Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

बिहार मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना 2024: बस खरीदने पर मिलेगी ₹5 लाख की सब्सिडी

Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana:- बिहार सरकार द्वारा राज्य मे बढ़ती बेरोज़गारी के चलते नागरिको को रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही ताकि युवाओं रोज़गार प्राप्त हो सके। और बेरोज़गारी पर काबू पाया जा सके। ऐसी ही एक योजना बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितिश कुमार जी के द्वारा शुरू की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के बेरोज़गार नागरिको को परिवहन का व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रूपेय तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana 2024 के तहत



राज्य के हर प्रंखड के युवा आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है। और अपना खुद का परिवहन व्यवसाय शुरू कर सकते है। जिससे उनको रोज़गार प्राप्त होगा और राज्य मे बढ़ती बेरोज़गारी कमी आएगी। प्रिय मित्रो आज हम आपको अपने इस लेख मे CM Block Transport Scheme से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है अगर आप भी बिहार राज्य के नागरिक है तो इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana

Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana 2024

बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना को प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया है।। मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको को परिवहन का व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रूपेय तक का अनुदान प्रदन किया जाएगा। ताकि वह स्वंय का परिवहन व्यवसाय शुरू कर सके। और रोज़गार प्राप्त कर सके। आपको बता दे कि CM Prakhand Parivahan Yojana 2024 के अन्तर्गत आवेदन करने के पश्चात प्रत्येक प्रखंड से 7 लोगो को लाभ प्रदान करने के लिए चुना जाएगा। लाभार्थियो का चयन 10 कक्षा मे प्राप्त अंको के आधार पर किया जाएगा। इस योजना के लिए 23 नवंबर 2023 से आवेदन शुरू हो चुके है।

राज्य के जो कोई भी नागरिक मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है तो वह इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन से सम्बन्धित पूरी जानकारी हम आपको विस्तार से देने जा रहे है ताकि आप आसानी से योजना मे आवेदन कर सके। और लाभ प्राप्त कर सके।

Bihar Rojgar Mela

बिहार मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के बारे मे जानकारी

योजना का नामMukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री नितिश कुमार जी के द्वारा
सम्बन्धित विभागपरिवहन विभाग।
राज्यबिहार
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के नागरिक
लाभवाहन खरीदने पर अनुदान मिलेगा।
अनुदान राशी5 लाख रूपेय।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://state.bihar.gov.in/

Bihar CM Prakhand Parivahan Yojana 2024 का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा आरम्भ की गई मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के बेरोज़गार नागरिको रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को परिवहन का व्यवासय शुरू करने के लिए वाहन खरीदने हेतु 5 लाख रूपेय का अनुदान दिया जाएगा। ताकि वह अपना खरीद कर परिवहन का व्यवसाय शुरू कर सके। और रोज़गार प्राप्त कर सके।

प्रत्येक प्रखंड से 7 लोगो का किया जाएगा चयन

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत आवदेन करने के पश्चात् प्रत्येक प्रखंड से 7 लोगो को इस योजना के लिये चयनित किया जाएगा। इसका चयन आवेदको के दसवीं कक्षा मे प्राप्त अंको के आधार पर किया जाएगा।

प्रखंड व कोटीवार वरीयता सूची का किया जाएगा निर्माण

Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana के तहत प्राप्त आवेदनो को जिला परिवहन कार्यालय डाउनलोड करके प्रखंड एंव कोटीवार वरीयता सूची का निर्माण किया जाएगा। दसवीं की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर प्राप्त अंको के माध्यम से वरियता का निर्धारण किया जाएगा। जिसमे अगर किसी अधिक आयु वाले व्यक्ति के समान अंक तो उसे वरियता का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बिहार

CM Block Transport Scheme का संचालन

सीएम प्रखंड परिवहन योजना का संचालन वर्ष 2025-26 तक किया जाएगा। जिसमे लाभार्थी इस टाइम पीरियड के आधार पर ही योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगें।

Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana 2024 के लाभ एंव विशेषताएं

  • बिहार सरकार द्वारा प्रखंड परिवहन योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको को 5 लाख रूपेय तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • जिससे कि वह अपना परिवहन व्यवसाय शुरू कर सके।
  • यह योजना राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको को रोज़गार के अवसर प्रदान करेगी।
  • मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का लाभ प्राप्त कर लाभार्थी स्वंय का परिवहन व्यवसाय शुरू कर सकते है।
  • जिससे राज्य के युवाओं को रोज़गार प्राप्त होगा। और बेरोज़गारी दर मे कमी आएगी।
  • प्रखंड परिवहन योजना ग्रामीण क्षेत्रो मे आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी।
  • इस योजना के तहत लाभार्थी अपने परिवहन व्यवसाय के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था मे योगदान प्रदान करेगें।
  • यह योजना राज्य के ग्रामीण क्षेत्र मे यातायात की सुविधा मे सुधार करेगी। और लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को आवागमन के लिए सुविधाजनक परिवहन सेवा प्रदान करेगें।

बिहार मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना की पात्रता

  • मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक कम से कम दसवी कक्षा पास होना चाहिए।
  • राज्य के सभी वर्ग के नागरिक इस योजना के आवेदन करने हेतु पात्र होगें।
  • आवेदक के पास स्वंय का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना

बिहार प्रखंड परिवहन योजना के तहत लाभार्थियो का चयन

राज्य के जो कोई भी युवा प्रखंड परिवहन योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो उनका चयन 3 सदस्य कमेटी द्वारा किया जाएगा। जो जिला अधिकारी की अध्यक्षता मे गठित की जाएगी। जिला परिवहन पदाधिकारी सदस्य सचिव नियुक्त किये जाएगें।

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • पैन कार्ड।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • ड्राइविंग लाइसेंस।
  • दसवीं कक्षा की मार्कशीट।
  • मोबाइल नम्बर।
  • ईमेल आईडी।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

बिहार मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

राज्य को जो कोई भी पात्र युवा Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है तो निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण कर आवेदन कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको बिहार राज्य की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुलेगा।
Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana
  • होम पेज पर आपको Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana का लिंक मिलेगा।
  • आपको इस पर क्लिक करना है।
बिहार मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा। जिसमे आपको Register करना है।
  • आपको इसमे मांगी गई सभी जनकारी भरकर रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से Login कर लेना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म मे मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • अब आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ो की स्कैन कॉपी अपलोड करना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेगें।

Prakhand Parivahan Yojana FAQs

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार जी के द्वारा मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना को शुरू किया गया है।

बिहार मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना क्या है?

Bihar Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana माध्यम से राज्य के बेरोज़गार नागरिको को परिवहन का व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रूपेय तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।

Bihar Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana के तहत आवेदन प्रक्रिया क्या है?

बिहार मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत आवदेन प्रक्रिया ऑनलाइन है।

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/ है।

Leave a Comment