Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें ? Link Bank Account With Aadhaar Card

Bank Account Aadhaar Card Link:- आज इस ऑनलाइन के दौर मे पैसो का लेनदेन करना हो या फिर सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करना हो इन सभी के लिए बैंक खाते की आवश्यकता पड़ती है। अब ऐसे यह भी जरूरी कर दिया गया है कि आपका आधार कार्ड से बैंक अकाउंट लिंक हो। तभी आप सभी ऑनलाइन सुविधाओं एंव योजनाओं का लाभ ले पाएगें। क्योकिं अब सरकार द्वारा भी बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आपका भी बैंक मे खाता है। और वह आधार कार्ड से लिंक नही है तो आपका बैंक अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। अगर आप भी अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक करना चाहते है।



तो इसके लिए अब आपको बैंक जाने की भी आवश्यकता नही है आप घर बैठे ही अपने बैंक खाते को विभिन्न प्रकार से आधार से लिंक कर सकते है। प्रिय मित्रो आज हम आपको इस आर्टिकल मे Link Aadhaar Card With Bank Account से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है। अगर आपने भी अभी तक अपना बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नही किया है तो इस आर्टिकल को विस्तापूर्वत अन्त अवश्य पढ़े।

Bank Account Aadhaar Card Link

Bank Account Aadhaar Card Link 2024

केन्द्र सरकार द्वारा बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है। बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया को और आसान बनाया गया है कोई भी नागरिक अब एटीएम, ऑफिशियल वेबसाइट, मोबाइल ऐप या एसएमएस के माध्यम से अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कर सकते है। और इसके अलावा आप अपने खाते से सम्बन्धित ब्रांच मे जाकर Bank Account Aadhaar Card Link करा सकते है। इसके बाद आपको सरकार द्वारा भेजी गई किसी भी प्रकार की सरकारी योजना की राशी, सब्सिडी की राशी आसानी से आपके बैंक खाते मे जमा की जा सकेगी।

अगर आपने अभी तक अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक नही कराया है तो आपको सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी ऑनलाइन सेवाओं और योजना का लाभ प्राप्त नही होगा। और आपका बैंक अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। क्योकिं अब सरकार द्वारा अधिकतर ऐसी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनमे लाभार्थियो के बैंक खाते मे पैसे डीबीटी के माध्यम से ही ट्रांसफर किया जाता है। इसीलिए अब जरूरी अब बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराना जरूरी हो गया है। और आप भी अपने बैंक अकांउट को आधार कार्ड से अवश्य लिंक कराएं।

जन धन योजना खाता कैसे खोले

बैंक अकांउट आधार कार्ड से लिंक के बारे मे जानकारी

आर्टिकलBank Account Aadhaar Card Link
लाभार्थीदेश के बैंक खाता धारक।
उद्देश्यसरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर प्रदान करना।
वर्ष2024
लिंक करने की प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps:/www.onlinesbi.sbi/

Bank Account Aadhaar Card Link करने हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड।
  • बैंक खाता विवरण।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर।

ATM के माध्यम से बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार अपने बैंक खाते को एटीएम मे जाकर भी आधार कार्ड से लिंक कर सकता है जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है।

  • सबसे पहले आपको अपने नज़दीकी बैंक शाखा के एटीएम मे जाना है।
  • इसके बाद आपको अपना ATM कार्ड SWIP करना है।
  • अब आपको अपना एटीएम पिन दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको Service Menu मे Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको Aadhaar Registration के विकल्प का चयन करना है।
  • आपको अपने खाते के प्रकार सेविंग या करंट का चयन करना है
  • इसके बाद आपको अपने 12 अंको का आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना है।
  • आधार कार्ड नम्बर को कंफर्म करने के लिए आपको एक फिर से दर्ज कर OK के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होते ही आपके मोबाइल नम्बर पर सूचना का एसएमएस आएगा।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक एटीएम के माध्यम से बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कर सकेगें।

SECR Portal Salary Slip

ऑनलाइन बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया

अगर आप अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से ऑनलाइन के माध्यम से लिंक करना चाहते है। तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण करना होगा। हम आपको यह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बारे मे जानकारी देने जा रहे है इस प्रक्रिया के माध्यम से आप ऑनलाइन बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको अपने बैंक शाखा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको Login के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको Continue to Login के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके समक्ष लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको मांगी गई जानकारी को दर्ज कर Login के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर Aadhaar Link का विकल्प दिखाई देगा। इसके आपको Update Aadhaar With Bank Account के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको अपना खाता संख्या और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको अपना आधार कार्ड संख्या दर्ज कर Confirm के विकल्प पर क्लिक करना है
  • अब आपके समक्ष कुछ नियम व दिशा निर्देश आएगें जिनको पढ़कर टिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप ऑनलाइन अपने बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक कर सकते है।

ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से Bank Account Aadhaar Card Link करने की प्रक्रिया

अगर आप अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से ऑफलाइन के माध्यम से लिंक करना चाहते है तो आप निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण कर आप आसानी से ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको अपने आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी लेकर अपनी बैंक शाखा मे जाना है।
  • वहां जाकर आपको आधार कार्ड से बैंक खाते को लिंक करने का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको आधार कार्ड की फोटो कॉपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करनी है।
  • अब आपको यह फॉर्म बैंक अधिकारी को जमा कर देना है।
  • इसके बाद आपका आधार वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  • इसके बाद आपका आधार आपके बैंक खाते से लिंक कर दिया जाएगा।
  • आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से आपको सूचित कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से ऑफलाइन के माध्यम से बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करा सकते है।

SMS के माध्यम से बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया

अब हम आपको एसएमएस के माध्यम से बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करने से सम्बन्धित जानकारी देने जा रहे है जिसे आप फॉलो कर आसानी से अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन के मैसेज़ ऐप मे जाना है।
  • इसके बाद आपको इनबॉक्स मे UID<space>Aadhaar Number<Account Number> टाइफ करना है।
  • टाइप करने के बाद आपको इस नम्बर 567676 पर मैसेज भेज देना है।
  • आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होने पर आपको SMS प्राप्त होगा।
  • इस प्रकार आप एसएमएस के माध्यम से बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कर सकते है।
  • अगर किसी कारणवश आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नही होता है तो आपको अपने बैंक की शाखा मे जाकर सम्पर्क करने हेतु SMS द्वारा सूचित कर दिया जाएगा।

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

Mobile App के माध्यम से बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया

अब हम आपको मोबाइल ऐप के माध्यम से बैंक खाते मे आधार कार्ड को लिंक करने के लिए SBI App के बारे मे बताने जा रहे है जिसका अनुसरण कर आप आसानी से बैंक खाते को आधार कार्ड से लिकं कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन के Google Play Store मे जाना है।
  • इसके बाद आपको SBI Banking & Lifestyle ऐप इंस्टॉल करनी है।
  • अब आपको ऐप ऑपन करना है।
  • इसके बाद आपको Request के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको Aadhaar के विकल्प का चयन करना है।
  • अब आपको Aadhaar Linking के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको ड्रॉप लिस्ट मे CIF Number का चयन करना है।
  • अप आपको अपना आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपके समक्ष कुछ दिशा निर्देश आएगें। उनको पढ़कर टिक का चिन्ह् लगाना होगा।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपका आधार बैंक अकाउंट से लिंक होने के बाद आपके मोबाइल फोन पर SMS आ जाएगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कर सकते है।

FAQs

बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करने हेतु किन किन दस्तावेज़ो की आवश्यकता होगी?

Bank Account Aadhaar Card Link करने के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता पंजीकृत मोबाइल नम्बर की आवश्यकता होगी।

Bank Account Aadhaar Card Link करने की समय सीमा क्या है?

बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए अभी कोई समय सीमा निर्धारित नही की गई है परन्तु केन्द्र सरकार द्वारा जल्दी ही इसकी घोषणा की जा सकती है।

सरकार का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक करने का क्या उद्देश्य है?

इसका प्रमुख उद्देश्य नागरिको को किसी भी सरकारी योजनाओं की राशी, सब्सिडी की राशी सीधे तौर पर उनके बैंक खाते भेजी जा सके।

Leave a Comment