Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

UP Vridha Pension Scheme 2024 उत्तर प्रदेश वृद्ध पेंशन योजना लिस्ट, ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

UP Vridha Pension Scheme 2024 – बुजुर्ग लोग हमारे लिए देवता समान होते हैं ओर हमें उनका अच्छे से ध्यान रखना चाहिए।  इस देश में कुछ बुजुर्ग ऐसे हैं जो उपेक्षित बेसहारा और एकांतवास में रहकर ईश्वर को याद करते हैं उनका न कोई सहारा होता है।  ऐसे ही बुजुर्ग लोगों के लिये उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी वृद्ध पेंशन योजना का शुभारंभ किया है।  यह योजना केवल बुजुर्गों के लिए है जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है।  आज हम आपको इस लेख के द्वारा Uttar Pradesh Vridha Pension Scheme के बारे में बताएंगे, Old Age Pension Scheme के मुख्य विचार, योजना को शुरू करने का उद्देश्य, लाभ और विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन करने की प्रक्रिया। अगर आप UP Vridha Pension Scheme के बारे में  विस्तारपूर्वक जानना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा एवं ध्यानपूर्वक पढ़ें।



UP Vridha Pension Scheme

UP Vridha Pension Scheme 2024

उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा शुरू की गई वृद्ध पेंशन योजना उत्तर प्रदेश के बुजुर्गों के लिए है।  इस योजना का लाभ उठाने के लिये बुजुर्ग व्यक्ति 60 वर्ष से अधिक आयु का होना चाहिए।  UP Vridha Pension Scheme के तहत सरकार वृद्ध लोगों को वित्तीय सहायता पेंशन के रूप में प्रदान करेगी। यह योजना केवल उन वृद्ध लोगों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर है और उनका कोई सहारा नहीं है।  वह लोग अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में बड़ी मुश्किलों का सामना करते  है। Uttar Pradesh Old Age Pension Scheme के तहत उत्तर प्रदेश की सरकार  वृद्ध लोगों को आत्मनिर्भर एवं  स्वयं संविदा बनाना चाहती है।  सरकार चाहती है कि वृद्ध लोग किसी अन्य पर निर्भर ना हो और इसी कोशिश को पूर्ण रूप से पूरा करने के लिए सरकार बुजुर्गों के बैंक अकाउंट में हर माह 500 रुपये डालेंगी।

 विधवा पेंशन योजना

उत्तर प्रदेश Pension Scheme के मुख्य विचार

योजना का नामUttar Pradesh Old Age Pension Scheme
योजना का शुभारंभउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
किसके द्वारा पेश की गईउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के वृद्ध  जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है
उद्देश्यवृद्ध लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना
साल2024
लाभहर महीने 500 Rs. की पेंशन राशि
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
राज्यउत्तर प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sspy-up.gov.in/HindiPages/index_h.aspx

Uttar Pradesh Old age Pension Scheme 2024 का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यूपी वृद्ध पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य वृद्ध लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।  पेंशन स्कीम के द्वारा वह वृद्ध आत्म निर्भर बन सकेंगे और उन्हें अपने रोज़मर्रा की जिंदगी में मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।  500  रुपये की धनराशि वृद्ध लोगों के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट ट्रांसफर करी जाएगी।  इससे उस राशि को बीच में काटने वाला कोई नहीं होगा और वृद्ध लोगों को पूरा पैसा मिलेगा।

उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति

यूपी वृद्धा पेंशन योजना के लाभ और विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा  Old age pension Scheme का शुभारंभ किया गया है।
  • इस पेंशन योजना के माध्यम से वृद्ध लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • जिससे वह अपने रोज़मर्रा की जिंदगी को आसानी से गुजार सकेंगे।
  • पेंशन स्कीम के द्वारा 500 रुपये प्रतिमा वृद्ध व्यक्ति के बैंक अकाउंट में डाले जाएंगे।
  • यूपी वृद्ध पेंशन योजना से वृद्ध व्यक्ति आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगे।
  • अगर आपकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • इस योजना के लिए आप केवल ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना

UP Vridha Pension Yojana के पात्रता मापदंड

  • Uttar Pradesh Pension Yojana के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • जो भी बुजुर्ग व्यक्ति इस योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं उनकी आयु 60 वर्ष या इससे अधिक होनी अनिवार्य हैं।
  • यदि बुजुर्ग व्यक्ति किसी अन्य योजना का लाभ ले रहे हैं तो वह इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
  • इस आवेदक बुजुर्ग नागरिक बीपीएल लाइन के नीचे जीवन गुजर बसर करने वाला होना चाहिए।
  • Vridha Pension Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक बुजुर्ग का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।

Old Age Pension Scheme के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाणपत्र
  • बैंक पास बुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • B.P.L प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

Uttar Pradesh Vridha Pension Yojana 2024 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

Vridha Pension Scheme 2024
  • अब होम पेज पर आपका नीचे की ओर जाना होगा।
  • वहाँ आपको वृद्धावस्था पेंशन योजना का विकल्प दिखाई देगा। उस विकल्प पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ के विकल्प पर क्लिक करें।
img-3
  • अब आपके सामने  एक नया पेज खुल जाएगा।
  • उस पेज पर अपना जनपद, निवासी, तहसील, आवेदक का नाम,  पिता या पति का नाम, श्रेणी, मोबाइल नंबर, पूरा पता, बैंक का विवरण, आय का विवरण,  आदि जैसी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
img-4
  • अब मांगे गए दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, आयु प्रमाणपत्र को Attach करें।
  • अब ध्यानपूर्वक ‘Captcha Code’ को भरें।
  • नीचे दिए गए ‘Submit’ के विकल्प को दबाएँ।
  • अब आपकी U.P Vridha Pension Yojana के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।

वृद्ध पेंशन योजना के लिए Login करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपका नीचे की ओर जाना होगा।
UP Vridha Pension Scheme
  • वहाँ आपको वृद्धावस्था पेंशन योजना का विकल्प दिखाई देगा। उस विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुल जाएगा। उस पेज पर आपको लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा।
img-6
  • Login के सेक्शन मे आपको दो विकल्प दिखाई देंगे।  आपको दूसरे  नंबर के विकल्प बी डी / एस डी एम का चयन करना होगा।
  • अब लॉगिन पैनल खुल जाएगा| उसमें आपको अपना जनपद, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
UP Vridha Pension Scheme
  • नीचे दिए गए Login के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी UP Vridha Pension Yojana के लिए Login करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।

Vridha Pension List देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपका नीचे की ओर जाना होगा।
  • वहाँ आपको वृद्धावस्था पेंशन योजना का विकल्प दिखाई देगा। उस विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुल जाएगा। उस पेज पर आपको  ‘पेंशन सूची 2022-23′ पर क्लिक करना होगा।
img-8
  • अब नया पेज खुल जाएगा। अपने शहर का चयन करें।
UP Vridha Pension Scheme
  • अब अपने ग्रामीण या शहरी क्षेत्र को चुनें।
  • अपनी ग्राम पंचायत  या वार्ड का चयन करें।
  • आपके सामने अपने इलाके की Pension List आ जाएगी।

Leave a Comment