Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2024 ऑनलाइन आवेदन कैसे करे, लाभ, उद्देश्य और पात्रता

Rashtriya Vayoshri Yojana 2024: जैसे की आप सभी जानते हैं की हमारी केंद्र और राज्य सरकार देश के वृद्ध लोगों के लिए अनेक योजनाओं का संचालन करती है। इन सभी योजनाओं का संचालन कर सरकार वृद्ध लोगों की मदद करती है और उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करती है। आज हम आपको एक ऐसे ही योजना के बारे में बताएंगे जो केंद्र सरकार द्वारा वृद्ध  लोगों के लिए शुरू की गई है। इस योजना का नाम राष्ट्रीय वयोश्री योजना है। केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत भारत देश के सभी वृद्ध नागरिकों को जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध कराएगी जैसे की व्हीलचेयर, हैडरेस्ट आदि। इन सभी उपकरणों से वृद्ध लोगों की सहायता होगी और वह अपना जीवन बेहतर रूप से यापन कर सकेंगे।



यदि आप भी भारत देश के वृद्ध नागरिक हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के द्वारा Pradhanmantri Rashtriya Vayoshri Yojana के बारे में बताएंगे, इस योजना के मुख्य विचार, उद्देश्य, लाभ और विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। कृपया आप हमारे इस लेख को पूरा एवं ध्यानपूर्वक पढें।

Rashtriya Vayoshri Yojana

Rashtriya Vayoshri Yojana 2024

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना की शुरूआत की गई है। भारत सरकार ने इस योजना की शुरूआत 2017 में की थी। सरकार Rashtriya Vayoshri Yojana के तहत भारत के वृद्ध नागरिकों को वृद्ध उपकरण प्रदान करेगी। जैसे की व्हीलचेयर, हैडरेस्ट, विकलांगता चेयर आदि। सरकार इस योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे वृद्धजनों को प्रदान करेगी। इस योजना का पूरा खर्च केंद्र सरकार द्वारा उठाया जाएगा। इस योजना से भारत देश के वृद्ध नागरिक जो बेसहारा हैं उनको सहारा दिया जाएगा। भारत सरकार आपको इस योजना का लाभ तभी प्रदान करेगी जब आपकी आयु 60 वर्ष से अधिक होगी। आप भी इस योजना के तहत निशुल्क उपकरण को प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट

राष्ट्रीय वयोश्री योजना की संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामराष्ट्रीय वयोश्री योजना
किसके द्वारा शुरू की गईभारत सरकार द्वारा
किसके द्वारा पेश की गईभारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
विभागन्याय और सामाजिक कल्याण , विभाग
कब शुरू की गई2017
लाभार्थी भारत देश के गरीब वृद्ध नागरिक
उद्देश्यभारत के वृद्ध नागरिकों को सहायक उप उपकरण प्रदान करना
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.alimco.in/index

राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2024 का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई Rashtriya Vayoshri Yojana का उद्देश्य भारत देश के वृद्ध नागरिकों को सहारा प्रदान करना है। हमारे देश में ऐसे कई नागरिक हैं जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है और उनका कोई सहारा नहीं है। इसलिए सरकार ने उन नागरिकों के लिए इस योजना की शुरूआत की है। सरकार इस योजना के अंतर्गत उन्हें निशुल्क व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरण प्रदान करेंगी। जिन भी वृद्ध एवं गरीब व्यक्ति को चलने फिरने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है उन्हें सरकार सहारा देने के लिए निशुल्क उपकरण प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट

Rashtriya Vayoshri Yojana

Rashtriya Vayoshri Yojana के लाभ और विशेषताएं

  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना की शुरूआत की गई है।
  • भारत सरकार ने Rashtriya Vayoshri Yojana की शुरूआत 2017 में की थी।
  • सरकार इस योजना के तहत भारत के वृद्ध नागरिकों को वृद्ध उपकरण प्रदान करेगी। जैसे की व्हीलचेयर, हैडरेस्ट, विकलांगता चेयर आदि।
  • सरकार इस योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे वृद्धजनों को प्रदान करेगी।
  • Rashtriya Vayoshri Yojana का पूरा खर्च केंद्र सरकार द्वारा उठाया जाएगा।
  • इस योजना से भारत देश के वृद्ध नागरिक जो बेसहारा हैं उनको सहारा दिया जाएगा।
  • भारत सरकार आपको इस योजना का लाभ तभी प्रदान करेगी जब आपकी आयु 60 वर्ष से अधिक होगी।
  • जिन भी वृद्ध एवं गरीब व्यक्ति को चलने फिरने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है उन्हें सरकार सहारा देने के लिए निशुल्क उपकरण प्रदान करेगी।
  • देश के वृद्ध नागरिकों को इस योजना के तहत डॉक्टर द्वारा जांच भी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • Rashtriya Vayoshri Yojana वृद्धजनों को सहारा देगी और बेहतर जीवन यापन करने में मदद करेगी।

कितने जिले में दिए जाएंगे उपकरण

  • भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के लिए अभी सरकार ने कुल 325 जिलों का चयन किया है।
  • लाभार्थियों की पहचान के बाद अभी तक 125 जिलों में इस योजना के द्वारा उपकरण प्रदान किए गए हैं।
  • अभी तक Rashtriya Vayoshri Yojana के द्वारा 70,940 नागरिकों को निशुल्क उपकरण प्रदान किए गए हैं।
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दिए जाने वाले उपकरण
  • वॉकिंग स्टिक
  • एल्बो कक्रचेस
  • ट्राइपॉड्स
  • क्वैडपोड
  • श्रवण यंत्र
  • व्हील चेयर
  • कृत्रि मडेंचर्स
  • स्पेक्टल्स

Rashtriya Vayoshri Yojana के लिये पात्रता मापदंड

  • जो भी व्यक्ति इस योजना के तहत आवेदन करना चाहता है वह भारत देश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • Rashtriya Vayoshri Yojana के लिए आवेदन करने लिए व्यक्ति की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • वृद्ध व्यक्ति बीपीएल परिवार से होना चाहिए।
  • आवेदक आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए।

अटल पेंशन योजना

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड 
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पहचान पत्र
  • व्रती पेंशन से संबंधित दस्तावेज
  •  मेडिकल रिपोर्ट

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको न्याय और सामाजिक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.alimco.in पर जाना होगा।
Rashtriya Vayoshri Yojana
  • अब होम पेज पर आपको वयोश्री रजिस्ट्रेशनके विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा इस पेज पर आपको वयोश्री रजिस्ट्रेशन पत्र दिखेगा।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, राज्य, शहर, पता, डेट ऑफ बर्थ, उमर, मोबाइल नंबर आदि जैसी जानकारी को भरें।
  • मांगे गए सभी दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ अटैच कर दे। अब आपको कैप्चा कोड भी भरना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप की इस योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।

 Rashtriya Vayoshri Yojana की आवेदन स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको न्याय और सामाजिक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको होम पेज पर Track & View का विकल्प दिखाई देगा।  इस विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा।
  • इसके बाद आपको Search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर आपकी आवेदन की स्थिति दिख जाएगी।
FAQ, s
यह योजना किसके द्वारा शुरू की गई है?

Rashtriya Vayoshri Yojana भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू की गई है।

इस योजना का लाभ कितने वर्ष की आयु के व्यक्ति को दिया जाएगा?

राष्ट्रीय वयोश्री योजना का लाभ 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को दिया जाएगा।

 Rashtriya Vayoshri Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक किस वर्ग का होना चाहिए?

 इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक आर्थिक रूप से कमजोर एवं बीपीएल श्रेणी से होना चाहिए।

Contact us

Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India (ALIMCO)

Email: alimco[at]alimco[dot]in

Toll Free: 1800 180 5129

Tel: 91-512-2770873, 2770687, 2770817

Fax: 91-512-2770617, 2770051, 2770123

Address: ALIMCO, G. T. Road, Kanpur, Uttar Pradesh – 209217

Leave a Comment