Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना 2023 एप्लीकेशन फॉर्म, लाभ व पात्रता

राजस्थान सरकार द्वारा पशुपालको एवं किसानो की आय में वृद्धि करने एवं राज्य में पशुपालकों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना (Mukhymantri Dugdh Utpadak Sambal Yojana) 2023 है। इस योजना के माध्यम से पशुपालकों एवं किसानों को प्रति लीटर दूध बेचने पर राज्य सरकार द्वारा 5 रूपए का अनुदान दिया जाएगा। राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन संबल योजना के संचालन लिए 500 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। अगर आप भी राजस्थान के किसान एवं पशुपालक है। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन संबल योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhymantri Dugdh Utpadak Sambal Yojana से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।



Mukhymantri Dugdh Utpadak Sambal Yojana 

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत पशुपालक एवं किसानों को प्रति लीटर दूध बेचने पर 5 रुपए के हिसाब से राज्य सरकार द्वारा अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा यह अनुदान राशि सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। Mukhymantri Dugdh Utpadak Sambal Yojana के माध्यम से राज्य के लगभग 5 लाख किसानों एवं पशुपालकों को लाभान्वित किया जाएगा। सरकार द्वारा पहले मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन संबल योजना के तहत लाभार्थी को 2 रूपए प्रति लीटर के हिसाब से अनुदान दिया जाता था। जिसको अब बढ़कर 5 रूपए प्रति लीटर कर दिया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थी को इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके।

Mukhymantri Dugdh Utpadak Sambal Yojana के माध्यम से राज्य में पशुपालकों को बढ़ावा मिलेगा। तथा किसान एवं पशुपालकों की आय में भी वृद्धि होगी। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया हैं। 

Rajasthan IT Job Fair

Dugdh Utpadak Sambal Yojana

Key Highlights Of Mukhymantri Dugdh Utpadak Sambal Yojana 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना  
शुरू की गईमुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा  
उद्देश्यकिसान एवं पशुपालक की आय में वृद्धि करना  
लाभार्थीराज्य के किसान एवं पशुपालक  
अनुदान राशिप्रति लीटर दूध पर 5 रुपए का अनुदान  
राज्यराजस्थान  
साल2023  

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना का उद्देश्य

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसान एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है। इस योजना के तहत पशुपालक एवं किसानों को प्रति लीटर दूध बेचने पर 5 रूपए की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। जिससे किसानो और पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी। और राज्य में पशुपालक में भी वृद्धि होगी। साथ ही राज्य के नागरिकों को शुद्ध दूध एवं घी मिल सकेगा।

Mukhymantri Dugdh Utpadak Sambal Yojana  के लिए एवं विशेषताएं

  • राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन संबल योजना को शुरू किया गया है।
  • मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन संबल योजना के अंतर्गत पशुपालक एवं किसानों को प्रति लीटर दूध बेचने पर 5 रुपए की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना को राज्य के पशुपालन एवं किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए शुरू किया क्या है।
  • Mukhymantri Dugdh Utpadak Sambal Yojana के तहत राज्य में 10,000 डेयरी बूथों की स्थापना की जाएगी।
  • राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन संबल योजना के संचालन लिए 500 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से पशुपालकों को दूध के अच्छे दाम मिल सकेंगे।
  • मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन संबल योजना के तहत 5,00,000 पशुपालकों एवं किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा यह अनुदान राशि सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से दूध उत्पादन के स्तर को भी बढ़ावा मिलेगा।
  • Mukhymantri Dugdh Utpadak Sambal Yojana के माध्यम से राज्य के किसान एवं पशुपालक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे।

Rajasthan E Sakhi Yojana

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन संबल योजना के लिए केवल पशुपालक एवं किसान ही पात्र होंगे।

Mukhymantri Dugdh Utpadak Sambal Yojana  के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थाई प्रमाण पत्र
  • जाती प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

जैसे की हमने आपको बताया है की मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन संबल योजना को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा पशुपालकों एवं किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए शुरू किया गया है। अगर आप भी राजस्थान के पशुपालक एवं किसान हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो हम आपको बता दें की इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको किसी भी तरह का कोई आवेदन नहीं करना होगा। आपको केवल केवल डेयरी बूथो पर जाकर दूध को बेचना होगा। जिसके बाद आपको प्रति लीटर दूध बेचने पर 5 रुपए के हिसाब से अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। इससे आपको दूध का उचित और अधिक मूल्य प्राप्त हो सकेगा।

Leave a Comment