Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana: मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना, फ्री B.Ed करें सरकार देगी पूरा पैसा

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana:­- राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की विधवा परित्यक्ता महिलाओं को बीएड की शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अब राज्य सरकार द्वारा Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 मे आवेदन के लिए नॉटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राजस्थान राज्य के सभी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानो मे बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त करने वाली विधवा या परित्यक्ता महिलाओं के लिए पाठ्यक्रम की देय फीस का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। जिससे उन महिलाओं को सबंल प्रदान किया जाएगा। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल मे मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना मे आवेदन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को विस्तारपूर्कव अन्त तक अवश्य पढ़े।



Mukhyamantri BEd Sambal Yojana

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की विधवा परित्यक्ता महिलाओ को बीएड पाठ्यक्रम मे प्रवेश लेने हेतु वित्तीय सहयता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को Bed करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना का प्रारंभ शैक्षणिक सत्र 2015-16 से लागू है। अब इस योजना के शैक्षणिक सत्र मे प्रवेश के लिए 2023-24 का नॉटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राजस्थान बीएड संबल योजना के तहत लाभार्थियो को 17880 रूपेय की सहायता राशी सीधे लाभार्थियो को बैंक खाते मे ट्रांसफर की जाती है। मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2023 तक कर सकते है।

राजस्थान गृह लक्ष्मी गारंटी योजना

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना के बारे मे जानकारी

योजना का नामMukhyamantri BEd Sambal Yojana
आरम्भ की गईराज्य सरकार द्वारा
राज्यराजस्थान
वर्ष2023
कब आरम्भ की गई2015-16
आवेदन शुरू4 अक्टूबर 2023
आवेदन की अन्तिम तिथि31 दिसंबर 2023
लाभार्थीराज्य की विधवा व परित्यक्ता महिलाएं
लाभबीएड की शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://hte.rajasthan.gov.in/

Rajasthan Mukhyamantri BEd Sambal Yojana का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा आरम्भ की गई मुख्यमंत्री बीएड सबंल योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य मे स्थित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में बीएड पाठ्यक्रम मे प्रवेश करने प्राप्त करने वाली विधवा, परित्यक्ता महिलाओं द्वारा इस पाठ्यक्रम हेतु देय फीस का पुनर्भरण प्रदान करना है। ताकि इनको संबल प्रदान किया जा सके।

Anuprati Coaching Yojana List

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना महाविद्यालयो हेतु दिशा निर्देश

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana के तहत राजकीय एंव निजी बीएड महाविद्यालयो हेतु दिशा निर्देश

  • पात्र विधवा / परित्यक्ता छात्रा अध्यापिकाओं के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने मे उनकी हर सम्भव मदद की जानी चाहिए।
  • आवेदक छात्राध्यापिका की सम्बन्धित महाविद्यालयो मे 75 प्रतिशत उपस्थिति होनी अनिवार्य है। साथ ही आवेदन पश्चता किसी अध्यापिकाओं महाविद्यालय छोड़ दिया जाता है। तो इसकी सूचना अविलम्ब आयुक्तालय को प्रषित की जाए। अन्यथा होने वाली कार्यवाही के लिए सम्बन्धित संस्था प्रधान जिम्मेदार होगें।
  • जिन छात्राध्यापिकाओं को छात्रवृत्ति या आर्थिक सहायता मिल रही है उनको इस योजना के तहत छात्रवृत्ति देय नही होगी।
  • आवेदन की प्रक्रिया इस योजना के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु राजस्थान राज्य मे स्थित शिक्षण प्रशिक्षण संस्थाओं मे बीएड पाठ्यक्रमो मे प्रवेश लिया हो पात्र है। प्रथम वर्ष मे प्रवेश लेकर अध्ययनरत छात्राध्यापिकाओं एंव जो छात्राध्यापिकाएं प्रथम वर्ष उत्तीर्ण उपरान्त द्वित्तीय वर्ष मे अध्ययनरत वे विधवा, परित्यक्ता योजना के अन्तर्गत पात्र है। उक्त विधवा व परित्यक्ता महिलाओं को राज्य सरका द्वारा निर्धारित प्रपत्र मे ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जो कि सम्बन्धित शिक्षक प्रशिक्षण संस्था के प्रदान द्वारा संलग्न दस्तावेज़ एंव सूचनाओं को अभिप्रमाणित कर अपने जिले के नोडल अधिकारी को ऑनलाइन Forward किया जाएगा। इसी प्रकार बीएड पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष एंव आगामी वर्ष मे योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए हेतु विभाग द्वारा यथा समय प्रसारित विज्ञप्ति अनुसार ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिला नोडल अधिकारी द्वारा वर्णित तथ्यो एंव संलग्न प्रमाण पत्रो/दस्तावेजो की जांच एंव अभिप्रमाणित करने के उपरान्त अपनी अनुशंषा के साथ आयुक्त, कॉलेज शिक्षा विभाग, राजस्थान, जयपुर, को ऑनलाइन निर्धारित तिथि तक Forward किया जाएगा।

नोट-

  • जिन विधाव व परित्यक्ता महिलाओं ने पूर्व वर्षो मे बीएड पाठ्यक्रमो मे प्रवेश प्राप्त किया बीएड योग्यता अर्जित कर ली है वह महिलाएं Mukhyamantri BEd Sambal Yojana का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र नही है।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र दिशा निर्देश भली भांति पूर्व पढ़कर भरे। किसी भी प्रकार की कमी से आवेदन निरस्त होता है। तो छात्राध्यापिका स्वंय उत्तरदायी होगी।
  • अध्ययनरत शिक्षण महाविद्यालय से जिला नोडल अधिकारी को ऑनलाइन फारवर्ड कराने का उत्तरदायित्व सम्बन्धित महाविद्यालय / छात्राध्यापिका का होगा।
  • छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म भरने के लिए आवेदक के पास जनआधार कार्ड होना अनिवार्य है।

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana विद्यार्थियो के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • विद्यार्थि द्वारा एक बार अपना आवेदन पत्र जमा करने के बाद संस्था मे हर महीने छात्रवृत्ति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति होनी अनिवार्य है। जिसके अभाव मे विद्यार्थी का छात्रवृत्ति आवेदन विभाग को अग्रेसित नही होगा।
  • सत्र 2023-24 से विद्यार्थियो के आवेदन मे जनआधार से सिर्फ विद्यार्थियो के स्वंय का ही बैंक खाता लिया जाएगा आवेदन करने से पहले आवेदक अपना बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक करा ले।
  • विद्यार्थी जनआधार कार्ड मे स्वंय का बैंक खाता विवरण अंकित करें।
  • बैंक खाता अगर बचत खाता है। तो न्यूनतम राशी (सामान्य निजी बैंक में 5000 एंव राज्यकीय बैंक मे 1000 रूपेय से कम न हो)
  • छात्रवृत्ति राशी 30 हजार रूपेय से अधिक होने की स्थिति मे अगर बैंक अकाउंट माइनर है तो बैंक मे आवेदन कर उसे सामान्य खाता कराएं।
  • अगर बैंक खाते मे किसी प्रकार का परिवर्तन है। तो जनआधार पर अद्यतन करने के पश्चात की छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करे
  • बैंक विवरण मे किसी भी प्रकार की त्रुटी अथवा खाता बंद होने के कारण भुगतान असफल होने पर पुन: भुगतान नही होगा।

मुख्यमंत्री बीएड सबंल योजना की पात्रता

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना का लाभ उन विधवा एंव परित्यक्ता बीएड प्रशिक्षणार्थियो को ही प्राप्त होगा। जिन्होने-

  • राज्य मे स्थित शिक्षण प्रशिक्षण संस्थाओं मे बीएड पाठ्यक्रमो मे प्रवेश लेकर अध्ययनरत् छात्राध्यापिका योजना मे आवेदन करने के लिए पात्र होगी।
  • वह विधवा एंव परित्यकता महिलाओं ने पूर्व वर्षो मे बीएड पाठ्यक्रम मे प्रवेश प्राप्त कर बीएड की योग्यता अर्जित कर ली है। वह महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र नही होगी।
  • आवेदन के साथ विधवा प्रशिक्षणार्थी होने की स्थिति मे पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (स्व-प्रमाणित प्रति) एंव परित्यक्ता छात्राध्यापिका की स्थिति मे सक्षम न्यायालय / काजी द्वारा जारी तलाकनामे की प्रमाणित प्रति / डिग्री आवश्यक रूप से संलग्न की जाएं। समझोता आधार पर दिए गए तलाक मान्य नही होगा। सक्षम काजी के द्वारा दिए गए तलाक नामे के साथ समाज के दो प्रतिष्ठित व्यक्तियो के स्टाम्प पेपर पर निर्धारित नोटरी द्वारा प्रमाणित तलाक को प्रमाणित करने के प्रमाण पत्र संलग्न किये जाएं।
  • दोनो की प्रकार के प्रकरणो मे नॉन ज्युडिशियल स्टाम्प पर नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र प्रस्तुत किया जाए जिनमे निम्नलिखित तथ्यो का उल्लेख करना अवश्यक है।
    • छात्राध्यापिका का नाम
    • विधवा/तलाकशुदा होने की स्थिति मे पति का नाम
    • स्वंय के एंव पति दोनो के अलावा पिता का नाम भी साथ मे उल्लेख किया जाएं
    • विधवा होने की स्थिति मे पति के निधन की तिथि
    • परित्यक्ता की स्थिति मे सक्षम न्यायालय/अधिकृत काजी द्वारा जारी तलाकनामे मे डिग्री की तिथि भी अंकित करे
    • दोनो ही स्थिति मे पुर्नविवाह नही किये जाने का स्पस्ट उल्लेख किया जाएं।
  • Mukhyamantri BEd Sambal Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला अभ्यार्थी राजस्थान राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • विधवा या परित्यक्ता महिला राजस्थान बीएड कॉलेज मे नियमित अध्ययनरत होनी चाहिए।
  • महिला अभ्यार्थी की बीएड कॉलेज मे उपस्थिति न्यूनतम 75% होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला पहले से किसी अन्य प्रकार की छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त न करती हो।

Rajasthan Talent Search Exam

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़

राजस्थान बीएड संबल योजना 2023 के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।

  • आधार कार्ड।
  • जन आधार।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • पते का प्रमाण पत्र।
  • तलाक प्रमाण पत्र।
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट
  • बैंक पासबुक।
  • शुल्क की रशीद।
  • मोबाइल नम्बर।
  • ईमेल आईडी।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना के तहत आवेदन शुल्क

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नही रखा गया है। इसके लिए पात्र महिलाएं नि:शुल्क आवेदन कर सकती है।

Rajasthan Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

राजस्थान राज्य को जो कोई भी पात्र महिला मुख्यमंत्री बीएम संबल योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करने चाहती है तो वह निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण ऑनलाइन आवेदन कर सकेगीं।

  • सबसे पहले आपको SSO Portal पर जाना है।
Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023
  • इसके बाद आपको एसएसओ आईडी को लॉगिन कर लेना है।
  • अगर आपके पास एसएसओ आईडी नही है तो आपको पहले रजिस्ट्रेशन करके फिर लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको Scholarship (SJE) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको स्टूडेंट स्कॉलरशिप ऑप्शन पर न्यू एप्लिकेशन के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब अभ्यार्थी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी एंव पूछी गयी सभी जानकारी दर्ज कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब विद्यार्थी को मोबाइल नम्बर और ईमेल आईडी को बैलिडेट करना है।
  • इसके बाद स्टूडेंट स्कॉलरशिप सेक्शन मे व्यू एंड अपडेट प्रोफाइल सेक्शन मे जाना है। और आधार नम्बर को बेरीफाई करना है।
  • इसके बाद स्टूडेंट स्कॉलरशिप ऑप्शन मे न्यू एप्लिकेशन के लिंक पर वापस आना है।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ठीक प्रकार से भरना है।
  • आवेदन फॉर्म के साथ मांगें गए सभी जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने है और शुल्क की रशीद अपलोड करनी है।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना के तहत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेगें।

महत्वपूर्ण लिंक-

Start Mukhyamantri Bed Sambal Yojana 20234 October 2023
Online Application Form Last Date31 December 2023

FAQs

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना को राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया है।

Rajasthan Mukhyamantri BEd Sambal Yojana क्या है?

Rajasthan Mukhyamantri BEd Sambal Yojana के माध्यम से राज्य की विधवा परित्यक्ता महिलाओं को बीएड की शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

राजस्थान मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना मे आवेदन करने की अन्तिम तिथि क्या है?

इस योजना मे आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है।

Leave a Comment