Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2023 किशोरी शक्ति योजना लाभ व पात्रता

Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2023 Online Application Form, किशोरी शक्ति योजना के लाभ व पात्रता और आवेदन प्रक्रिया पूरी जानकारी

जैसे की आप सभी जानते हैं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार महिलाओं के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं विकसित करती रहती है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के खिलाफ़ होने वाले भेदभाव, दुष्कर्म को कम किया जा सकता है। ऐसे ही एक नई योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा आरंभ की गई है जिसका नाम है महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना 2023। इस योजना के तहत 11 से लेकर 18 वर्ष तक की किशोरियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत किया जाएगा। इस योजना को पूरा साहित्यिक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से किया जाएगा।  इस लेख में हम आपको Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2023 क्या है उसके बारे में बताएंगे, इस योजना के मुख्य विचार सरकार, उद्देश्य, योजना के लाभ और विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज़ और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। कृपया इस लेख को  ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ें।

Maharashtra Kishori Shakti Yojana

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना 2023

Maharashtra Kishori Shakti Yojana महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य में नारी सशक्तिकरण के लिए आरंभ की गई है। इस योजना से राज्य में रहने वाली कई  किशोरियों को लाभ होगा। इस योजना के तहत सरकार किशोरियों को शारीरिक , मानसिक एवं सामाजिक निर्णय लेने तथा फैसला लेने की क्षमता को विकसित किया जाएगा। राज्य की लड़कियों को  साफ सफाई , पालन पोषण,  संबंधी जागरूक किया जाएगा। यह योजना 11 वर्षीय से 18 वर्षीय तक की किशोरियों के लिए  है। इस योजना के तहत जिन किशोरियों ने स्कूल छोड़ दिया है उन पर महिला एवं बाल विकास विभाग सर्वे करेगा। उन लड़कियों को जागरूक एवं सशक्त करने के लिए अलग से कार्यक्रम किया जाएगा। इस योजना में गरीब रेखा के नीचे आने वाले बीपीएल परिवारों की लड़कियों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना

Maharashtra Kishori Shakti Yojana मुख्य विचार

योजना का नामMaharashtra Kishori Shakti Yojana
योजना का शुभारंभमहाराष्ट्र सरकार द्वारा
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
वर्ष2023
लाभार्थी महाराष्ट्र राज्य की 11 से 18 वर्ष आयु की किशोरियां
उद्देश्यइसका उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य के किशोरियों को मानसिक और शारीरिक रूप से  सशक्त बनाना है।
राज्य  महाराष्ट्र
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट 

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना का उद्देश्य

Maharashtra Kishori Shakti Yojana का उद्देश्य किशोरियों को शारीरिक , मानसिक एवं सामाजिक  रूप से आत्मनिर्भर बनाना और फैसला लेने की क्षमता को विकसित कराना है। राज्य की लड़कियों को  साफ सफाई , पालन पोषण,  संबंधी जागरूक किया जाएगा  जिससे कि वह आगे चल के अच्छा जीवन व्यक्त कर सके। इस योजना के माध्यम से किशोरियों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जाएगा जिससे उन किशोरियों के मनोबल को बढ़ावा मिलेंगे और वह किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। यह योजना 11 वर्षीय से 18 वर्षीय तक की किशोरियों के लिए  है। इस योजना के तहत उन किशोरियों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा जो किशोरियां बीपीएल लाइन के नीचे परिवारों से आती है।

 विधवा पेंशन योजना

किशोरी शक्ति योजना 2023 के लाभ और विशेषताएं

  • यह योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र राज्य के किशोरियों के लिये  आरंभ की गई है।
  • यह योजना महाराष्ट्र राज्य के 11 से 18 वर्ष के किशोरियों के लिए आरम्भ की गई है।
  • जो लड़कियां मजबूरी के तहत स्कूल छोड़ चुकी हैं इस योजना के तहत उन्हें शिक्षा उपलब्ध कराई  जाएगी।
  • लड़कियों को मानसिक  एवं शारीरिक रूप से  मजबूत बनाया जाएगा।
  • राज्य की लड़कियों को  साफ सफाई , पालन पोषण,  संबंधी जागरूक किया जाएगा  जिससे कि वह आगे चल के अच्छा जीवन व्यक्त कर सके।
  • गरीब परिवार की किशोरियों को औपचारिक व अनौपचारिक शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना में गरीब रेखा के नीचे आने वाले बीपीएल परिवारों की लड़कियों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।
  • आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से किशोरियों के लिए स्वास्थ्य कार्ड बनाया जाएगा।
  • महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के तहत एक  किशोरी को एक वर्ष में 300 दिनों के लिए ₹5 प्रतिदिन के हिसाब से पोषण प्रदान किया जाएगा।

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना पात्रता मापदंड

  • आवेदक किशोरी महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना का लाभ उठाने के लिए किशोरी की उम्र 11 से 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • किशोरी गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवार से होनी चाहिए।

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

  • आधार कार्ड
  • किशोरी का जन्म प्रमाणपत्र
  • बीपीएल कार्ड
  • स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र
  • स्कूल के शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाण पत्र

Maharashtra Kishori Shakti Yojana के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • राज्य सरकार द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केंद्र पर विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के माध्यम से किशोरियों का चयन किया जाएगा।
  • आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े कार्यकर्ता घर घर जाकर महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना की पात्र किशोरियों को चयनित करने के लिए भी सर्वे करेंगे।
  • सर्वे और आंगनवाड़ी केंद्र के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चुनी गईं किशोरियों की लिस्ट बनाकर महिला एवं बाल विकास विभाग को भेजी जाएगी।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किशोरियों की जांच की जाएगी अगर विभाग ने उन किशोरियों को लाभ देने के योग्य समझा तो इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
  • चयनित बालिकाओं को किशोरी का कार्ड दिया जाएगा जिसके माध्यम से वह इस योजना से मिलने वाले लाभ को आसानी से प्राप्त कर सकेंगी।

Leave a Comment