Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

MP BJP Sankalp Patra:- सरकार देगी गरीबों को राशन, पक्का मकान, 12वीं तक मुफ्त शिक्षा, 3100 में धान, 2700 में गेहूं

MP BJP Sankalp Patra:- मध्य प्रदेश राज्य मे सियासी सरगर्मिया तेज़ है। और एमपी मे विधान सभा चुनाव के लिए सूबे मे 17 नवबंर को वोटिंग होनी है। अब ऐसे मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया है। जिसमे राज्य के सभी वर्ग के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाए की गई है। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी भी उपस्थित रहे। इस घोषणा पत्र का नाम मोदी की गांरटी, भाजपा का भरोसा मध्य प्रदेश संकल्प पत्र 2023 रखा गया है। दौस्तो- आज हम आपको बताने जा रहे है कि MP BJP Sankalp Patra मे कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है। अगर आप मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक है तो इस आर्टिकल को विस्तापूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।



MP BJP Sankalp Patra

MP BJP Sankalp Patra 2023

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को मध्यनज़र रखते हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी संकल्प पत्र जारी किया है। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान जारी कर कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी हो रहा है। और हमने जो कहा वो किया है। बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो घोषणा पत्र को एक समृद्ध और विकसित मध्य प्रदेश और जनता के कल्याण का रोडमैप तैयार करती है। हमारी पार्टी सबसे बड़ा मकसद गरीबो का कल्याण करना है।

और यह संकल्प पत्र जनता की आकांक्षाओं को ध्यान मे रखते हुए तैयार किया गया है। जिसमे कुछ पन्नो मे ही सीमित नही बल्कि वादो को पूरा करने की गारंटी भी दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा है कि हमने पहले जो वादे किये है उनको पूरा भी किया है। और अब जो कह रहे है वह भी पूरा करेगें। क्योकिं हम ही जो कहते है वह पूरा करते है। हमारा संकल्प पत्र मध्य प्रदेश को आगें ले जाने वाला विज़न है।

मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना

भाजपा का भरोसा मध्य प्रदेश संकल्प पत्र 2023 में रखे गए 10 मुख्य संकल्प

मध्य प्रदेश भाजपा का भरोसा संकल्प पत्र 2023 जारी किया गया है। जिसमे 10 प्रमुख संकल्प रखे गए है। जिनका विवरण निम्मलिखित है।

  1. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का क्रियान्वयन अगले 5 वर्षो तक जारी रहेगा। जिसके माध्यम से गरीब परिवारो को राशन के साथ रियायती दर पर दाल, सरसों का तैल व चीनी आदि प्राप्त होगी।
  2. प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू की जाएगी। ताकि मध्य प्रदेश के सभी बेघर परिवारो को घर मिल सके।
  3. मध्य प्रदेश की लाडली बहनो को आर्थिक सहायता के साथ पक्का मकान भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  4. IIT और AIIMS की तर्ज पर मध्य प्रदेश मे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की स्थापना की जाएगी।
  5. किसानो को 2700 प्रति क्विंटल पर गेंहू एंव 3100 प्रति क्विंटल धान की खरीद की जाएगी।
  6. किसान सम्मान निधि योजना और किसान कल्याण योजना के लाभार्थियो को वार्षिक 12000 रूपेय की आर्थिक सहायता राशी प्रदान की जाएगी।
  7. प्रत्येक परिवार मे कम से कम एक रोज़गार अथवा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं जाएगें।
  8. तेंदूपत्ता संग्रह पर प्रति बोरा दर 4000 रूपेय देना सुनिश्चित करेगें।
  9. राज्य के सभी गरीब परिवारो को छात्रो को 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।
  10. सरकारी स्कूलो मे मिड डे मिल के साथ पौष्टिक नाश्ता भी दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना

पीएम मोदी जी ने संकल्प पत्र में दी यह गारंटी

  • 15 लाख ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर लखपति बनाएगें।
  • लाडली लक्ष्मियो को जन्म से लेकर 21 वर्ष तक 2 लाख रूपेय का लाभ दिया जाएगा।
  • गरीब परिवार की सभी छात्राओं को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा का लाभ दिया जाएगा।
  • पीएम उज्जवला योजना एंव लाडली बहना योजना की लाभार्थियो 450 रूपेय मे सिलेंडर दिया जाएगा।
  • जनजातिय समुदाय के कल्याण के अगले 5 वर्षों मे स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सशक्तिकरण पर 3 लाख करोड़ खर्च किये जाएगें।
  • एसटी ब्लॉक मे एकलव्य विद्यालय और एसटी बाहुल्य जिलो मे मेडिकल कॉलेज खोले जाएगें।
  • 13 संस्कृतिक लोको का भव्य निर्माण होगा।
  • 6 नए एक्सप्रेस वें का निर्माण विधि एक्सप्रेस वें नर्मदा, अटल प्रगति, मालवा निर्माण, बुंदेलखंड एंव मध्य भारत विकास पथ का निर्माण करेगें।
  • 80 रेलवे स्टेशनो के आधुनिकरण के साथ वंदे मेट्रो, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और रीवा, सिंगरौली और शहडोल मे हवाई अड्डे बनाएं जाएगें।
  • स्वास्थ्यव्यवस्था बनाए रखने के लिए 20 करोड़ के निवेश से स्वास्थ्य व्यवस्था, हाईटेक हॉस्पिटल और आईसीयू मे बैडो की संख्या दोगुनी की जाएगी।

FAQs

मध्य प्रदेश संकल्प पत्र कब जारी किया गया है?

11 नवंबर 2023 को शनिवार के दिन एमपी संकल्प पत्र जारी किया गया है।

एमपी संकल्प पत्र किसके द्वारा जारी किया गया है?

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी द्वारा संकल्प पत्र जारी किया गया है।

भाजपा ने संकल्प पत्र को किस नाम से जारी किया है?

मोदी की गारंटी भाजपा का भरोसा नाम से बीजेपी ने एमपी संकल्प पत्र जारी किया है।

संकल्प पत्र मे राज्य के सभी वर्ग के कल्याण के लिए कितनी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है?

राज्य के सभी वर्ग के नागरिको के लिए सकल्प पत्र मे 10 महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई है। जो ऊपर विस्तार से दी हुई है।

Leave a Comment