Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2024: Rojgar Hami Yojana List, Applciation Form

Maharashtra Rojgar Hami Yojana:- केन्द्र व राज्य सरकार देश के नागरिको को रोज़गार मुहैया कराने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित करती रहती है। इन योजनाओं के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण से लेकर ऋण तक प्रदान किया जाता है। जिससे कि नागरिको को रोज़गार प्राप्त हो सके। इसके अलावा सरकार द्वारा भी रोज़गार उपलब्ध कराया जाता है। ऐसी ही एक योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा आरम्भ की गई है। जिसका नाम महाराष्ट्र रोज़गार हमी योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिको रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से महाराष्ट्र रोज़गार हमी योजना से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगें। अगर आप भी इस योजना के बारे मे और अधिक विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।



Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2023

Table of Contents

Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2024

रोज़गार हमी योजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा आरम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बेरोज़गार नागरिको को रोज़गार मुहैया कराया जाएगा। वह सभी नागरिक जो शारीरिक रूप से श्रम करने मे सक्षम वह सभी श्रमिक रोज़गार हमी योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगें। साल 1977 मे महाराष्ट्र सरकार द्वारा बेरोज़गार नागरिको को रोज़गार देने के उद्देश्य से रोज़गार अधिनियम को लाया गया है। इस अधिनियम के अन्तर्गत 2 योजनाओं का संचालन किया जाता है। इनमे से एक Maharashtra Rojgar Hami Yojana भी है। इस योजना के माध्यम से एक वर्ष की अवधि मे बेरोज़गार नागरिको को 100 दिन का रोज़गार प्रदान किया जाता है।

इस योजना तहत केन्द्र सरकार द्वारा वेज रेट फिक्स किया जाएगा। केन्द्र सरकार द्वारा साल 2008 मे रोज़गार हमी योजना को सम्पूर्ण भारतवर्ष मे लागू कर दिया गया है। देशभर मे इस योजना को महात्मा गांधी रोज़गार गांरटी अधिनियम के नाम से भी जाता है।

महाराष्ट्र बेरोजगारी भत्ता

महाराष्ट्र रोज़गार हमी योजना के बारे मे जानकारी

योजना का नामMaharashtra Rojgar Hami Yojana
आरम्भ की गईराज्य सरकार द्वारा।
राज्यमहाराष्ट्र।
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के नागरिक।
उद्देश्यनागरिको को गांरटीकृत रोज़गार मुहैया कराना।
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन।
आधिकारिक वेबसाइटhttps://egs.mahaonline.gov.in/

Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2024 का उद्देश्य

रोज़गार हमी योजना को शुरू करने का महाराष्ट्रा सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र मे रहने वाले सभी नागरिको को रोज़गार प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थियो को एक वर्ष मे 100 दिन का गारंटी कृत रोज़गार प्रदान किया जाता है। जिससे वह अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर सके। इस योजना के माध्यम से लाभार्थी श्रमिक शारीरिक श्रम के रूप मे रोज़गार प्राप्त कर सकेगें। महाराष्ट्र रोज़गार हमी योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिक रोज़गार प्राप्त कर सशक्त व आत्मनिर्भर होगें। और उनके जीवन स्तर मे सुधार होगा। मुख्य रूप से इस योजना के माध्यम से उन सभी नागरिको को रोज़गार प्रदान किया जाएगा। जिनके पास आय का कोई भी साधन नही है।

रोज़गार हमी योजना के अन्तर्गत शामिल अधिकारी एंव मंत्रालय

  • केन्द्र रोज़गार गारंटी परिषद।
  • तकनीकी सहायक।
  • राज्य रोज़गार गारंटी परीषद।
  • पंचायत विकास अधिकारी।
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय।
  • ग्रांम पंचायत।
  • कार्यक्रम अधिकारी।
  • क्लर्क।
  • जूनियर इंजीनियर।
  • ग्राम रोज़गार सहायक।
  • मेंटर्स।

Mahajob Portal Registration

Maharashtra Rojgar Hami Yojana के अन्तर्गत श्रेणियां

श्रेणी ए: प्राकृतिक संसाधन प्रंबधन से सम्बन्धित सार्वजनिक कार्य।

  • भूजल स्तर को बढ़ाना। और सुधारने के लिए जल संरक्षण और जल भंडारण के लिए निर्माण कराना।
  • जल प्रबंधन कार्य जैसे कि विस्तृत जल ग्रहण क्षेत्र प्रसंस्करण, समतल करना, बांधो को समतल करना आदि।
  • सामूहिक भूमि पर भूमि विकास कार्य करना।
  • सिंचाई तालाबो और सामान्य जल शयो से कीचड़ निकालने सहित पारंपरिक जल शयो का नवीकरण।
  • सूक्ष्म एंव लघु सिंचाई कार्य और सिंचाई नहरो और नालियो का निर्माण, नवीकरण और रखरखाव।
  • वृक्षारोपण का कार्य करना।

श्रेणी बी: कमजोर वर्ग के लिए

  • सार्वजनिक भूमि पर मौसमी जलशयो मे मत्स्य पालन के साथ साथ जलीए कृषि को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे की स्थापना।
  • मुर्गी पालन संरचना, बकरी पालन संरचना, मवेशी शेड, मवेशियो के लिए चारा और पानी के लिए हल जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थापना करना।
  • इंदिरा आवास योजना और केन्द्र व राज्य सरकार की अन्य योजनाओं के तहत स्वीकृत मकानो के निर्माण कार्य।
  • खेती के लिए परती या बंजर भूमि विकसित करना।
  • बागवानी, रेशन उत्पादन नर्सरी और खेत मे वनरोपण के माध्यम से आजिविका को बढ़ाना।
  • भूमि विकास के साथ साथ कुएँ, खेत के तालाब और अन्य जल भंडारण संरचनाओं की खुदाई करना।

श्रेणी सी: राष्ट्रीय समूह स्व ग्रामीण आजीविका अभियान

  • स्वंय सहायता समूह आजीविका गतिविधियो के लिए साझा कार्यशाला का निर्माण।
  • जैविक और कृषि उत्पादो के लिए स्थायी बुनियादी ढांचा निर्माण।

श्रेणी डी: ग्रामीण बुनियादी ढाचा

  • खेल के मैदान का निर्माण।
  • निर्माण सामग्री का उत्पादन।
  • राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम 2013 के प्रावधानो के कार्यन्वयन के लिए खाद भंडारण भवनो का निर्माण।
  • ग्रांम पंचायत, स्वंय सहायता समूह, यूनियन, चक्रवात शिविर, आगंनबाड़ी केन्द्र, ग्राम बाजारो एंव कब्रिस्तान के लिए ग्राम एंव समूह स्तर पर भवनो का निर्माण।
  • आपातकालीन तैयारीयां, सड़को की बहाली, या गांव और समूह स्तर पर बाढ़ नियंत्रण और सुरक्षा कार्य सहित अन्य आवश्यक सार्वजनिक बुनियादी ढांचें निर्माण, निचले ईलाके मे जल निकासी व्यवस्था का प्रावधान, बाढ़ के पानी के चैनलो को गहरा करना। और मरम्मत करना। नाले का निर्माण।
  • पक्की सड़को को गांव की सड़को से जोड़ना, गांव के किनारे नालियों और गड्ढो के साथ पक्की सड़को के रास्ते का निर्माण करना।
  • ग्रामीण स्वच्छता कार्य जैसे- व्यक्तिगत घरेलु शौचालय, स्कूल शौचालय आंगनबाड़ी शौचालय, आदि का निर्माण।

महाराष्ट्र रोज़गार हमी योजना के लाभ एंव विशेषताएं

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा रोजगार हमी योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको को रोज़गार दिया जाएगा।
  • राज्य के वह सभी नागरिक जो शारीरिक रूप से श्रम करने मे सक्षम है। वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगें।
  • वर्ष 1977 मे महाराष्ट्र सरकार द्वारा बेरोजगार नागरिको को रोज़गार मुहैया कराने के उद्देश्य से रोज़गार अधिनियम लागू किया गया है।
  • इस योजना के अन्तर्गत दो योजनाओं का संचालन किया जाता है। इनमे से एक रोजगार हमी योजना है।
  • रोजगार हमी योजना के माध्यम से नागरिको को 1 वर्ष की अवधि मे 100 दिन का रोज़गार दिया जाएगा।
  • महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के लिए केन्द्र सरकार द्वारा वेज रेट फिक्स किया जाएगा।
  • केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2008 मे इस योजना को सम्पूर्ण देश मे लागू कर दिया गया है।
  • देश भर मे रोजगार हमी योजना को महात्मा गांधी रोजगार गांरटी अधिनियम के नाम से भी जाना जाता है।

रमाई आवास योजना सूची

Maharashtra Rojgar Hami Yojana के प्रमुख तथ्य

  • रोज़गार हमी योजना के माध्यम से प्रत्येक वित्तीय वर्ष मे प्रति परिवार को कम से कम 100 दिन के लिए रोज़गार गांरटी मुहैया करायी जाएगी।
  • कानून लागू करने की प्राथमिक जिम्मेदारी ग्रांम पंचायत की होगी।
  • केन्द्र सरकार द्वारा इस योजना के अन्तर्गत दिहाड़ी मजदूरी दर निर्धारित की जाएगी।
  • मजदूरी का भुगतान केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित दरो के अनुसार किया जाएगा।
  • मजदूरी की दर पुरूषो एंव महिला दोनो के लिए सामान्य होगी।
  • कार्य पूरा होने के बाद अधिकतम 15 दिन के भीतर मजदूरी का भुगतान कर दिया जाएगा।
  • महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकृत श्रमिक को कम से कम लगातार 14 दिन तक काम करना होगा।
  • ग्राम पंचायत मे काम करने के लिए कम से कम 10 मजदूरो की आवश्यकता होती है।
  • मजदूरी का आवंटन वेज बैंक या पॉस्ट ऑफिस सेविंग अकाउटं मे किया जाएगा।
  • गांव के 5 किलोमीटर के क्षेत्र मे काम उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इस योजना के अन्तर्गत ठेकेदारो को काम पर नही रखा जाएगा।
  • तालुका औ जिला स्तर पर कम से कम 60% काम अकुशल कामगारो के लिए होगा।
  • Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2024 से सम्बन्धित समस्त जानकारी कार्यालय, ग्राम पंचायत एंव अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाता है।
  • इस योजना के लिए पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सोशल ऑडिट किया जाएगा।
  • रोजगार हमी योजना के लाभार्थियो की शिकायत का निवारण भी किया जाएगा।

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के अन्तर्गत श्रमिको को प्रदान की जाने वाली सुविधाएं

  • मजदूरो के लिए पीने का पानी, प्राथमिक उपचार एंव 6 साल से कम उम्र के बच्चो के देखभाल की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • अगर किसी मजदूर या उसके बच्चो को चोट लगती है। तो इस स्थिति मे पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इसके अलावा श्रमिक को 50% वेतन भी प्रदान किया जाएगा। विकलांगता या मृत्यु की स्थिति मे 50,000 रूपेय की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
  • अगर ग्रामीण क्षेत्र से 5 किलोमीटर दूर का काम प्रदान किया जाता है। तो इस स्थिति मे मजदूरी दर को 10% बढ़ा दिया जाएगा।
  • अगर रोज़गार प्रदान किया जाता है। तो इस स्थिति मे दैनिक मजदूरी का 25% हिस्सा बेरोज़गारी भत्ते के रूप मे प्रदान किया जाएगा।

Maharashtra Rojgar Hami Yojana के तहत किए जाने वाले कार्य

  • जल संरक्षण और जल संरक्षण कार्य।
  • सूखा रोकथाम कार्य।
  • सिंचाई नहर कार्य।
  • भूमि सुधार के अन्तर्गत गरीबी रेखा से निचे अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति की भूमि के लिए सिंचाई कार्य फलदार वृक्ष एंव भूमि सुधार कार्य।
  • पांरपरिक जल पूर्ति योजनाओं का नवी करण और तालाबो से गाद हटाना।
  • भूमि विकास कार्य।
  • बाढ़ निंयत्रण, बाढ़ सुरक्षा कार्य, अद्ध भूमि कार्य।
  • ग्रामीण क्षेत्रो मे बारहमासी सड़क कार्य।
  • राजीव गांधी भवन।
  • केन्द्र सरकार के परामर्श से राज्य सरकार द्वारा तय किया गए कार्य।
  • कृषि सम्बन्धित कार्य।
  • पशु सम्बन्धित कार्य।
  • मत्स्य पालन सम्बन्धित कार्य।
  • पेयजल सम्बन्धित कार्य।
  • ग्रामीण स्वच्छता संबंधी कार्य।

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के वार्षिक कार्य

  • सरकार द्वारा तैयार महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोज़गार गांरटी योजना महाराष्ट्र मे कार्यो का चयन ग्राम पंचायत द्वारा प्राथमिकता को ध्यान मे रखते हुए किया जाएगा।
  • सभी हितग्राहियो को तकनीकि अनुमोदन, जिला परिषद का अनुमोदन आदि व निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
  • 15 अगस्त को ग्राम सभा मे लिए जाने वाले अगले वर्ष के कार्य के लिए वार्षिक योजना बनाई जाएगी।
  • ग्राम सभा के अनुसार कार्य की प्राथमिकता ग्रांम पंचायत द्वारा निर्धारित की जाएगी।
  • पंचायत समिति नवंबर के अन्त तक ग्राम पंचायत से योजनाओं को अन्तिम रूप देगी।
  • पंचायत समिति और जिला कार्यकर्म अधिकारी की अनुंशसा के अनुसार के अनुसार जिला परिषद प्रत्येक वर्ष दिंसबर माह की अगली वार्षिक श्रम योजना को स्वीकृति प्रदान करेगी।
  • राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार को जिलेवार वार्षिक योजना दिसंबर माह तक जमा की जाएगी।

मुख्यमंत्री सौर कृषी वाहिनी योजना

Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2024 के अन्तर्गत कार्यान्वयन

  • सक्षम तकनीकी अधिकारी द्वारा बजट का अनुमोदन किया जाएगा।
  • बजट के अनुसार सामग्री, कुशल, अर्ध कुशल, श्रम की लागत 40% से अधिक नही होनी चाहिए।
  • अकुशल मजदूरी का हिस्सा कम से कम 60% होना चाहिए।
  • कार्यक्रम अधिकारी को उस कार्य को प्रांरभ करने का आदेश देना होगा। जो कि आवश्यकता के अनुसार प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
  • नया कार्य आरम्भ करने के लिए न्यूनतम 10 मजदूरो की आवश्यकता होगी।
  • किए गए कार्यो को मापा जाएगा। और उसकी गणना की जाएगी।
  • काम पूरा होने के 15 दिन के भीतर वेतन खाते मे जमा की जाएगी।

महाराष्ट्र हमी योजना के अन्तर्गत फंडिग

  • भारत सरकार द्वारा 100 दिनो की गांरटी कृत रोज़गार के लिए 100% मजदूरी का भुगतान किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा सामग्री और कौशल पर 75% खर्च किया जाएगा।
  • संघिता और कौशल पर 25 प्रतिशत राशी राज्य सरकार द्वारा खर्च की जाएगी।
  • 6% हिस्सा प्रशासनिक व्यय पर खर्च की जाएगी।
  • चार्टर्ड अकांउट द्वारा सभी लेखो की जांच की जाएगी।

रोजगार हमी योजना की पात्रता

  • आवेदन महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • केवल ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक न्यूनतम 12वीं पास होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत रोज़गार प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट।
  • आयु प्रमाण पत्र।
  • राशन कार्ड।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।
  • मोबाइल नम्बर।
  • ईमेल आईडी।

Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2024 के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको रोज़गार गांरटी योजना महाराष्ट्र की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
रोजगार हमी योजना
  • होम पेज पर आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना है।
Rojgar Hami Yojana
  • आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना नाम, राज्य, जिला, तालुका, गांव, पिन कोड, लिंग, ईमेल आईडी, मोबाइल नम्बर आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म मे अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड व कैप्चा कोज दर्ज करना है।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के अन्तर्गत आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • अब आपको इस आवेदन फॉम मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे- अपना नाम, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी, आदि दर्ज करना है।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ो को अपलोड करना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप महाराष्ट्र रोज़गार हमी योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकेगें।

पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको रोज़गार गांरटी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • इस फॉर्म मे आपको अपना यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप लॉगिन कर सकेगें।

आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको ट्रेक द एप्लिकेशन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको प्लान का चयन करना होगा।
  • अब आपको एप्लिकेशन नम्बर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकते है।

सम्पर्क विवरण देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको कॉंटेक्ट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आप संपर्क विवरण देख सकेगें।

सम्पर्क विवरण-

  • Helpline Number – 1800-120-8040

FAQs

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के अन्तर्गत नागरिको को कितने दिनो का रोजगार दिया जाएगा?

Maharashtra Rojgar Hami Yojana के तहत नागरिको को एक वर्ष की अवधि मे 100 दिन का रोज़गार दिया जाएगा।

Maharashtra Rojgar Hami Yojana का लाभ किसे मिलेगा?

महाराष्ट्र रोज़गार हमी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के बेरोज़गार नागरिको को लाभ प्राप्त होगा।

रोज़गार हमी योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Rojgar Hami Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://egs.mahaonline.gov.in/ है।

Leave a Comment