Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

Aadhar Card Me Name Kaise Change Kare: आधार कार्ड में नाम कैसे सुधारें, सबसे आसान तरीका जाने

Aadhar Card Me Name Kaise Change Kare:- दौस्तो, क्या आपके आधार कार्ड मे भी आपका नाम गलत है जिसकी वजह से आपकी सभी आईडी एक समान नही हो पा रही है तो आपको बिल्कुल भी चिंता करने की आवश्यकता नही है। क्योकिं हम आपको एक ऐसे पोर्टल के बारे मे जानकारी देने जा रहे जिसकी मदद से आप ऑनलाइन अपने आधार कार्ड मे नाम मे सुधार कर सकते है। आपको अपने आधार कार्ड मे नाम सुधार करने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आपको मात्र 50 रूपेय शुल्क पेय करना होगा। जिसकी सम्पूर्ण जानकारी हम आपको अपने इस आर्टिकल मे देने जा रहे है तो चलिए जानते है कि हम अपने आधार कार्ड मे नाम कैसे चेंज करे?



Aadhar Card Me Name Kaise Change Kare

Aadhar Card Me Name Kaise Change Kare

केन्द्र सरकार द्वारा आधार कार्ड धारको को अपने आधार कार्ड मे नाम बदलने और अपडेट करने के लिए https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पोर्टल जारी किया है इस पोर्टल की मदद से कोई भी नागरिक अपने आधार कार्ड मे नाम सुधार कर सकते है। इसके लिए उनको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। केवल 50 रूपेय के शुल्क के साथ अपने आधार कार्ड के नाम परिवर्तन कर सकते है। इसके लिए अब किसी को भी जन सेवा केन्द्र या आधार सुधार केन्द्र पर जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी। अब आधार कार्ड केन्द्र पर जाकर लाइन मे लगने वाले दिन बीत चुके है अब आप अपने घर बैठे ही आसानी से अपने आधार कार्ड मे अपना नाम अपडेट व बदल सकते है इसकी सम्पूर्ण ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी आज हम आपको इस आर्टिकल मे देने जा रहे है।

TAFCOP Portal

आधार कार्ड मे नाम परिवर्तन के बारे मे जानकारी

आर्टिकलAadhar Card Me Name Kaise Change Kare
पोर्टल का नामUIDAI
विषयआधार कार्ड मे ऑनलाइन सुधार व अपडेट की सुविधा।
प्रक्रियाऑनलाइन।
शुल्क50 रूपेय प्रति अपडेट।
आधार अपडेट की सीमादो बार।
महत्वपूर्ण दस्तावेज़आधार पंजीकृत मोबाइल नम्बर व ओटीपी वेरिफिकेशन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://myaadhaar.uidai.gov.in/
हेल्पलाइन नम्बर1947

आधार कार्ड मे नाम कितनी बार चेंज किया जा सकता हैं?

अधिकतर आधार कार्ड धारको को अभी तक यह ज्ञात नही है कि वह अपने आधार कार्ड मे कितनी बार अपने नाम मे परिवर्तन कर सकते है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जीवन मे अपने आधार कार्ड मे केवल 2 बार ही नाम मे सुधार या अपडेट कर सकते है।

ASEEM Portal

आधार कार्ड मे नाम सुधारने के लिए जरूरी दस्तावेज़

अगर आपके आधार कार्ड मे भी नाम गलत है और अपने नाम मे सुधार करना चाहते है तो आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ो मे से किसी एक दस्तावेज़ की आश्यकता होगी जिसमे आपका नाम ठीक प्रकार दर्ज है।

  • वोटर आईडी कार्ड।
  • नरेगा कार्ड।
  • पैन कार्ड।
  • पासपोर्ट।
  • राशन कार्ड।
  • ड्राईविंग लाइसेंस इत्यादि

Aadhar Card Me Name Kaise Change Kare आधार कार्ड मे नाम चेंज करने की प्रक्रिया

अगर आपके आधार कार्ड मे भी गलत नाम दर्ज है और अपने आधार कार्ड के नाम मे सुधार करना चहते है। तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण कर आसानी से अपने आधार कार्ड मे सुधार कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको UIDAI Portal की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
Aadhar Card Me Name Kaise Change Kare
  • होम पेज पर आपको लॉगिन का विकल्प मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा। जिसमे आपको सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको OTP Verification करना होगा।
  • इसके बाद आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएगें।
  • पोर्टल पर लॉगिन कर जाने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलकर आएगा।
Aadhar Card Me Name Kaise Change Kare?
  • डैशबोर्ड पर आपको आधार Update Aadhar Online का विकल्प मिलेगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अपडेट पेज खुलकर आ जाएगा। जिस पर आपको बताया जाएगा कि आप किन जानकारियो को अपडेट कर सकते है।
Aadhar Card Me Name Kaise Change Kare?
  • यहा पर आपको नाम के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका अपडेट फॉर्म खुल जाएगा। जिसे आपको ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने अपडेट के समर्थन में मांगे जाने वाले दस्तावेज़ो मे से किसी एक स्कैन करके अपलोड करना है।
  • इसके बाद आपको 50 रूपेय के शुल्क का ऑनलाइन पैमेंट करना होगा।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है और इसकी राशीद प्राप्त कर लेनी है।
  • इस प्रकार आप अपने आधार कार्ड मे अपने नाम मे सुधार या अपडेट कर सकते है।

FAQs

आधार कार्ड मे कितनी बार नाम चेंज कर सकते है?

आप अपने आधार कार्ड मे केवल दो बार ही अपने नाम को ठीक या अपडेट कर सकते है।

आधार सुधार पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ है।

आधार कार्ड मे नाम मे सुधार या अपडेट कितनी शुल्क लगता है?

नाम मे सुधार या अपडेट करने के लिए मात्र 50 रूपेय का ऑनलाइन शुल्क देना होता है।

Leave a Comment