Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

E Shram Card Nipun Yojana: श्रम कार्ड धारकों को मिलेगा ₹ 2 लाख, आवेदन करें

E Shram Card Nipun Yojana:- देश के कंस्ट्रक्शन सेक्टर मे काम करने 1 लाख युवा श्रमिको के कौशल को निखारने एंव और उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए केन्द्र सरकार के आवासन और शहरी कार्यलय मंत्रालय द्वारा एक योजना की शुरूआत की गई है। जिसका नाम ई श्रम कार्ड निपुण योजना है। इस योजना के माध्यम से रिकॉगनाईजेश ऑफ प्रायर लर्निंग (RPL) और Fresh Skilling के माध्यम से कौशल आधारित Training और Certification के लिए पहल की गई है। सरकार द्वारा निपुण भारत को ई श्रम कार्ड से जोड़ गया है। ई श्रम कार्ड निपुण योजना से जुड़े युवाओं को 2 लाख रूपेय का दुर्घटना बीमा 3 वर्षो के लिए दिया जाएगा। E Shram Card Nipun Yojana 2023 के तहत युवाओं को प्लंबिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र मे कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।



प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उनको एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। जिसके माध्यम से वह विदेश जाकर भी कार्य कर सकते है। प्रिय मित्रो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल मे ई श्रम कार्ड निपुण योजना से सम्बन्धित मह्त्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

E Shram Card Nipun Yojana

E Shram Card Nipun Yojana 2023

देश के कंस्ट्रक्शन सेक्टर मे काम करने वाले युवाओं के लिए 20 जून 2022 यूनियन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी जी के द्वारा ई श्रम कार्ड निपुण योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से देश के 1 लाख निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिको को Plumbing और Infrastructure मे प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिससे उनके कौशल मे वृद्धि होगी। और उनको रोज़गार प्राप्त होगें। साथ ही यह योजना युवाओं को विदेश मे भी नौकरी के अवसर उपलब्ध कराएगी। इस योजना तहत अब तक 80 हजार निर्माण श्रमिको को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। और अब 14 हजार लाभार्थियो को प्लंबिंग और अन्य व्यवसाय से जुड़े कार्यो मे National Skill Qualification Framework के तहत ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसके माध्यम से देश के लगभग 12000 युवा कामगारो को अन्य देशो मे रोज़गार प्राप्त होगा।

सरकार द्वारा Additional Secretary Commission Director के तहत एक कमेटी गठित की जाएगी। जिसके माध्यम से इस योजना की मॉनिटरिंग की जाएगी। E Shram Card Nipun Yojana RPL के माध्यम से ट्रेनिंग एंव सर्टिफिकेशन, नए कौशल, विदेशो मे प्लेसमेंट के अवसर और श्रमिक के लिए बेहतर आजीविका के अवसर उत्पन्न करने के साथ साथ सुरक्षित कार्यशैली और बढ़ती उत्पादकता लाएगा।

E Shram Card List 2023

ई श्रम कार्ड निपुण योजना के बारें मे जानकारी

योजना का नामE Shram Card Nipun Yojana
आरम्भ की गईकेन्द्र सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागआवासन एंव शहरी कार्यलय मंत्रालय (MoHUA)
लाभार्थीदेश के निर्माण क्षेत्र से जुड़े युवा।
उद्देश्यप्लंबिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर में प्रशिक्षण प्रदान करना।
वर्ष2023
बीमा सुविधा2 लाख तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://admin.skillindiadigital.gov.in/

ई श्रम कार्ड निपुण योजना का का उद्देश्य

केन्द्र सरकार के आवासन और शहरी कार्यलय मंत्रालय द्वारा आरम्भ की गई ई श्रम कार्ड निपुण योजना का मुख्य उद्देश्य निर्माण क्षेत्र से जुड़े 1 लाख से अधिक श्रमिको को विभिन्न प्रकार की ट्रेनिगं प्रदान करना है। ताकि उनके कौशल मे वृद्धि की जा सके। और उनके भविष्य को उज्जवल बनाया जा सके। इस योजना के प्रशिक्षण प्राप्त कर बदलते दौर के साथ काम करने का हुनर आएगा। जिससे वह कार्य समय से बेहतर तरीके से कर सकेगें। E Shram Card Nipun Yojana 2023 का लाभ श्रमिको को तो मिलेगा ही साथ ही नियोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। यह योजना भारत के बाहर काम करने के अवसर सहित श्रमिको के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए योग्यता आधारित Training Certification प्रदान करेगी।

E Shram Card Self Registration

E Shram Card Nipun Yojana के लाभ

निर्माण क्षेत्र से जुड़े युवा श्रमिको को इस योजना के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगें। जो निम्नलिखित है।

  • ऑन साइट स्किल ट्रेनिंग।
  • नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के अनुसार कौशल/योग्यता का आकंलन।
  • सर्टिफाइड वर्कर्स को (2 लाख रूपेय के कवरेज के साथ 3 वर्ष का दुर्घटना) कौशल बीमा।
  • MoHUA के साथ को ब्रांडेड स्किल सर्टिफिकशन।
  • डिजिटल कौशल (कैशलेस लेनदेन, भीम ऐप, भारत क्यूआर कोड)
  • उद्यमशीलता / स्वरोज़गार के बारे मे ओरिएंटेशन।
  • ईपीएफ / बीओसीडबल्यू की सुविधाएं।
  • उत्पादकता मे वृद्धि।
  • वेतन बढ़ने की सम्भावना।
  • व्यक्तिगत विकास।
  • साइट पर दुर्घटनाओं मे कमी।
  • इंडस्ट्री की जानकारी।

नियोक्ताओं को – इस योजना के तहत नियोक्ताओं को दिये जाने वाले लाभ निम्नलिखित है।

  • श्रमिको की बेहतर दक्षता।
  • समय और धन के अपव्यय मे कमी।
  • बेहतर उत्पादकता।
  • सुपरविजन मे की संलग्नता मे कमी।
  • उत्तम परफॉर्मेंस।
  • श्रमिको के मनोबल मे वृद्धि।
  • अनुपस्थिति मे कमी।

ई- श्रम कार्ड निपुण योजना के तहत पात्रता

रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग (आरपीएल) कौशल संवर्धन (अपस्किलिंग) के लिए भारतीय राष्ट्रीयता का कोई भी आवेदक जो-

  • 18 से 45 वर्ष की आयु के है।
  • जॉब रोल जिसके लिए आरपीएल सर्टिफिकेशन वांछित है। और जैसा कि सेक्टर स्किल कांउसिल द्वारा जॉब रोल के लिए निर्देशित किया गया है, मे पूर्व अनुभवी है।
  • जिसका खाता आधार कार्ड से लिंक है।
  • कार्य अनुभव से सम्बन्धित अन्य मानदंडो को पूरा करता है। जैसा- सम्बन्धित जॉब रोल्स के लिए सेक्टर स्किल काउंसलिंग द्वारा परिभाषित किया गया है।

फ्रेश स्किलिंग के लिए भारतीय राष्ट्रीयता का कोई भी आवेदक जो

  • 15 से 45 वर्ष की आयु के है
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हो
  • अवार्डिंग बॉडी द्वारा परिभाषित सम्बन्धित जॉब रोल के लिए अन्य मानदंडो पूरा करता हो
  • कंस्ट्रक्शन सेक्टर में अपना कैरियर बनाने का इच्छुक हो।

ई-श्रम पोर्टल

आवश्यक दस्तावेज़

  • आवेदक का ई श्रम कार्ड।
  • आधार कार्ड मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
  • पैन कार्ड।
  • बैंक खाता।
  • मोबाइल नम्बर।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

E Shram Card Nipun Yojana 2023 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

E Shram Card Nipun Yojana 2023
  • होम पेज पर आपको I Want to Skill Myself का विकल्प मिलेगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
E Shram Card Nipun Yojana
  • इस फॉर्म मे आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से आप ई श्रम कार्ड निपुण योजना 2023 के तहत आवेदन कर सकेगें।

FAQs

ई श्रम कार्ड निपुण योजना क्या है?

ई श्रम कार्ड निपुण योजना के माध्यम से देश के 1 लाख निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिको को प्लंबिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर मे प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिससे उनके कौशल मे वृद्धि होगी। और उनको रोज़गार के अवसर प्राप्त होगें।

E Shram Card Nipun Yojana को कब और किसके द्वारा शुरू किया गया है?

E Shram Card Nipun Yojana को यूनियन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी जी के द्वारा 20 जून 2022 को शुरू किया गया है।

ई श्रम कार्ड निपुण योजना की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

ई श्रम कार्ड निपुण योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://admin.skillindiadigital.gov.in/ है।

E Shram Card Nipun Yojana का क्या उद्देश्य है?

ई श्रम कार्ड निपुण योजना का उद्देश्य निर्माण क्षेत्र से जुड़े 1 लाख से अधिक श्रमिको को विभिन्न प्रकार की ट्रेनिगं प्रदान करना है। ताकि उनके कौशल मे वृद्धि की जा सके। और उनके भविष्य को उज्जवल बनाया जा सके।

Leave a Comment