Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

|Jharkhand| जोहार खिलाड़ी पोर्टल झारखंड राज्य में खेलों को मिलेगा बढ़ावा

Johar Khiladi Portal Apply online, Johar Khiladi Portal Login, जोहार  खिलाड़ी पोर्टल पर खेल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया, जोहार खिलाड़ी पोर्टल पर पंजीकरण



स्वामी विवेकानंद जी के अनुसार स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास संभव है और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए खेल अनिवार्य है।  जैसे की आप सभी जानते हैं कि खेल एक महत्वपूर्ण अभ्यास है और आज कल खेल की महत्वपूर्णता और बढ़ाने के लिए सरकार नए-नए कदम उठा रही है। हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा स्पोर्ट्स डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए एक पोर्टल को संचालित किया गया है जिसका नाम Johar Khiladi Portal है। आज इस लेख के द्वारा हम आपको जोहार  खिलाड़ी पोर्टल के बारे में बताएंगे, इस पोर्टल के मुख्य विचार, पोर्टल का उद्देश्य, लाभ और विशेषताएं और इस पोर्टल के लिए आवेदन  करने की प्रक्रिया। कृपया आप इस लेख को पूरा एवं ध्यानपूर्वक पढ़ें।

जोहार खिलाड़ी पोर्टल 2024

Johar Khiladi Portal झारखंड की सरकार द्वारा स्पोर्ट्स डिजिटलाइजेशनको बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया है। जोहार  खिलाड़ी  पोर्टल के द्वारा आपको खिलाड़ी, प्रशिक्षक, रेफरी, खेल, अकैडमी, मैदान, स्टेडियम से जुड़ी सभी जानकारी  मोबाइल पर घर बैठे-बैठे ही उपलब्ध होगी।  आप घर बैठे-बैठे इस पोर्टल के माध्यम से भविष्य में होने वाले जिला एवं राज्यस्तर के खेलों की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। जोहार  खिलाड़ी  पोर्टल पर खेल जगत से जुड़ी आपको सभी जानकारी प्राप्त होगी।  इस पोर्टल के तहत आप किसी भी खेल के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

जोहार खिलाड़ी पोर्टल के मुख्य विचार

पोर्टल का नामजोहार खिलाड़ी पोर्टल
पोर्टल का शुभारंभ झारखंड सरकार द्वारा
किसके द्वारा पेश की गईझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
विभागझारखंड खेल विभाग
कब शुरू किया गया29 दिसंबर 2022
लाभार्थीझारखंड के खिलाड़ी
 उद्देश्यझारखंड राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और घर बैठे-बैठे  खेल से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराना
राज्य झारखंड
रजिस्ट्रेशन करने के प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://swisstechsport.com/

Johar Khiladi Portal 2024 का उद्देश्य

जोहार खिलाड़ी पोर्टल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा झारखंड के खिलाड़ियों एवं खेल को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है। Johar Khiladi Portal की मदद से झारखंड सरकार झारखंड को खेल में अव्वल राज्य बनाना चाहती है।  भारत में अभी किसी भी राज्य  सरकार ने स्पोर्ट्स डिजिटलाइजेशन को अपने राज्य में नहीं शुरु किया है। इस पोर्टल की मदद से झारखंड के खिलाड़ियों का सम्पूर्ण विकास होगा।

जोहार खिलाड़ी पोर्टल के लाभ और विशेषताएं

  • जोहार खिलाड़ी पोर्टल झारखंड की सरकार द्वारा स्पोर्ट्स डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया है।
  • Johar Khiladi Portal  के द्वारा आपको खिलाड़ी प्रशिक्षक रेफरी खेल अकैडमी खेल मैदान खेल स्टेडियम से जुड़ी सभी जानकारी  मोबाइल पर घर बैठे-बैठे ही उपलब्ध होगी। 
  • आप घर बैठे-बैठे इस पोर्टल के माध्यम से भविष्य में होने वाले जिला एवं राज्यस्तर के खेलों की जानकारी घर बैठे ही प्राप्त कर पाएंगे। 
  • Johar Khiladi Portal पर खेल जगत से जुड़ी आपको सभी जानकारी प्राप्त होगी।
  • 32 खेलों से जुड़े खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अकैडमी, मैदान, खेल, स्टेडियम के बारे में आपको इस पोर्टल की मदद से समस्त जानकारी प्राप्त होगी।
  • झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप के लिए भी आप Johar Khiladi Portal की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
  • झारखंड राज्य के खिलाड़ी इस पोर्टल की मदद से अपनी समस्याएं सीधा जिला खेल पदाधिकारी और खेल विभाग तक पहुंचा पायेंगे।

सहाय योजना

Johar Khiladi Portal पर उपलब्ध सेवाएं

  •  खेल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन
  •  स्पोर्ट्स पोर्टल पर पंजीकरण
  •  खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार
  •  प्रशिक्षकों के लिए नकद पुरस्कार

जोहार खिलाड़ी पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

Johar Khiladi Portal पर पंजीकरण करने के लिए आप को नीचे लिखे गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करना होगा|

Johar Khiladi Portal
  • वेबसाइट पर जाने के पश्चात होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको ऑनलाइन सर्विस के नीचे ‘registration on sports portal’ का विकल्प दिखाई देगा उस विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को भरें।
  • अब नीचे दिए गए ‘Submit’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपकी जोहर खिलाड़ी पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।

Johar Khiladi Portal पर खेल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

अगर आप अच्छे खिलाड़ी हैं और खेल छात्रवृत्ति प्राप्त करना चाहते हैं तो आप Johar Khiladi Portal पर नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके खेल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको खिलाड़ी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के पश्चात होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर ऑनलाइन सर्विस के नीचे लिखे हुए ‘apply for sports scholarship’ के विकल्प को चुनें।
  • आप आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आवेदन पत्र होगा।
  • उस आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को भरें और आवश्यक दस्तावेज़ का संलग्न करें।
  • अब नीचे दिए गए सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपकी जोहर खिलाड़ी पोर्टल पर छात्रवृत्ति  के लिए आवेदन  करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।

जोहार खिलाड़ी पोर्टल पर login करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको खिलाड़ी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के पश्चात होम पेज खुल जाएगा।
  • अब Menu Bar  मेख दिया गया login के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमें आपको अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Johar Khiladi Portal
  • नीचे लिखे हुए login के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब user dashboard खुल जाएगा।

Leave a Comment