Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

ASEEM Portal: Online Registration & Login, असीम पोर्टल एप्लीकेशन स्टेटस

देश में श्रमिकों को बेरोजगारी जैसी स्थिति का सामना करोना महामारी के कारण लॉक डाउन होने पर करना पड़ा। जिसका अधिकतर प्रभाव उनकी आर्थिक स्थिति पर हुआ। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रवासी कामगारों के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने Aseem Portal लॉन्च किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से देश के सभी बेरोजगार कामगारों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा और नियोक्ताओं को कर्मचारी की पूर्ति की जाएगी। आज हम आपको इस पोर्टल के माध्यम से असीम पोर्टल क्या है, पोर्टल के उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, आवश्यक दस्तावेज एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप असीम पोर्टल के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सके। इसलिए आपसे निवेदन है कि आप इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़े।



ASEEM Portal

ASEEM Portal 2024 क्या है?

असीम पोर्टल का पूरा नाम आत्मनिर्भर स्किल्ड एम्पलाई एंपलॉयर मैपिंग है। ASEEM Portal एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी पर आधारित डिजिटल प्लेटफार्म है। भारत की स्किल एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री नेशनल स्किल एंप्लॉयमेंट कारपोरेशन के साथ मिलकर असीम पोर्टल का आरंभ किया है। जो एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज की तरह काम करेगा। इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी अपने कौशल के हिसाब से नौकरियां तलाश कर सकते हैं। और नियुक्त अपनी कंपनियों के लिए पोर्टल के तहत कर्मचारी ढूंढ सकते हैं। असीम पोर्टल के माध्यम से केंद्र सरकार कंपनियों को कर्मचारी उपलब्ध कराएगी तथा साथ ही कर्मचारियों को नौकरी प्रदान कर आएगी। इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और नियोक्ता को कर्मचारी की शॉर्टेज के कारण समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। ASEEM Portal पर बेरोजगार प्रवासी मजदूर और नियोक्ता अपनी आवश्यक जानकारी अपलोड कर सकते हैं।

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना 

ASEEM Portal Key Highlights

आर्टिकल का नामअसीम पोर्टल
आरंभभारत सरकार
लाभार्थीभारत के नागरिक
उद्देश्यसभी बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना तथा नियोक्ता को कर्मचारी उपलब्ध कराना
साल2024
आवेदन प्रक्रियाOnline
अधिकारिक वेबसाइटsmis.nsdcindia.org

असीम पोर्टल के उद्देश्य

असीम पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सभी बेरोजगार नागरिकों को रोजगार के अवसर प्रदान कराना है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और बेरोजगारी की दर में भी कमी आएगी। ASEEM Portal एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी पर आधारित डिजिटल प्लेटफार्म है। इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी अपने कौशल के हिसाब से नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। ASEEM Portal के माध्यम से नागरिकों को अब किसी दूसरे राज्य में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह अपने राज्य में ही नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। रोजगार प्राप्त करने के लिए अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने असीम पोर्टल पर अपना आवेदन करवा लिया है। इस पोर्टल के अंतर्गत 37 अलग-अलग सेक्टर के मजदूरों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

ASEEM Portal के लाभ एवं विशेषताएं

  • ASEEM Portal के माध्यम से बेरोजगारी की दर में कमी आएगी और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
  • भारत की स्किल एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री नेशनल स्किल एंप्लॉयमेंट कारपोरेशन के साथ मिलकर असीम पोर्टल का आरंभ किया है।  
  • लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से मजदूर यह पता कर सकते हैं कि उनके आसपास कितने रोजगार के अवसर है।
  • असीम पोर्टल के माध्यम से केंद्र सरकार कंपनियों को कर्मचारी उपलब्ध कराएगी तथा साथ ही कर्मचारियों को नौकरी प्रदान कर आएगी।
  • रोजगार प्राप्त करने के लिए अब उन्हें किसी दूसरे देश में नहीं जाना पड़ेगा।
  • यह पोर्टल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से काम करता है।
  • गूगल प्ले स्टोर पर भी आप असीम पोर्टल को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • पोर्टल पर उपलब्ध सभी जानकारी सटीक होती है।
  • 37 अलग-अलग सेक्टर के मजदूरों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
  • असीम पोर्टल के माध्यम से देश के नागरिक जल्द से जल्द नौकरी प्राप्त कर सकते है।
  • लोगों में कौशल विकास किया जाएगा।
  • अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने असीम पोर्टल पर अपना आवेदन करवा लिया है।

Employment Exchange

सप्लाई मूवमेंट में राज्यों का योगदान

दिल्ली5%
बिहार11%
उड़ीसा11%
आसाम13%
आंध्र प्रदेश17%
उत्तर प्रदेश17%

ASEEM Portal के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पैन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता संबंधित जानकारी
  • शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जो काम कर चुके हैं उसकी जानकारी से जुड़ा प्रमाण पत्र और जो काम करना चाहते हैं उस संबंध में जानकारी

असीम पोर्टल पर रजिस्टर्ड कंपनी की सूची

  • ओला
  • युलू
  • उबर
  • जोमैटो
  • स्विग्गी
  • रैपीडो बाइक आदि

Candidates रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको असीम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट smis.nsdcindia.org पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खोलकर आ जाएगा।
ASEEM Portal
  • होम पेज पर आपको For Candidates के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको Login के  पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
असीम पोर्टल रजिस्ट्रेशन
  • इस फॉर्म पर पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, जेंडर, जन्मतिथि, राज्य का नाम और जिले का नाम जहां आप का जन्म हुआ आदि सभी दर्ज करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Join के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना

Employers (नियुक्तियों) के लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको असीम पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खोलकर आ जाएगा।  
  • होम पेज पर आपको For Employers के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Employers (नियुक्तियों) के लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
  • फिर आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस पर आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कंपनी का नाम, कंपनी की प्रोफाइल, जॉब सेक्टर, नाम, पद, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करके Next के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी असीम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ASEEM Mobile App Download कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने गूगल प्ले स्टोर का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • आपको ऊपर सर्च बार में जाकर ASEEM App टाइप करके सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने कई सारे Apps आ जाएंगे। और आप को सबसे ऊपर वाले ऐप के आइकॉन पर क्लिक करना होगा।
ASEEM Mobile App Download
  • अब आपको इस ऐप को इंस्टॉल करने के लिए इंस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार असीम ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • और अब आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Comment