Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

निरोगी हरियाणा योजना 2023 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभ व पात्रता

Nirogi Haryana Yojana : आप सभी जानते हैं कि हम सभी के लिए स्वास्थ्य कितना महत्वपूर्ण है। व्यक्ति अमीर हो या गरीब, बूढ़ा हो या बच्चा, अच्छा स्वास्थ्य सभी के लिए आवश्यक है। केंद्र एवं राज्य सरकार हम देशवासियों के स्वास्थ्य के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन करती है। इन सभी योजनाओं से सरकार हम देशवासियों को स्वस्थ एवं तंदुरुस्त बनाना चाहती हैं। हाल ही में हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य संबंधी एक नई योजना की शुरुआत की है जिसका नाम निरोगी हरियाणा योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार हरियाणा के सभी नागरिकों का फ्री हेल्थ चेकअप करवाएगी। साथ ही उन नागरिकों का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड भी रखा जायेगा जिसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके।



यदि आप भी हरियाणा राज्य के नागरिक हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस  योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के द्वारा Nirogi Haryana Yojana के बारे में बताएंगे, इस योजना के मुख्य विचार, उद्देश्य, लाभ और विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। कृपया आप हमारे इस लेख को पूरा एवं ध्यानपूर्वक पढें।

Nirogi Haryana Yojana

Nirogi Haryana Yojana

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा हरियाणा निरोगी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत हरियाणा सरकार हरियाणा के सभी नागरिकों का फ्री हेल्थ चेकअप करवाएगी। साथ ही उन नागरिकों का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड भी रखा जायेगा जिसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके। सरकार ने इस योजना को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए छह भागो में बांटा है। सरकार ने छह भागों में आयु के हिसाब से बांटा है।

पहले चरण में सरकार 98 लाख 13 लाख 214 लोगों को फ्री हेल्थ चेकअप की सुविधा प्रदान करेगी। यदि आपके हेल्प चेकअप के दौरान आपको कोई भी बीमारी का पता चलता है तो उसका निशुल्क इलाज भी किया जाएगा। निरोगी हरियाणा योजना के तहत निशुल्क इलाज एवं जांच करवाने के लिए आपको कुछ पात्रता मापदंडों पर खरा उतरना आवश्यक है।

Haryana Chirayu Yojana

निरोगी हरियाणा योजना के मुख्य विचार

योजना का नामनिरोगी हरियाणा योजना
किसके द्वारा शुरू की गईहरियाणा सरकार द्वारा
किसके द्वारा पेश की गईहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
लाभार्थी हरियाणा राज्य के नागरिक
उद्देश्यराज्य के लोगों को अच्छा स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रखना
लाभनिशुल्क जांच एवं इलाज
साल2023
राज्यहरियाणा
आवेदन प्रक्रियानहीं है
आधिकारिक वेबसाइटनहीं है

निरोगी हरियाणा योजना का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई Nirogi Haryana Yojana का उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को मुफ्त हेल्थ चेकअप की सुविधा प्रदान करना है। राज्यों में ऐसे कई लोग हैं जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है जिसके कारण वह अपना हेल्थ चेकअप नहीं करवा पाते हैं और फिर बाद में उन्हें किसी बड़ी बीमारी का  पता चलने पर इलाज कराना मुश्किल हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। यदि हेल्थ चेकअप के बाद किसी भी बीमारी का पता चलता है तो उस बीमारी का भी सरकार निशुल्क इलाज करवाएगी। अब हरियाणा के नागरिकों को अपना स्वास्थ्य के लिए किसी भी प्रकार का पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार निरोगी हरियाणा योजना के तहत सब कुछ निशुल्क करेगी।

हरियाणा निरोगी योजना के लिए 32 मेडिकल संस्थानों का किया चयन

सरकार द्वारा Haryana Nirogi Yojana के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार ने केवल 32 मेडिकल संस्थानों का ही चयन किया है। सरकार ने जिन भी 32 मेडिकल संस्थानों का चयन किया है वहाँ पर हेल्थ चेकअप के साथ किसी भी बीमारी का पता चलने पर इलाज भी किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया निशुल्क होगी। जिससे कि  आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को  भी अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त हो सके।

हरियाणा मुख्यमंत्री दयालु योजना

Nirogi Haryana Yojana के लाभ और विशेषताएं

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा हरियाणा निरोगी योजना की शुरुआत की गई है।
  • Nirogi Haryana Yojana के तहत हरियाणा सरकार हरियाणा के सभी नागरिकों का फ्री हेल्थ चेकअप करवाएगी।
  • साथ ही उन नागरिकों का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड भी रखा जायेगा जिसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके।
  • सरकार ने इस योजना को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए छह भागो में बांटा है। सरकार ने छह भागों में आयु के हिसाब से बांटा है।
  • निरोगी हरियाणा योजना के पहले चरण में 32 चिकित्सा संस्थानों को सरकार ने चिन्हित किया है।
  • पहले चरण में सरकार 98 लाख 13 लाख 214 लोगों को फ्री हेल्थ चेकअप की सुविधा प्रदान करेगी।
  • यदि आपके हेल्प चेकअप के दौरान आपको कोई भी बीमारी का पता चलता है तो उसका निशुल्क इलाज भी किया जाएगा।
  • Nirogi Haryana Yojana के तहत निशुल्क इलाज एवं जांच करवाने के लिए आपको कुछ पात्रता मापदंडों पर खरा उतरना आवश्यक है।

निरोगी हरियाणा योजना के लिए पात्रता मापदंड

  • जो भी व्यक्ति इस योजना के लिए आवेदन कर रहा है वह हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • निरोगी हरियाणा योजना का लाभ किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्राप्त होगा।
  • हरियाणा राज्य के सभी वर्ग के नागरिकों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • Nirogi Haryana Yojana का लाभ उन सभी अन्त्योदय परिवारों को दिया जाएगा जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख या उससे कम है।

आवश्यक दस्तावेज

जैसे कि आप सभी जानते हैं की सरकार द्वारा चलाई गई किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए हमे कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। इसी प्रकार हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई निरोगी हरियाणा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नम्बर

आयुष्मान भारत योजना

हरियाणा निरोगी योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा Nirogi Haryana Yojana की शुरूआत की गई है। आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस योजना के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। आपको इस योजना का लाभ घर बैठे ही प्राप्त होगा। इस योजना के तहत स्वास्थ्य जांच कराने के लिए स्वास्थ्य संबंधित जांच एवं इलाज की सुविधा घर पर ही प्रदान की जाएगी।

Nirogi Haryana Yojana से जुड़े कुछ सवाल एवं जवाब

Que 1 – Nirogi Haryana Yojana किसके द्वारा शुरू की गई है।

Ans 1 – निरोगी हरियाणा योजना हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा शुरू की गई है।

Que 2 – निरोगी हरियाणा योजना के तहत सरकार क्या करेगी?

Ans 2 – इस योजना के तहत सरकार  मुफ्त हेल्थ चेकअप की सुविधा प्रदान करेगी।

Que 3 – निरोगी हरियाणा योजना का लाभ कौन कौन प्राप्त कर सकता है?

Ans 3 – Nirogi Haryana Yojana का लाभ हरियाणा के सभी नागरिक प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment