Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन, लाभ एवं पात्रता

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के बुजुर्ग एवं विकलांग नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराने के लिए एक योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका नाम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (Madhya Pradesh Mukhymantri Tirth Darshan Yojana) है। इस योजना के माध्यम से राज्य के वे सभी बुजुर्ग नागरिक जो 60 वर्ष के है या इससे अधिक उम्र के हैं। वह Madhya Pradesh Mukhymantri Tirth Darshan Yojana के तहत तीर्थ दर्शन कर सकते हैं। क्योंकि सरकार द्वारा राज्य के बुजुर्ग एवं विकलांग नागरिकों को मुफ्त में तीर्थ दर्शन यात्रा कराई जाएगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे इसके उद्देश्य, लाभ, विशेषताए, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि। ताकि आप इस योजना में आवेदन कर तीर्थ दर्शन कर सके।  



Table of Contents

Madhya Pradesh Mukhymantri Teerth Darshan Yojana 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा साल 2022 में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को आरंभ किया गया था। जिसके तहत राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बुजुर्ग नागरिको को इस योजना के माध्यम से तीर्थ यात्रा कराई जाती हैं। तिलक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को 3 सितंबर 2012 में भोपाल से महेश्वरम तक प्रथम तीर्थ दर्शन रेल चलाई गई थी। इस योजना की शुरुआत में सरकार द्वारा बद्रीनाथ, द्वारका, अमरनाथ, केदारनाथ जगन्नाथपुरी, हरिद्वार, तिरुपति, वैष्णो देवी, अजमेर शरीफ, शिर्डी, काशी, गया वाराणसी, श्रवण बेलगोला, अमृतसर, वेलगनी चर्च (नागपट्टम), रामेश्वरम, सम्मेद शिखर की यात्रा का प्रावधान किया गया था।

साल 2017-2018 में मुख्यमंत्री शिवराज जी ने नागरिकों के उत्साह को देखते हुए कुछ अन्य तीर्थ दर्शन के आदेश दिए जैसे गंगासागर, कामाख्या देवी, पटना साहिब, गिरनारजी एवं मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थल चिरकुट, मेहर, उज्जैन, श्री राम राजा मंदिर, ओरछा एवं ओंकारेश्वर/महेश्वर तथा मुड़वारा को भी इस योजना के अंतर्गत सम्मिलित किया गया। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। जिसके बाद ही आपको सरकार द्वारा तीर्थ दर्शन यात्रा कराई जाएगी।

|MP| मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना

Madhya Pradesh Mukhymantri Tirth Darshan Yojana 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना  
पोर्टल का नामतीर्थ दर्शन पोर्टल  
आरंभ की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा  
शुरू की गई2012  
लाभार्थीराज्य के सभी बुजुर्ग नागरिक  
उद्देश्यबुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराना  
राज्यमध्यप्रदेश  
साल2023  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
अधिकारिक वेबसाइट  https://dharmasva.mp.gov.in/  

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के ऐसे बुजुर्गों एवं विकलांग नागरिकों को तीर्थ दर्शन कराना है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। क्योंकि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बुजुर्ग नागरिक तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते जिस कारण तीर्थ यात्रा करने का उनका सपना अधूरा रह जाता है। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थ दर्शन कराया जाएगा।

Mukhymantri Teerth Darshan Yojana के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाएं

  • खाने-पीने की सामग्री
  • विशेष रेल से यात्रा
  • रुकने की व्यवस्था
  • गाइड एवं अन्य सुविधाएं
  • जहां आवश्यक हो बस से यात्रा

कलेक्टर द्वारा दी जाने वाली व्यवस्था

  • पत्र प्राप्त करवाना
  • यात्रियों का चयन करना
  • यात्रा के लिए सुरक्षा कर्मी की तैनाती करना
  • शासकीय अधिकारी कर्मचारी की अनुरक्षक के रूप में ड्यूटी करना
  • यात्रियों का टिकट विवरण कराना
  • यात्रियों को प्लेटफार्म से विशेष ट्रेन में बिठाना
  • स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सक की व्यवस्था करना

मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना 

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को शुरू किया गया है।
  • Madhya Pradesh Mukhymantri Teerth Darshan Yojana को साल 2012 में आरंभ किया गया।
  • इस योजना का लाभ केवल 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के नागरिक ही प्राप्त कर सकते हैं।
  • तीर्थ दर्शन यात्रा के दौरान नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं जैसे खाने-पीने की सामग्री रुकने की व्यवस्था आदि भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • राज्य के सभी नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हैं या फिर 60% से ज्यादा विकलांग नागरिक है। वे अपने साथ एक सहायक को देखभाल के लिए ले जा सकते हैं।
  • यात्रा पर किसी प्रकार का कोई ज्वलनशील पदार्थ या मादक पदार्थ ले जाना मना है।
  • आपात स्थिति के लिए किसी संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर तथा पता प्रदान करना भी आवेदक के लिए अनिवार्य है।
  • Madhya Pradesh Mukhymantri Tirth Darshan Yojana के तहत आवेदक को आवेदन पत्र को हिंदी में भरना अनिवार्य है।

Mukhymantri Tirth Darshan Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदकों मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के आवेदक को आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल राज्य के 60 वर्ष से ऊपर के नागरिक ही प्राप्त कर सकते हैं।
  • अगर आवेदक एक महिला है तो उसे 2 साल की छूट दी जाएगी। यानी महिला की आयु 58 वर्ष होनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ केवल वे ही प्राप्त कर सकते हैं। जिन्होंने पहले तीर्थ यात्रा ना की हो।
  • 60% विकलांग नागरिकों के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
  • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अगर कोई पति पत्नी तीर्थ यात्रा पर साथ जाने के इच्छुक हैं। तो केवल एक ही व्यक्ति के पात्रता पूरी करने पर दोनों पति-पत्नी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।

सहायता हेतु पात्रता

  • 60% विकलांग व्यक्ति अपने साथ एक केयरटेकर ले जाने के लिए पात्र होंगे।
  • ऐसे माता पिता जिनकी आयु 65 वर्ष से ऊपर है। वे इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • सामूहिक रूप से यात्रा 35 व्यक्तियों का समूह पर एक सहायक की पात्रता होगी।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

MP Mukhymantri Teerth Darshan Yojana हेतु तीर्थ स्थानों की सूची

परिशिष्ट (एक)

  • श्री केदारनाथ
  • श्री बद्रीनाथ
  • तिरुपति
  • वैष्णोदेवी
  • अमरनाथ
  • रामेश्वर
  • शिरडी
  • अजमेर शरीफ
  • हरिद्वार
  • श्री द्वारकापुरी
  • कामाख्या देवी
  • गया

परिशिष्ट(दो)

  • द्वारका – सोमनाथ
  • पूरी- गंगासागर
  • काशी- गया
  • अमृतसर- वैष्णो देवी
  • हरिद्वार- ऋषिकेश
  • रामेश्वरम- मधुराय
  • तिरुपति- श्री कालहस्ती

यात्रा में क्या करना वर्जित है

  • यात्रा के दौरान नागरिक कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे राज्य की छवि खराब हो।
  • यात्रियों को तीर्थ यात्रा पर कोई भी आभूषण अमूल्य रत्न आदि नहीं ले जा सकते हैं।
  • किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ या ज्वलनशील पदार्थ यात्रा पर नहीं ले जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको धार्मिक न्याय और धर्मस्व मध्य प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Madhya Pradesh Mukhymantri Tirth Darshan Yojana
  • होम पेज पर आपको देखें और डाउनलोड करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे। आपको तीर्थ दर्शन के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने पीडीएफ में आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको सेव के ऑप्शन पर क्लिक करके फॉर्म को Save कर लेना होगा।
  • इसके बाद आप इसका प्रिंट आउट निकाल ले।
  • अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके साथ ही आपको फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को भी संलग्न करना होगा।
  • अब आपको यह फॉर्म तहसील या उप तहसील में जाकर जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Mukhymantri Teerth Darshan Yojana में आवेदन की स्थिति कैसे देखें

  • सबसे पहले आपको धार्मिक न्याय और धर्मस्व मध्य प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Madhya Pradesh Mukhymantri Tirth Darshan Yojana
  • होम पेज पर आपको डैशबोर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक लिस्ट खुल जाएगी। जिसमें आपको आवेदन की स्थिति जाने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति देखने के लिए एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको आवेदन की समग्र मेंबर आईडी दर्ज करनी होगी। और एक बार फिर से आवेदक की समग्र मेंबर आईडी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको आवेदन की स्थिति देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की आवेदन की स्थिति खुल जाएंगी।
  • इस प्रकार आप आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

जिला अनुसार तीर्थ यात्रा की जानकारी कैसे देखें

  • सबसे पहले आपको धार्मिक न्याय और धर्मस्व मध्य प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको जिला अनुसार तीर्थ यात्रा की जानकारी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
  • अब आपको तीर्थ दर्शन यात्रियों की सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने तीर्थ यात्रा की सूची खुल जाएगी।

Leave a Comment