Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

बिहार स्वास्थ्य बीमा योजना 2024: 58 लाख परिवारों का होगा स्वास्थ्य बीमा

Bihar Swasthya Bima Yojana:-बिहार विधानसभा सत्र के दौरान 20 फरवरी 2024 को राज्य कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई जिसमे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की अध्यक्षता मे बिहार राज्य के नागरिको के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है जिसमे राज्य के नागरिको को 5 लाख रूपेय का स्वास्थ्य बीमा देने के फैसला किया गया है। इसके लिए राज्य मे भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर बिहार स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिको को 5 लाख रूपेय का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा Bihar Health Insurance Scheme का लाभ राज्य के लगभग 58 लाख परिवारो को प्राप्त होगा।



आज हम आपको इस आर्टिकल मे बिहार स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ी सभी मह्त्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगें। कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और कौन होगा पात्र? सम्बन्धित जानकारी के लिए इस आर्टिकल को विस्तापूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Bihar Swasthya Bima Yojana

Bihar Swasthya Bima Yojana 2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा राज्य के नागरिको को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए बिहार स्वास्थ्य बिमा योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार अपने संसाधन से करीब 58 लाख परिवारो को 5 लाख रूपेय तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करेगी। इस योजना को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तर्ज पर शुरू किया गया है। जिसके तहत राज्य के सभी राशन कार्ड धारको को हर साल 5 लाख रूपेय तक का मुफ्त ईलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। राज्य सरकार द्वारा ऐसे 58 लाख परिवारो का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा जो भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना से वंचित रह रहे है। केन्द्र सरकार की इस योजना से वंचित परिवारो को बिहार सरकार अपने संसाधन से 5 लाख रूपेय तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराएगी।

यह स्वास्थ्य बीमा पूर्ण रूप से कैशलेस होगा। किन्तु Bihar Swasthya Bima Yojana से मरीज चयनित अस्पतालो मे ही अपना ईलाज करा सकेगें। जिससे राज्य के सभी राशन कार्ड धारक हर साल 5 लाख रूपेय तक का मुफ्त ईलाज करा सकेगें। यह योजना आर्थिक रूप के कमजोर परिवारो को बीमार पड़ने पर मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करेगी। जिससे वह सशक्त व आत्मनिर्भर होगें।

आयुष्मान भारत योजना

बिहार स्वास्थ्य बीमा योजना की संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामBihar Swasthya Bima Yojana
आरम्भ की गईमुख्यमत्री नीतीश कुमार जी द्वारा
कब आरम्भ की गई20 फरवरी 2024
राज्यबिहार
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के नागरिक।
उद्देश्यहर साल 5 लाख रूपेय तक मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराना।
लाभार्थियो की संख्या58 लाख परिवार।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटशीघ्र लॉन्च की जाएगी।

Bihar Health Insurance Scheme 2024 का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा आरम्भ की गई स्वास्थ्य बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से वंचित परिवारो को राज्य सरकार के द्वारा अपने संसाधन से 5 लाख रूपेय तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी राशन कार्ड धारक हर साल 5 लाख रूपेय तक का मुफ्त इलाज करा सकेगें। बिहार राज्य मे ऐसे कई परिवार है जो केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से वंचित है और वह आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना उचित इलाज नही करा पते है और इस कारण उनकी मृत्यु तक हो जाती है

लेकिन अब बिहार सरकार द्वारा अपने संसाधन से ऐसे सभी परिवारो को 5 लाख रूपेय तक के स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाएगा जिससे आर्थिक रूप के कमजोर परिवार बीमार पड़ने पर 500000 रूपेय तक का मुफ्त इलाज करा सकेगें यह योजना राज्य मे बिमारी के चलते हो रही मृत्यु दर को कम करेगी। और प्रदेश के गरीब लोगो सशक्त व आत्मनिर्भर बनाएगी।

मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना

कैशलैस होगी सुविधा

मंत्री परिषद मे स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया जिसमे कहा गया है कि केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से वंचित परिवारो को राज्य सरकार अपने स्त्रोत से 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ देगी सरकार द्वारा दिया जाने वाला 5 लाख रूपेय का यह बीमा कवर पूर्णत: कैशलैस होगा इस योजना से केन्द्र सरकार की योजना की तर्ज पर चयनित अस्पताल मे मरीज अपना मुफ्त इलाज करा सकेगें। बिहार राज्य मे करीब 58 लाख ऐसे परिवार है जो राष्ट्रीय खाद्य अधिनियम के दायरे मे आते है और उनको योजना के तहत 5 किलो सब्सिडी वाली खाद्य सामग्री के अलावा 5 किलोग्राम मुफ्त अनाज दिया जाता है बिहार स्वास्थ्य बीमा योजना मे केन्द्र सरकार का कोई नही होगा इस योजना का लाभ नागरिको को आगामी वित्तीय वर्ष 20224-25 से मिलना शुरू हो जाएगा।

Swasthya Bima Yojana के लाभ

  • बिहार स्वास्थ्य बीमा योजना को आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से प्रत्येक राशन कार्ड धारक परिवार को 5 लाख रूपेय तक का स्वास्थ्य बीमा प्राप्त होगा।
  • जिसमे लाभार्थी हर साल 5 लाख रूपेय तक की मुफ्त इलाज करा सकेगें।
  • Swasthya Bima Yojana पर होने वाला खर्च राज्य सरकार द्वारा अपने ही स्त्रोतो से किया जाएगा।
  • भारत सरकारी आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर योजना से चयनित अस्पताल मे मरीज अपना इलाज करा सकेगें।
  • मरीज को भर्ती होने से एक सप्ताह पहले तक की जांच और भर्ती के दौरान उपचार, भोजन और डिस्चार्ज होने के 10 दिन बाद तक का चेकअप दवाई मुफ्त उपलब्ध करायी जाएगी।
  • राज्य के सभी जाति वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगें।
  • जिससे राज्य के गरीब परिवार बिना किसी आर्थिक समस्या के अपना इलाज करा सकेगें।
  • यह योजना राज्य मे बिमारी के चलते हो रही मृत्यु दर को कम करेगी।
  • साथ ही प्रदेश के गरीब लोगो सशक्त व आत्मनिर्भर बनाएगी।

बिहार स्वास्थ्य बीमा योजना की पात्रता

  • Bihar Health Insurance Scheme का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक इसके लिए पात्र होगें।
  • राज्य के वह परिवार जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आते है वह योजना के लिए पात्र होगें।
  • भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना से वंचित परिवारो को इस योजना के दायरे मे लाया जाएगा।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड।
  • राशन कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • बैंक पासबुक।
  • मोबाइल नम्बर।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

Bihar Swasthya Bima Yojana 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको बिहार स्वास्थ्य विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके समक्ष वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • नए पेज पर आपको उस अस्पताल का चयन करना होगा जिसमे आप अपना इलाज कराना चाहते है।
  • इसके पश्चात आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म मे पूछी गई जानकारी को दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको मागें गए सभी दस्तावेज़ो को अपलोड करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन की राशी प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
  • क्
  • इस प्रकार आप बिहार स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकेगें।
FAQs
स्वास्थ्य बीमा योजना को कब और किसके द्वारा शुरू किया गया है?

स्वास्थ्य बीमा योजना को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 20 फरवरी 2024 को शुरू किया गया है।

Bihar Swasthya Bima Yojana क्या है?

Bihar Swasthya Bima Yojana को आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर शुरू किया गया है इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा राज्य के नागरिको को फ्री इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।

Health Insurance Scheme के तहत कितने रूपेय तक फ्री इलाज की सुविधा दी जाएगी?

Health Insurance Scheme के तहत प्रतिवर्ष 5 लाख रूपेय तक फ्री इलाज की सुविधा दी जाएगी।

Swasthya Bima Yojana के माध्यम से राज्य के किन परिवारो को लाभान्वित किया जाएगा?

Swasthya Bima Yojana के माध्यम से राज्य के आयुष्मान भारत योजना से वंचित परिवारो को जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आते है लाभान्वित किया जाएगा।

Leave a Comment