Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

बिहार पान विकास योजना | Bihar Paan Vikas Yojana 2023- किसानों को मिलेगा 35250 रूपए का प्रोत्साहन

Bihar Paan Vikas Yojana:- बिहार सरकार द्वारा किसानो की आय मे वृद्धि करने के लिए और राज्य मे पान की खेती को बढ़ावा देन के लिए एक योजना की शुरूआत की है। जिसका नाम बिहार पान विकास योजना है। Bihar Paan Vikas Yojana के माध्यम से किसानो को पान की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिसके लिए किसानो को पान की खेती पर प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। प्रिय मित्रो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल मे बिहार पान विकास योजना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है अगर आप भी बिहार राज्य के किसान है। तो इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।



Bihar Paan Vikas Yojana

Bihar Paan Vikas Yojana 2023

बिहार सरकार द्वारा पान विकास योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के माध्यम से किसानो को पान की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बिहार पान विकास योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को मगही पान की खेती करने के लिए 35,250 रूपेय की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे किसानो की आय मे वृद्धि होगी और बिहार राज्य मे पान की खेती को बढ़ावा मिलेगा। आपको बता दे कि मगही पान की खेती करने के लिए न्यूनतम खर्च 70,500 रूपेय है। जिसमे से इस योजना के तहत किसान को 50 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ प्राप्त होगा। Paan Vikas Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान न्यूनतम 100 वर्ग मीटर और अधिकतम 300 वर्ग मीटर में मगही पान की खेती कर सकते है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानो को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

मखाना विकास योजना

पान विकास योजना के बारे मे जानकारी

योजना का नामBihar Paan Vikas Yojana
आरम्भ की गईराज्य सरकार द्वारा
राज्यबिहार
वर्ष2023
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यपान की खेती को बढ़ावा देना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://horticulture.bihar.gov.in/

Bihar Paan Vikas Yojana का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा आरम्भ की गई पान विकास योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को पान की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि पान की खेती को बढ़ावा दिया जा सके। और राज्य के अधिक से अधिक किसान पान विकास योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी आय मे वृद्धि कर सके। और आर्थिक स्थिति मे सुधार कर सके।

पान विकास योजना से लक्षित जिलें

पान विकास योजना के तहत जिन जिलो को मगही पान की खेती करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा वह जिले निम्नलिखित है।

  • गया
  • नालंदा
  • औरंगाबाद
  • नवादा
  • शेखपुरा
  • वैशाली

बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी

बिहार पान की खेती करने हेतु दी जाने वाली प्रोत्साहन राशी का विवरण

उत्पादइकाई लागतप्रोत्साहन राशीरकबा
मगही और देशी पान का का क्षेत्र विस्ता70500/300m2लागत मूल्य 50% अधिकतम 35250/300m2न्यूनतम 100m2
अधिकतम 300m2

Paan Vikas Yojana की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन करने की आरम्भ तिथि- 20 नवंबर 2023
  • आवेदन करने की अन्तिम तिथि- अभी ज्ञान नही।

Paan Vikas Yojana के लाभ

  • बिहार सरकार द्वारा पान की खेती को बढ़ावा देने के लिए पान विकास योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को पान की खेती करने के लिए प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
  • Paan Vikas Yojana के तहत मगही पान की खेती करने के लिए कम से कम खर्च 70,500 रूपेय है। जिसमे से किसानो 50% यानी 35,250 रूपेय की प्रोत्साहन राशी प्रदान की जाएगी।
  • जिससे किसानो की आय मे वृद्धि होगी। और आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा।
  • और राज्य के अधिक से अधिक किसान योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित होगें।
  • Bihar Paan Vikas Yojana के माध्यम से राज्य मे पान की खेती को बढ़ावा दिया जा सकेगा।

बिहार पान विकास योजना की पात्रता

  • पान विकास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • व्यक्तिगत किसान और FPC के सदस्य इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होगें।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • जमीनी दस्तावेज़
  • बैंक खाता विवरण।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।
  • मोबाइल नम्बर।

Bihar Paan Vikas Yojana 2023 के तहत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

राज्य के जो कोई भी किसान पान विकास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते है। तो उनको पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है।

  • सबसे पहले आपको योजना की Official Website पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
Bihar Paan Vikas Yojana
  • होम पेज पर आपको Scheme के सेक्शन मे जाकर पान विकास योजना के अन्तर्गत आवेदन करे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको “पान विकास योजना से सम्बन्धित मुख्य बाते” ध्यान से पढ़नी है और दिए गए बॉक्स पर टिक करना है।
  • अब आपको Agree and Continue के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। फॉर्म भरने से पहले आपको आवेदक का प्रकार का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है। और विवरण प्राप्त करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है। और मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड करना है।
  • अन्त मे आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप बिहार पान विकास योजना के तहत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेगें।

सम्पर्क विवरण-

  • Helpline Number- 0612-2547772

FAQs

पान विकास योजना को कब और किसके द्वारा शुरू किया गया है?

पान विकास योजना को बिहार सरकार द्वारा 20 नवंबर 2023 को शुरू किया गया है।

बिहार पान विकास योजना क्या है?

बिहार पान विकास योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को पान की खेती करने पर 50% अनुदान प्रदान किया जाएगा। ताकि पान की खेती को बढ़ावा दिया जा सके।

Paan Vikas Yojana मे आवदेन करने की अन्तिम तिथि क्या है?

अभी ज्ञान नही।

Bihar Paan Vikas Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

बिहार पान विकास योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ है।

Leave a Comment