Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

विद्या संबल योजना राजस्थान 2024: ऑनलाइन आवेदन, Last Date, Pdf Download

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2024:- हाल ही मे राजस्थान सरकार द्वारा राज्य मे शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के लिए एक योजना को शुरू किया है। जिसका नाम राजस्थान विद्या संबल योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सरकारी स्कूल, कॉलेज एवं शिक्षण संस्थानो मे स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी। जिससे बेरोज़गार लोगो को रोज़गार प्राप्त होगा। साथ ही राज्य की शिक्षा व्यवस्था मे बड़े पैमाने पर सुधार होगा। और छात्रो का पाठ्यक्रम समय से पूरा हो सकेगा। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल मे राजस्थान विद्या संबल योजना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है अगर आप भी राजस्थान राज्य के नागरिक है तो इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।



Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2024

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2024

राजस्थान सरकार द्वारा विद्या संबल योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सरकारी स्कूल, कॉलेज व शिक्षण संस्थान मे स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए गेस्ट फैकेल्टी की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी स्कूलो, कॉलेजो और शिक्षण संस्थानो मे शिक्षको के रिक्त पदो की गणना की जाएगी। इसके बाद रिक्त पदो पर गेस्ट फैकेल्टी शिक्षको को नियुक्त किया जाएगा। जिससे विद्यार्थियो का समय से सिलेबस पूरा करने मे मदद मिलेगी। Vidya Sambal Yojana के माध्यम से राज्य की शिक्षा व्यवस्ता मे गुणवत्तापूर्ण सुधार होगा। और प्रदेश के शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार भी प्राप्त हो सकेगा।

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana

12th Dec 2023 Update:- विषय विशेषज्ञ छात्र छात्राओं कोचिंग देने के लिए 17 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान विद्या संबल योजना की संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामRajasthan Vidya Sambal Yojana
आरम्भ की गईराज्य सरकार द्वारा
राज्यराजस्थान।
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यरिक्त पदो पर शिक्षको की नियुक्ति करना।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
आधिकारिक वेबसाइटशीघ्र लॉन्च की जाएगी।
हेल्पलाइन नम्बर02942428722

Vidya Sambal Yojana का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा आरम्भ की गई विद्या संबल योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूल, कॉलेज एंव शिक्षण संस्थानो मे रिक्त पदो पर शिक्षको की नियुक्ति करना है। ताकि प्रदेश के शिक्षण संस्थानो मे शिक्षको की कमी को पूरा किया जा सके। और राज्य की शिक्षा व्यवस्था मे सुधार किया जा सके। इस योजना के माध्यम से गेस्ट फैकेल्टी के रूप मे शिक्षको की नियुक्ती की जाएगी। जिससे कि विद्यार्थियो का पाठ्यक्रम समय से पूरा हो सके। और राज्य के शिक्षित बेरोज़गार नागरिको को रोज़गार प्राप्त होगा। गेस्ट फैकेल्टी का चयन संस्था प्रधान द्वारा सीधे व जिला कलेक्टर चयनित समिति द्वारा शिक्षको की योग्यता व अनुभव के आधार पर किया जाएगा। जिससे अब प्रदेश के किसी भी शिक्षण संस्थान मे शिक्षक की कमी नही रहेगी। Vidya Sambal Yojana प्रदेश की बेरोज़गारी दर को कम करने मे भी कारगर सबित होगी।

Anuprati Coaching Yojana List

राजस्थान विद्या संबल योजना 2024 – इस पदो पर होगी शिक्षको की नियुक्ति

Vidya Sambal Yojana के माध्यम से आवेदन करने के बाद सूची तैयार की जाएगी। वरीयता सूची शैक्षणिक योग्यता के प्राप्त अंको का 75% और 25% शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक को जोड़कर तैयार की जाएगी। जिसके आधार पर नियुक्ति की जाएगी। निम्नलिखित पदो पर शिक्षको की नियुक्ति की जाएगी।

  • वरिष्ठ अध्यापक
  • व्याख्याता
  • अध्यापक
  • लेवल प्रथम
  • लेवल द्वितीय
  • प्रोयोगशाला सहायक
  • शारीरिक शिक्षक

Rajasthan Vidya Sambal Yojana के लिए आयु सीमा

विद्या संबल योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 65 वर्ष की होनी चाहिए। वही सेवानिवृत्त शिक्षक 65 वर्ष तक के ही आवेदन कर सकते है इसके साथ ही निजी आवेदक सम्बन्धित पद की पात्रता के अनुसार योग्यता के आधार पर भी आवेदन कर सकेगें।

विद्या संबल योजना राजस्थान आवेदन की अन्तिम तिथि

राजस्थान सरकार द्वारा विद्या संबल योजना के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि 4 नवंबर 2023 निर्धारित की गई थी। लेकिन अब सरकार द्वारा इसे बढ़ा दिया गया है। अब इस योजना के लिए 7 नवंबर 2023 तक आवेदन किया जा सकता है। पहले कार्यभार ग्रहण करने की अन्तिम तिथि 19 नवंबर 2023 निर्धारित की गई थी। लेकिन अब चयन के बाद शिक्षक 26 नवंबर 2023 तक कार्यभार ग्रहण कर सकते है।

Vidya Sambal Yojana मे विभिन्न पदो के की सैलरी

अध्यापक लेवल  1 एंड 221000 रूपेय।
वरिष्ठ अध्यापक25000 रूपेय।
प्राध्यापक30000 रूपेय।
शारीरिक शिक्षा अनुदेशक21000 रूपेय।
प्रयोगशाला सहायक21000 रूपेय।
सहायक आचार्य45000 रूपेय।
सह आचार्य52000 रूपेय।
आचार्य60000 रूपेय।

मुख्यमंत्री युवा संबल योजना

राजस्थान विद्या संबल योजना के तहत चनय प्रक्रिया

  • सम्बन्धित सेवा नियमो मे अंकित योग्यता के अनुसार राजस्थान विद्या संबल योजना तहत संस्था प्रधान द्वारा अपने स्तर पर संस्था मे चल रहे रिक्त पर नियुक्ती की जाएगी।
  • इसके लिए जिले मे एक जिला स्तरीय कमेटी का भी गठन किया जाएगा। जिसका अध्यक्ष जिला कलेक्टर होगा। इस कमेटी के द्वारा भी गेस्ट फैकेल्टी का गठन भी किया जा सकता है।
  • शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद पूर्व जिला मुख्यालय पर समिति द्वारा सार्वजनिक सूचना तैयार कर निर्धारित योग्यता रखने वाले सभी अभ्यार्थियो के आवेदन आमंत्रित किये जाएगें।
  • इसके बाद वरियता सूची निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक परीक्षा मे प्राप्त अंक के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • इस सूची के आधार पर गेस्ट फैकेल्टी का चयन किया जाएगा।
  • गेस्ट फैकेल्टी के आवेदन रिक्त पदो के लिए ही स्वीकृत किये जाएगें।
  • गेस्ट फैकेल्टी के कार्यो की मॉनिटरिंग की जाएगी। एंव संतोषजनक कार्यो के सत्यापन के आधार पर ही उनको भुगतान किया जाएगा।
  • सभी पद भरे जाने के पश्चात गेस्ट फैकेल्टी के लिए और आवेदन आमंत्रित नही किये जाएगें।
  • कोचिंग के लिए संस्थान के प्रमुख बजट प्रावधान के अनुसार सीधे अपने स्तर पर भी भुगतान कर सकता है।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana के लाभ व विशेषता

  • राजस्थान सरकार द्वारा विद्य संबल योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के सरकार द्वारा संचालित सरकारी स्कूल, कॉलेज व शिक्षण संस्थाओ मे स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए गेस्ट फैकेल्टी की नियुक्ति कि जाएगी।
  • राज्य के सभी शिक्षण संस्थानो मे शिक्षको की कमी की गणना की जाएगी। इसके बाद रिक्त पदो पर गेस्ट फैकेल्टी शिक्षको को नियुक्त किया जाएगा।
  • जिससे बेरोज़गार शिक्षित युवाओं को रोज़गार प्राप्त होगा। और राज्य मे शिक्षा व्यवस्था मे सुधार होगा।
  • साथ ही विद्यार्थियो का पाठ्यक्रम समय से पूरा हो सकेगा।
  • गेस्ट फैकेल्टी का चयन संस्था प्रधान के द्वारा डायरेक्ट और जिला कलेक्टर चयन समिति के द्वारा किया जाएगा।
  • यह योजना राज्य मे बेरोज़गारी दर मे कमी करने मे मददगार साबित होगी।

राजस्थान विद्या संबल योजना की पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • महिला व पुरूष दोनो की इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
  • आवेदक की आयु 65 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बीएड होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र।
  • शिक्षक एंव प्रशिक्षण दस्तावेज़
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र यदि लागू हो।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।
  • मोबाइल नम्बर
  • ईमेल आईडी।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2024 के तहत आवदेन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको आपको सम्बन्धित विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त करना है।
  • अब आपको आवेदन पत्र मे पूछी सभी मह्त्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • जैसे- आपका नाम, ईमेल आईडी मोबाइल नम्बर, आदि दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ो को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना है।
  • अब आपको यह आवेदन पत्र सम्बन्धित विभाग मे जमा कर देना है।
  • इस प्रकार आप राजस्थान विद्या संबल योजना के तहत आवेदन कर सकेगें।

सम्पर्क विवरण-

  • Helpline Number- 02942428722
FAQ, s
विद्या संबल योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

विद्या संबल योजना को राजस्थान सरकार द्वारा आरम्भ किया गया है।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana क्या है?

राजस्थान विद्या संबल योजना के माध्यम से राज्य के सरकारी स्कूल, कॉलेज एवं शिक्षण संस्थानो मे स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी।

राजस्थान विद्या संबल योजना का क्या उद्देश्य है?

Vidya Sambal Yojana का मुख्य उद्देश्य स्कूल, कॉलेज एंव शिक्षण संस्थानो मे रिक्त पदो पर शिक्षको की नियुक्ति करना है। ताकि प्रदेश के शिक्षण संस्थानो मे शिक्षको की कमी को पूरा किया जा सके। और राज्य की शिक्षा व्यवस्था मे सुधार किया जा सके।

Leave a Comment