Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना 2023: (MJPJAY) आवेदन, हॉस्पिटल लिस्ट

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana:- राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवार के नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधा उपलब्ध कराने हेतु महाराष्ट्र सरकार द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी गरीब परिवार और गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे नागरिकों को फ्री स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। अगर आप भी महाराष्ट्र के नागरिक है और इस योजना के तहत अपना निशुल्क इलाज कराना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana 2023 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर इसका लाभ प्राप्त कर सकें।



महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना 2023

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana 2023

महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना की शुरुआत साल 2012 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सुरेश शेट्टी जी के द्वारा की गई थी। जिसे पहले राजीव गांधी जीवनदायी आरोग्य योजना के नाम से जाना जाता था। लेकिन साल 2017 में इसका नाम बदलकर महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना कर दिया गया। इस योजना को सभी जिलों में शुरू कर दिया गया है। महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना को केंद्र एवं राज्य दोनों ही सरकार द्वारा संचलित की जा रही है।

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana 2023 के तहत राज्य के सभी नागरिक जो आर्थिक रूप से कमजोर है व अपना और अपने परिवार का इलाज कराने में असमर्थ है। वे नागरिक इस योजना के तहत अपना निशुल्क इलाज करा सकेंगे। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा विभिन्न अस्पतालों का चयन किया गया है। पात्र लाभार्थियों इन अस्पतालों में जाकर अपना निशुल्क इलाज करा सकते हैं। सरकार द्वारा Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana के तहत नागरिक अपना 3 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। क्योंकि आपके इलाज का सारा वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana 2023 Key Points

योजना का नाममहात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना
शुरू की गईमहाराष्ट्र सरकार द्वारा
विभागस्वास्थ्य मंत्रालय महाराष्ट्र सरकार
लाभार्थीराज्य के रोगी
उद्देश्यगरीबों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराना
राज्यमहाराष्ट्र
साल2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटwww.jeevandayee.gov.in

महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना  का उद्देश्य

महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब वर्ग के नागरिकों को निशुल्क स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध बनाना है। क्योंकि ज्यादा देखा जाता है कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोग स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में असमर्थ होते हैं। आर्थिक तंगी होने के कारण वह अपना इलाज समय पर नहीं करा पाते हैं। जिसके कारण उन्हें कई प्रकार की बीमारियां हो जाती है और कभी-कभी तो मृत्यु भी हो जाती है। इन सभी बातों को देखते हुए सरकार द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना का आरंभ किया गया। इस योजना के माध्यम से गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, अंग प्रत्यारोपण आदि ऐसे महंगे इलाज भी निशुल्क करवाए जा सकेगे। राज्य में सभी गरीब नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्राप्त हो सकेगी। पैसों की चिंता किए बिना राज्य के नागरिक इस योजना के तहत अपना इलाज करवा सकेंगे।

(MJPJAY) Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana के लाभ

  • इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी गरीब परिवार और गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे नागरिकों को फ्री स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
  • सरकार द्वारा इस योजना के तहत नागरिक अपना 3 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, अंग प्रत्यारोपण आदि ऐसे महंगे इलाज भी निशुल्क करवाए जा सकेगे।
  • राज्य में सभी गरीब नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्राप्त हो सकेगी।
  • महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत गरीब परिवार के प्रत्येक सदस्य का इलाज निशुल्क किया जाएगा।
  • राज्य के गरीब नागरिक बिना किसी पैसे की चिंता किए बिना अपनी बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज निशुल्क करा सकेंगे।
  • राज्य के नागरिकों के लिए यह प्रकार का जीवन कवर बीमा है।
  • इस योजना के तहत राज्य के नागरिक 1034 से भी अधिक बीमारी का इलाज करा सकेंगे।

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड

महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना  की विशेषताएं

  • महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना की शुरुआत साल 2012 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सुरेश शेट्टी जी के द्वारा की गई थी।
  • साल 2017 में इसका नाम बदलकर महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना कर दिया गया।
  • इस योजना को सभी जिलों में संचलित की जा रही है।  
  • इस योजना के तहत नागरिक अपना 3 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।
  • महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना को केंद्र एवं राज्य दोनों ही सरकार द्वारा संचलित की जा रही है।
  • इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा विभिन्न अस्पतालों का चयन किया गया है। पात्र लाभार्थियों इन अस्पतालों में जाकर अपना निशुल्क इलाज करा सकते हैं।
  • नागरिकों के इलाज में किया जाने वाले खर्चे का पूरा वहन सरकार द्वारा किया जाएगा।

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक को महाराष्ट्र मूलनिवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के नागरिक पात्र होंगे। 
  • राज्य के जिन गरीब परिवार के पास ऑरेंज राशन कार्ड होगा वह योजना के लिए पात्र होंगे।
  • महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत ऐसे किसान भी इस योजना के लिए पात्र होंगे। जो किसी प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त है।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए या इससे कम होनी चाहिए।

महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • तीन पासपोर्ट साइज फोटो
  • सरकारी अस्पतालों द्वारा जारी किया गया बिमारी सर्टिफिकेट 

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana 2023
  • होम पेज पर आपको New Registration का ऑप्शन देखने को मिलेगा। जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज हो जाएगा। इस पेज पर आपको मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • और साथ ही मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा।
  • अब आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
  • और आप किसी भी सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करा सकते हैं।

PM Swasthya Suraksha Yojana

लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana 2023
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन को ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपके लॉगिन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

Clinical Protocol Guideline देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana 2023
  • होम पेज पर आपको Operation Guideline के सेक्शन में जाकर Clinical Protocol Guideline के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Clinical Protocol Guideline
  • इस पर आप एक सूची देख सकते हैं। आपको इस सूची में से अपनी इच्छा अनुसार एक ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने क्लीनिकल प्रोटोकॉल गाइडलाइन खुल जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से क्लीनिकल प्रोटोकॉल गाइडलाइन देख सकते हैं।

हॉस्पिटल लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको होम पेज पर आपको Network Hospitals के सेक्शन में जाकर District wise Hospitals के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना
  • क्लिक करते ही आपके सामने जिला अस्पतालों की सूची खुल जाएगी।
  • आप इस सूची में से अपने जिले का चयन करके जिला अस्पतालों की सूची देख सकते हैं।
हॉस्पिटल लिस्ट देखने की प्रक्रिया
  • और साथ ही अपने जिले के हॉस्पिटल का नाम, पता और कांटेक्ट नंबर भी देख सकते हैं। 

Leave a Comment