Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

LIC Dhan Varsha Plan 866: Details, निवेश करने पर मिलेगा 10 गुना रिटर्न

LIC Dhan Varsha Plan 866:- जीवन बीमा निगम LIC लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया देश की सबसे बड़ी जानी-मानी कंपनी है। एलआईसी ने हाल ही में एक नई योजना लॉन्च की है। जिसका नाम एलआईसी धन वर्षा प्लान 866 है। वैसे तो जीवन बीमा निगम अपने ग्राहकों के लिए नए-नए प्लान लेकर आती रहती है। और इसी तरह LIC Dhan Varsha Plan 866 मे 10 गुना इंश्योरेंस पॉलिसी, बोनस सहित कई सुविधाओ को लेकर आई है। जिसके माध्यम से नागरिक सिंगल प्रीमियम प्लान से 10 गुना रिस्क कवर पा सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से LIC धन वर्षा प्लान 866 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।



LIC Dhan Varsha Plan 866

LIC Dhan Varsha Plan 866

एलआईसी धन वर्षा प्लान 866 को लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन LIC (Life Insurance Corporation) द्वारा शुरू किया गया है। धन वर्षा प्लान के माध्यम से अब नागरिक सिंगल प्रीमियम प्लान से 10 गुना रिस्क कवर प्राप्त कर सकते हैं। यह 866 नंबर LIC एलआईसी की तालिका संख्या पर आधारित LIC धन वर्षा प्लान है। यह प्लान व्यक्तिगत सेविंग, सिंगल प्रीमियम, जीवन बीमा पॉलिसी है। इसके माध्यम से आप सुरक्षा के साथ सेविंग भी कर सकते हैं। LIC Dhan Varsha Plan के अंतर्गत नागरिकों को केवल एक बार प्रीमियम डिपॉजिट करना होगा। इसमें आपको बार-बार जमा करने की जरूरत नहीं होगी। और उनके समय की भी बचत होगी।

LIC Varishtha Pension Bima

LIC Dhan Varsha Plan 866 Key Highlights

आर्टिकल का नामLIC Dhan Varsha Plan 866
लांच कियाभारतीय जीवन बीमा निगम LIC
उद्देश्यग्राहकों को 10 गुना रिस्क कवर उपलब्ध कराना
लाभार्थीLIC धन वर्षा पॉलिसी खरीदने वाले नागरिक  
साल2024

LIC धन वर्षा प्लान का उद्देश्य

एलआईसी धन वर्षा प्लान को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा के साथ-साथ सेविंग की भी सुविधा देना है। धन वर्षा प्लेन (Dhan Varsha Plan) के माध्यम से अब नागरिक सिंगल प्रीमियम प्लान से 10 गुना रिस्क कवर प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अन्य सुविधाओं का भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। LIC की Dhan Varsha प्लान में आपको एक ही बार प्रीमियम जमा करना होगा। आपको बार -बार प्रीमियम जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

10 गुना तक पा सकते हैं रिस्क कवर

LIC धन वर्षा प्लान में आप डिपॉजिट प्रीमियम का 10 गुना रिस्क कवर प्राप्त कर सकते है। जिसके माध्यम से आप अपनी प्रीमियम धनराशि का 10 गुना तक सम एश्योर्ड ले सकते हैं। यह सम एश्योर्ड एक निश्चित राशि होती है। जो एलआईसी बीमा कंपनी द्वारा अपने ग्राहकों को मैच्योरिटी प्रदान करने का वादा करती है। जैसे कि यदि कोई नागरिक 1 लाख रुपए के प्रीमियम पॉलिसी लेता है। तो वह 10 लाख के सम एश्योर्ड की पॉलिसी ले सकेगे। इस नए प्लान में सिंगल प्रीमियम भुगतान कर सकते हैं। जिसमें आपको दो विकल्प मिलते हैं। 

पहला विकल्प– पहला विकल्प चुनने पर ग्राहकों जमा प्रीमियम की तुलना में 1.2 गुना सम एश्योर्ड मिलेगा। अगर किसी ने 10 लाख सिंगल प्रीमियम दिया है। और उसकी मृत्यु हो जाती है। तो ऐसी स्थिति में नॉमिनी को 12.5 लाख गारंटी एडिशन बोनस के साथ दिया जाएगा।

दूसरा विकल्प- यदि ग्राहक दूसरा विकल्प चुनता है। तो ग्राहक को जमा प्रीमियम का 10 गुना रिस्क कवर दिया जाएगा। मान लीजिए जैसे किसी ग्राहक की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में 10 गुना कैश सपोर्ट दिया जाएगा। जिसका मतलब अगर 10 लाख सिंगल प्रीमियम दिया गया था। तो नॉमिनी या ग्राहक के घरवालों को 10 लाख रुपए गारंटी बोनस के साथ दिया जाएगा। आपके मन में यह ख्याल आया होगा। कि पहला विकल्प चुनने से बेहतर दूसरे विकल्प में 10 गुना रिस्क कवर का पैसा प्राप्त हो रहा है। तो पहले विकल्प का क्या फायदा। लेकिन आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि पहला विकल्प चुनने पर दूसरे की तुलना में आपको अधिक बोनस प्राप्त होगा।

LIC Saral Pension

ऐसे ले सकते हैं प्लान

LIC धन वर्षा प्लान की डिटेल जानने से पहले आपको बता दें कि इसे आप ऑनलाइन नहीं खरीद पाएंगे। यह प्लान केवल ऑफलाइन ही उपलब्ध रहेगा। इसमें केवल दो ही टर्म उपलब्ध है। पहला 10 वर्ष और दूसरा 15 वर्ष इनमें से आप कोई सा भी एक टर्म चुन सकते हैं। धन वर्षा पॉलिसी में सिंगल प्रीमियम के साथ गारंटीड बोनस ऑप्शन मिलना बहुत अच्छा माना जाता है। इस गारंटीड बोनस को चुनने हेतु ऑप्शन और टर्म दोनों के आधार पर बनेगा।

पहला बोनस ऑप्शन- यदि आप 7 लाख से अधिक का बीमा धन 10 वर्ष के टर्म के लिए लेते हैं तो 70 रूपये प्रति हजार का गारंटीड बोनस मिलेगा। और यदि आप 7 लाख या उससे अधिक का बीमा धन 15 वर्ष के टर्म के साथ लेना चाहते हैं। तो आपको 70 रूपये प्रति हजार का गारंटीड बोनस मिलेगा।

दूसरा ऑप्शन– दूसरे ऑप्शन बोनस को चुनने के लिए यदि आप 10 वर्ष टर्म लेते हैं। तो आपको 35 रूपये प्रति वर्ष गारंटीड बोनस मिलेगा। इसके अलावा आपको दूसरा ऑप्शन के साथ 15 वर्ष का टाइम चुनने पर 40 रूपये प्रति हजार का गारंटीड बोनस मिलेगा। इस दूसरे ऑप्शन में आपको कम बोनस मिल रहा है। क्योंकि इस ऑप्शन में 10 गुना रिस्क कवर मिलेगा।

इस उम्र तक ले सकते हैं प्लान

  • एलआईसी की धन वर्षा पॉलिसी में यदि आप 15 वर्ष का टर्म प्लान लेते है। तो पॉलिसी लेने की न्यूनतम आयु  3 वर्ष होगी।
  • अगर आप 10 वर्ष का टर्म लेते हैं। तो उसके लिए न्यूनतम आयु पॉलिसी लेने की 8 वर्ष होगी।
  • यदि आप LIC धनवर्षा पॉलिसी में पहला विकल्प चुनते हैं। तो 60 वर्ष पॉलिसी लेने की अधिकतम उम्र होगी।
  • और यदि आप 10 गुना रिस्क कवर ले रहे हैं। तो 40 की उम्र तक आप 10 वर्ष के टर्म के साथ इस प्लान में शामिल हो सकेंगे।
  • दूसरे विकल्प के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष होगी। अगर आप 15 वर्ष का टर्म लेते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना

LIC Dhan Varsha Plan 866 के लाभ एवं विशेषताएं

  • LIC Dhan Varsha Plan में आपको लोन और सरेंडर की सुविधा मिलेगी।
  • नॉमिनी को मिलने वाला पैसा एक साथ न लेकर इंस्टॉलमेंट में पेंशन की तरह भी ले सकता है।
  • धन वर्षा पॉलिसी एक नॉन पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, सेविंग, सिंगल प्रीमियम जीवन बीमा पॉलिसी है। जो आपको सुरक्षा के साथ-साथ सेविंग की भी सुविधा देती है।
  • LIC Dhan Varsha प्लान में आपको एक ही बार प्रीमियम जमा करना होगा। आपको बार -बार प्रीमियम जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • पहला विकल्प चुनने पर ग्राहकों जमा प्रीमियम की तुलना में 1.2 गुना सम एश्योर्ड मिलेगा।
  • यदि किसी ने 10 लाख सिंगल प्रीमियम लिया है और उसकी मृत्यु हो जाती है। तो ग्राहक के परिवार को 12.5 लाख रुपए गारंटीड एडिशन बोनस के साथ मिलेंगे।
  • एलआईसी की धन वर्षा पॉलिसी में दूसरा विकल्प चुनने पर ग्राहक को जमा प्रीमियम का 10 गुना रिस्क कवर मिलेगा।

Leave a Comment