Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

बालिका समृद्धि योजना 2024: ऑनलाइन अप्लाई, फॉर्म PDF, लाभ व पात्रता

Balika Samridhi Yojana:- केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा देश की बालिकाओं के भविष्य को बेहतर बनाने और उनके जीवन स्तर मे सुधार करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। ताकि बेटियो का भविष्य सुरक्षित हो सके। और बालिकाओं के प्रति लोगो मे नाकारात्मक विचार को समाप्त किया जा सके। ऐसी ही योजना केन्द्र सरकार द्वारा आरम्भ की गई है। जिसका नाम Balika Samridhi Yojana 2024 है। इस योजना के माध्यम से सरकार बालिकाओं को जन्म से लेकर शिक्षा प्राप्त करने तक आर्थिक सहायता देगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको आवेदन करना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल मे बालिका समृद्धि योजना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है। अगर आप भी बालिका समृद्धि योजना के बारे मे अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़ना होगा।



Balika Samridhi Yojana

Balika Samridhi Yojana 2024

केन्द्र सरकार द्वारा देश की बालिकाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने एंव उनको शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए बालिका समृद्धि योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से बेटी के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा पूरी होने तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि देश मे बेटियो के प्रति नाकारात्मक सोच मे सुधार किया जा सके। और बेटियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। Balika Samridhi Yojana के तहत सबसे पहले बालिका के जन्म पर 500 रूपेय की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके बाद बालिका की कक्षा दसवीं तक की पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा हर पड़ाव पर एक निश्चित राशी दी जाएगी। बालिका समृद्धि योजना के माध्यम से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बेटियो को प्राप्त होगा। 15 अगस्त 1997 या इसके बाद जन्मी बालिकाएं योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगीं। सरकार द्वारा दी जाने वाली राशी बेटी का आयु 18 वर्ष पूर्ण होने पर ही निकाली जा सकती है।

सुकन्या समृद्धि योजना

बालिका समृद्धि योजना की संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामBalika Samridhi Yojana 2024
आरम्भ की गईकेन्द्र सरकार द्वारा
मंत्रालयमहिला एंव बाल विकास मंत्रालय
लाभार्थीदेश की बालिकाएं
उद्देश्यबालिकाओ की शिक्षा को बढ़ावा देना।
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटClick Here

Balika Samridhi Yojana 2024 का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा आरम्भ की गई बालिका समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य देश की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय सहायता राशी प्रदान करना है। ताकि बेटियो की शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। इस योजना के माध्यम से बेटियो के प्रति समाज मे नाकारात्मक सोच मे सुधार होगा। और बेटियो को पढ़ाई के लिए किसी भी वित्तीय समस्या का सामना नही करना पड़ेगा। और बेटियो के माता पिता भी उनको शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होगें।

बालिका समृद्धि योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सहायता राशी का विवरण-

Balika Samridhi Yojana के तहत बेटियो को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर प्रतिवर्ष कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक अलग अलग राशी प्रदान की जाएगी। जिसका विवरण निम्नलिखित है।

कक्षाछात्रवृत्ति राशी
कक्षा 1 से 3 तक300 रूपेय।
कक्षा 4 मे500 रूपेय।
कक्षा 5 मे600 रूपेय।
कक्षा 6 से 7 तक700 रूपेय।
कक्षा 8 मे800 रूपेय।
कक्षा 9 से 10 तक1000 रूपेय।

युवा प्रधानमंत्री योजना

Balika Samridhi Yojana के लाभ एंव विशेषता

  • केन्द्र सरकार द्वारा बालिका समृद्ध योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से बेटियो को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • Balika Samridhi Yojana के तहत बालिका के जन्म से लेकर पढ़ाई पूरी होने तक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • जिससे कि बालिकाएं बिना किसी आर्थिक समस्या के शिक्षा प्राप्त कर सके। और बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके।
  • बेटी के जन्म होने पर ही सरकार द्वारा 500 रूपेय की वित्तीय सहायता राशी दी जाएगी।
  • साथ ही बेटी के कक्षा दसवीं मे पहुंचने तक उनको प्रतिवर्ष एक निश्चित राशी छात्रवृत्ति के रूप मे दी जाएगी।
  • यह राशी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस राशी को बालिका के 18 वर्ष की हो जाने के बाद निकाला जा सकता है।
  • बालिका समृद्धि योजना का लाभ आर्थिक रूप के कमजोर वर्ग की बेटिया ही प्राप्त कर सकेगीं।
  • बेटियों के माता पिता भी उनको शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित होगें।
  • अगर बेटी का विवाह 18 वर्ष की आयु से पहले हो जाता है तो उनको कोई इस योजना का लाभ प्राप्त नही होगा।
  • यदि 18 वर्ष पूरे होने से पहले बेटी की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति मे जमा राशी निकाली जा सकेगी।
  • इस योजना के माध्यम से बेटियो का भविष्य उज्जवल हो सकेगा और लोगो मे बेटियों के प्रति नाकारात्मक सोच मे सुधार होगा।
  • और देश की बेटिया सशक्त व आत्मनिर्भर बनेगीं।

बालिका समृद्धि योजना के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम व शर्ते

  • Balika Samridhi Yojana की राशी सीधे बालिका के बैंक खाते मे DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • अगर बालिका की मुत्यु 18 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है तो उसके खाते मे जमा राशी निकाली जा सकती है।
  • अगर बालिका का विवाह 18 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है तो बालिका को छात्रवृत्ति राशी व उस पर प्राप्त ब्याज को छोड़ना होगा। वह केवल जन्म के बाद का अनुदान और इससे मिलने वाले ब्याज ही ले सकती है।
  • इस योजना का लाभ केवल बालिका ही प्राप्त कर सकती है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को एक प्रमाण पत्र जमा करना होगा। जिसमे यह प्रमाणित करना होगा कि बालिका अविवाहित है।
  • बालिका समृद्धि योजना के तहत बालिका 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर अपनी स्थायी राशी भी वापस ले सकती है।

Balika Samridhi Yojana की पात्रता

  • बालिका समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • बेटी का परिवार गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करता हो।
  • एक परिवार की अधिकतम दो बालिकाएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • 15 अगस्त 1997 या इसके बाद जन्म लेने वाली बेटियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ केवल अविवाहित बालिकाओं को ही मिलेगा।
  • केलव बालिकाएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी।

PM YASASVI Scheme

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • राशन कार्ड।
  • माता पिता का पहचान पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • जन्म प्रमाण पत्र।
  • बैंक खाता विवरण।
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

बालिका समृद्धि योजना 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

राज्य के जो कोई भी उम्मीदवार Balika Samridhi Yojana के अन्तर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है तो वह निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण कर आसानी से आवेदन कर सकते है।

  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक है तो आपको आंगनबाड़ी केन्द्र जाना होगा। अगर आप शहरी क्षेत्र के नागरिक है तो आपको अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाना होगा।
  • इसके बाद आपको वहां से बालिका समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है
  • अब आपको आवेदन फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ो को संलग्न करना है।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वही पर जमा कर देना है जहां से आपने इस प्राप्त किया है।
  • इस प्रकार आप Balika Samridhi Yojana के तहत आवेदन कर सकते है।

FAQs

बालिका समृद्धि योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

भारत सरकार द्वारा बालिका समृद्धि योजना को शुरू किया गया है।

Balika Samridhi Yojana मे बालिकाओं को कितनी सहायता राशी दी जाती है?

Balika Samridhi Yojana के माध्यम से बेटी के जन्म होने पर सरकार द्वारा 500 रूपेय की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा लाभार्थी बालिका को दसवीं की पढ़ाई पूरी करने तक प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति के रूप मे एक निश्चित राशी दी जाएगी।

बालिका समृद्धि योजना का क्या उद्देश्य है?

इस योजना का उद्देश्य देश की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि बेटियो की शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। और लोगो मे बालिकाओं के प्रति नाकारात्मक विचार को विचार को समाप्त किया जा सके।

Leave a Comment