधि प्रबन्धन सम्बन्धित सुझाव, पौधा संरक्षण सम्बन्धि छिड़काव- भरकाव हेतु आवश्यक उपकरणो एंव तकनीकी विस्तार की जानकारी स्थानीय स्तर पर दी जाएगी। ताकि किसानो को फसलो से सम्बन्धित सभी जानकारी एक ही स्थान पर मिल सके। और उनको कहीं इधर उधर न भटकना पड़े।

Bihar Krishi Clinic Yojana 2024 का कार्यान्वयन

बिहार कृषि क्लिनिक योजना का संचालन बिहार कृषि विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य के सभी 101 अनुमंडलो में कृषि क्लिनिक खोले जाएगें। वहीं इस योजना के विस्तार किया जाएगा। जिसमे प्रत्येक अनुमंडल के 2 प्रंखडो मे कृषि क्लिनिक की स्थापना की जाएगी। यानी कुल 202 प्रखंडो मे कृषि क्लिनिक खोले जाएगें। इसके अन्तर्गत एक अनुमंडल के प्रखंड मुख्यालय मे तथा दूसरा किसी भी चयनित प्रखंड मुख्यालय मे स्थापना की जाएगी। जिससे संचालन से राज्य मे फसलो के उत्पादन, उत्पादकता और उत्पाद की गुणवत्ता मे वृद्धि होगी। और किसानो की आय मे वृद्धि होगी। यह योजना ग्रामीण स्तर पर 202 युवाओं को रोज़गार के अवसर प्रदान करेगी। इसके लिए लाभार्थी व्यक्तियो को अनुदान भी दिया जाएगा।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना

कृषि क्लीनिक योजना के लाभ व विशेषता

कृषि क्लीनिक योजना के लाभ व विशेषता

  • बिहार सरकार द्वारा Krishi Clinic Yojana को शुरू किया गया है।
  • जिसके माध्यम से राज्य के किसानो को फसल सम्बन्धित सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • कृषि क्लिनिक योजना का संचालन बिहार कृषि विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत कृषि की सभी क्रियाओं की समस्त सुविधाएं लाभार्थियो को एक ही छत के निचे उपलब्ध होगी।
  • इसके लिए सरकार कृषि क्लिनिक खोलने के लिए युवाओं को अनुदान भी देगी।
  • जिससे युवाओं को रोज़गार के अवसर प्राप्त होगें।
  • राज्य के किसानो को बागवानी और फसलो में दवा छिड़काव शुल्क (कीटनाशक सहित) पर 75% अनुदान पर दवा छिड़काव वाले सेवा प्रदाता उपलब्ध कराए जाएगें।
  • Bihar Krishi Clinic Yojana के संचालन के लिए 5 लाख रूपेय की अनुमानित लागत निर्धारित की गई है।
  • बिहार कृषि क्लिनिक योजना मे चयनित लाभार्थियो को बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। और उनको निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
  • लाभार्थियो को उनकी इच्छा के अनुसार उर्वरक बीज, कीटनाशक लाइसेंस, कस्टम हायरिंग सेंटर सहित अन्य जरूरी सुविधाओं का भी लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना का संचालन राज्य के सभी 101 अनुमंडलो मे किया जाएगा प्रत्येक अनुमंडल के दो प्रखंडो मे कृषि क्लिनिक की स्थापना की जाएगी।
  • जिससे ग्रामीण स्तर पर 202 युवाओं को रोज़गार के अवसर भी प्राप्त होगें।

Krishi Clinic Yojana की पात्रता

  • कृषि क्लिनिक योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान होना चाहिए।
  • राज्य के कृषि स्नातक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक, और राज्य या केन्द्रीय विश्वविद्यालय या अन्य किसी विश्वविद्यालय से कृषि, उद्यान मे स्नातक करने वाले लाभार्थी जिन्हें ICAR और UGC द्वारा मान्यता प्राप्त हो वह भी इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • इसके अलावा न्यूनतम दो वर्षो का कृषि अथवा उद्यान अनुभव प्राप्त डिप्लोमो धारक या कृषि विषय मे इन्टरमीडिएट और रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान, मे स्नातक के योग्य लाभार्थी योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगें।
  • लाभार्थियो का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

हर खेत को पानी योजना 

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
  • भूमि सम्बन्धित दस्तावेज़
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024 के तहत आवेदन प्रक्रिया

राज्य के जो कोई भी इच्छुक लाभार्थी Bihar Krishi Clinic Yojana के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है तो अभी थोड़े दिनो की प्रतिक्षा करनी होगी। क्योकिं अभी इस योजना मे आवेदन से सम्बन्धित जानकारी प्रकाश मे नही आई है। जल्दी ही बिहार सरकार द्वारा योजना को लागू कर आवेदन प्रक्रिया को प्रकाशित किया जाएगा। हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से अवश्य अवगत कराएगें। ताकि आप आसानी से आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सके। तब तक आप हमारे इस आर्टिकल से जुड़े रहे। ऐसी और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी के लिए हमारी इस वेबसाइट को निरन्तर विजिट करें।

FAQs

कृषि क्लिनिक योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

कृषि क्लिनिक योजना को बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया है।

Bihar Krishi Clinic Yojana क्या है?

इस योजना के माध्यम से किसानो को फसल उत्पादन से सम्बन्धित सभी सेवाएं जैसें- मिट्टी की जांच की सुविधा, बीज विशलेषण सुविधा, कीट/व्याधि प्रबन्धन सम्बन्धित सुझाव, पौधा संरक्षण सम्बन्धि छिड़काव- भरकाव हेतु आवश्यक उपकरणो एंव तकनीकी विस्तार की जानकारी एक छत के निचे उपलब्ध करायी जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा कृषि क्लिनिक खोलने के लिए कितनी सहायता राशी प्रदान करेगी?

कृषि क्लिनिक खोलने के लिए सरकार द्वारा कुल अनुमानित लागत 5 लाख रूपेय का 40% अधिकतम 2 लाख रूपेय की सहायता राशी दी जाएगी।

बिहार कृषि क्लिनिक योजना का क्या उद्देश्य है?

Bihar Krishi Clinic Yojana का उद्देश्य किसानो की फसल उत्पादन, उत्पादकता एंव उत्पाद मे वृद्धि करना है। ताकि किसानो की आय मे वृद्धि हो सके। और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार हो सके।

Leave a Comment