Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

Lakhpati Didi Yojana 2024 Apply Online, एप्लीकेशन फॉर्म, पात्रता

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana:- सरकार आए दिन महिलाओं के हित के लिए नई नई योजनाएं शुरू करती रहती है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड की सरकार ने एक योजना शुरु की है। जिसका नाम मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना है। उत्तराखंड की लगभग 1.25 लाख महिलाओं को साल 2025 तक लखपति बनाया जाएगा। इस योजना के तहत महिलाओं को सरकार द्वारा लोन भी मुहैया कराया जाएगा। जिससे उन्हें अपने काम को करने में किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर आप भी Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहती है। तो आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।



Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा शुरु किया गया है। इस योजना का लाभ स्वयं सहायक समूह में काम करने वाली महिलाओं को दिया जाएगा। Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग ने साल 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। राज्य गठन के 25 वे साल तक यानी साल 2025 तक आजीविका मिशन के तहत उत्तराखंड की कुल 3 लाख 67 हजार स्वयं सहायक समूह से जुड़ी महिलाओं में से लगभग 1 लाख 25 हज़ार महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा।

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 के माध्यम से महिलाओं की सालाना आय एक लाख से ऊपर पहुंचाई जाएगी। इस योजना के अंतर्गत महिलाएं 5 लाख तक का लोन भी ले सकती है। महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को शुरु किया गया है।

Lakhpati Didi Scheme 2024 Key Highlights

योजना का नाममुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना
घोषणा की गईमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा
कब शुरू हुई4 नवंबर 2022 को
उद्देश्यलखपति बनाना
लाभार्थीस्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं
राज्यउत्तराखंड
साल2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://www.india.gov.in/

मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना

Latest Update:- लखपति दीदी की संख्या 3 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य बजट मे किया गया तय

1 फरवरी 2024 को अन्त्रिम बजट पेश किया गया जिमसे केन्द्रीय वित्ती मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने अपने बजट भाषण मे एख बड़ी घोषणा की है जिसमे उन्होने कहां कि लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बना दिया गया है जिससे देश की 9 करोड़ महिलाओं के जीवन मे बदलाव आया है अब केन्द्र सरकार ने इस योजना के तहत 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है आपको बता दे कि सरकार द्वारा पहले 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया था। जिसे अब बढ़ा दिया गया है अब एक करो़ड़ लखपति दीदी को बढ़ावा देकर उनकी संख्या 3 करोड़ की जाएगी।

महिलाओं की आर्थिक स्तिथि हो रहा सुधार

लखपति दीदी योजना की सहायता से स्वंय सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अपना उद्योग शुरू करके ना सिर्फ अपनी बल्कि दूसरी महिलाओं की आर्थिक स्थिति मे सुधार ला रही है देश मे इस समय करीब 83 लाख स्वय सहायता समूह है जिनमे 9 करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी है सरकार ने इन स्वंय सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए लखपति दीदी योजना की शुरूआत की है। सरकार का दावा है कि इस योजना के माध्यम से अब तक 1 करोड़ महिलाओं को लाभ प्राप्त हुआ है।

किसे कहा जाता है लखपति दीदी?

लखपति दीदी स्वंय सहायता समूह से जुड़ी उन महिलाओं को कहा जाता है जिनकी प्रति परिवार वार्षिक आय 1 लाख रूपेय या इससे अधिक पर पहुंच गई है यह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना है उन्होने देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से इस योजना की घोषणा की थी। केन्द्र सरकार महिलाओं को योजना के तहत कई सुविधाएं देती है जिनमे वित्तीय एंव कौशल प्रशिक्षण भी शामिल है। कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशिक्षित महिलाएं अपनी आय मे वृद्धि कर लखपति बन रही है लखपति दीदी योजना के तहत महिला स्वंय सहायता समूहो को एलईडी बल्ब बनाने से लेकर प्लंबिंग, ड्रोन रिपेयरिंग जैसे तकनीकी काम सिखाए जाते है जिनसे उनको अपनी आमदनी बढ़ाने मे पूरी मदद मिलती है।

लखपति दीदी योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायक समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाना व उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। व उन्हें खुद का कारोबार करने के लिए प्रोत्साहित करना है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत महिलाएं 5 लाख तक का लोन भी ले सकती है। इससे महिलाओं को अपना खुद का कारोबार करने में सहायता मिलेगी और व आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेगी।

Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana के मुख्य बिंदु

  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत स्वयं सहायक समूह से जुड़ी महिलाओं को कौशल विकास के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत ऐप के माध्यम से काम किया जाएगा। लगभग 20 हज़ार स्वयं सहायक समूह का गठन किया जाएगा।
  • Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana के अंतर्गत महिलाओं को आने वाले समय के लिए इलेक्ट्रीशियन, टेंट हाउस, प्लंबर, खाद बनाना, राजमिस्त्री, ऑर्गेनिक खेती, एलईडी बल्ब बनाने जैसे कामों में भी निपुण बनाया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा ऐसे समूहों को ब्लॉक स्तर पर लगने वाले शिविरों में अगले माह ऋण वितरण किया जाएगा।
  • उत्तराखंड के 95 ब्लॉकों में 39116 स्वयं सहायता समूह में 3 लाख 5000 महिलाओं को संगठित कर वर्तमान में 4 हजार 310 ग्राम संगठन और 259 कलस्टर स्तरीय संगठनों का गठन किया गया है।
  • कौशल विकास योजना के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
  • महिलाओं को Amazon, Flipkart व Paytm Mall जैसी शॉपिंग साइट से भी जोड़ा जाएगा। ताकि वह अपना खुद का सामान इन साइटों पर बेचकर ज्यादा आमदनी कर सके।

लखपति दीदी योजना की मुख्य विशेषताएं

  • Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana से महिलाओं को लगभग 5 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा।
  • इस योजना से महिलाओं की आय बढ़ेगी और इस योजना से महिलाओं का जीवन स्तर भी उच्च हो सकेगा।
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को कौशल विकास के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
  • महिलाओं को शॉपिंग साइटों के साथ भी जोड़ा जाएगा जैसे amazon, Flipkart, गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस आदि।
  • सवा लाख महिलाओं को साल 2025 तक लखपति बनाया जाएगा।

Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana के लाभ

  • इस योजना का लाभ स्वयं सहायक समूह में काम करने वाली महिलाओं को दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत 2025 तक राज्य की महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लखपति दीदी योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाएं 5 लाख तक का लोन भी ले सकती है। इससे महिलाओं को अपना खुद का कारोबार करने में सहायता मिलेगी।
  • Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana के माध्यम से महिलाओं की सालाना आय एक लाख से ऊपर पहुंचाई जाएगी।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं पात्र होगी।
  • Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana के लिए केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकेगी।

Lakhpati Didi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

गौरा देवी कन्या धन योजना

लखपति दीदी योजना 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • लखपति दीदी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको लखपति दीदी योजना आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • मागें गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड करना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म की रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको प्रिंट कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप आसानी से Lakhpati Didi Yojana 2024 मे ऑनलाइन आवेदन कर सकेगें।

Lakhpati Didi Yojana के तहत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • लखपति दीदी योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने ब्लॉक फिर महिला एंव बाल विकास विभाग कार्यालय जाना है।
  • वहां पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से लखपति दीदी योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको मागें गए सभी आवश्यक दस्तावेज को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना है।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म उसी कार्यालय मे ही जमा कर देना है जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने के पश्चात आपको एक रशीद दी जाएगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप Lakhpati Didi Yojana 2024 मे आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।
FAQs
लखपति दीदी योजना का क्या है?

लखपति दीदी योजना के तहत देश की महिलाओं को खुद का रोज़गार शुरू करने के लिए 1 से 5 लाख रूपेय तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाता है।

Lakhpati Didi Yojana के तहत कितनी महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है?

Lakhpati Didi Yojana के तहत मौजूदा 2 करोड़ लखपति दीदी के लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

लखपति दीदी योजना के माध्यम से अब तक कितनी महिलाओं को लाभ प्राप्त हुआ है?

लखपति दीदी योजना के माध्यम से अब तक 1 करोड़ महिलाओं को लाभ प्राप्त हुआ है।

Leave a Comment