Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

आयुष्मान भवः अभियान की हुई शुरुआत, 60 हजार लोगों को मिलेंगे आयुष्मान कार्ड

Ayushman Bhava:- हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन प्रत्येक वर्ष 17 सिंतबर को मनाया जाता है। लेकिन इस वर्ष प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को और ख़ास बनाने के लिए अनेक कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे स्वास्थ्य मंत्रालय 17 सिंतबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगा। इसी दौरान राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू आयुष्मान भव: कैंपेन का उद्घाटन करेगीं। राष्ट्रपति इस कार्यकर्म का उद्घाटन ऑनलाइन करेगी। इसका सीधा प्रसारण जिला व ब्लॉक स्तर पर दिखाया जाएगा। Ayushman Bhava Abhiyan के माध्यम से नए परिवार को स्वास्थ्य बिमा का लाभ दिया जाएगा।



इसके लिए देश के लाखो Health और Wellness सेंटरो पर आयुष्मान मेले का आयोजन होगा। साथ ही लोगो को आयुष्मान कार्ड भी दिए जाएगें। प्रिय मित्रो आज हम आपको इस लेख मे आयुष्मान भव: कार्यक्रम से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है। जैसे- क्या इस कार्यक्रम मे ख़ास होने वाला है। और कितने लोगो को आयुष्मान कार्ड प्राप्त करेगें। इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आप इस लेख मे अन्त तक बने रहे।

Ayushman Bhava Abhiyan

Ayushman Bhava Abhiyan 2024

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुरू किए देश के नागरिको के लिए एक विशाल अभियान आयुष्मान भव: (Ayushman Bhava) का शुभारम्भ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 सिंतबर को करेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय की योजनाओं का लाभ देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाने के लक्ष्य से इस अभियान को शुरू किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यह अभियान 13 सिंतबर से आरम्भ किये जाएगें। परन्तु इसको 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर शुरू होने वाले ‘सेवा पखवाड़े’ के दौरान पैश किया जाएगा।

Ayushman Bhava Abhiyan के तीन प्रमुख स्तम्भ होगें। जिसमे देश के लाखो हेल्थ और वेलनेस सेंटरो पर आयुष्मान मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड वितरण की प्रक्रिया मे तेजी लाई जाएगी। और आयुष्मान सभाओं का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य के क्षेत्र मे मिसाल पेश करने वाले गांवो को इस आयोजन के दौरान आयुष्मान गांव भी घोषित किया जाएगा।

|PMJAY List| आयुष्मान भारत योजना लिस्ट

आयुष्मान भवः अभियान के बारे मे जानकारी

आर्टिकलAyushman Bhava
योजनाआयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना।
कार्यक्रम की शुरूआत13 सिंतबर 2023 को।
कार्यक्रम का शुभारम्भप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर।
श्रेणीकेन्द्रीय सरकारी योजना।
लाभार्थीदेश के नागरिक।
उद्देश्यदेश के हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुँचाना।
वर्ष2024

Ayushman Bhava Abhiyan 2024 का उद्देश्य

केन्द्र सरकार का आयुष्मान भव: अभियान को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विशेष शिविर लगाकर 60 हजार नागरिको को आयुष्मान कार्ड वितरण करना है। ताकि देश की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का व्यापक और पूर्ण विस्तार सुनिश्चित किया जा सके। और देश के प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जा सके। जिससे हर पात्र नागरिक को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए केन्द्र सरकार ने सभी नागरिको तक सभी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए आयुष्मान भव कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

60 हजार नागरिको को मिलेगें आयुष्मान भारत कार्ड

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख माडंविया ने बताया कि देश के नागरिको तक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँचे और जागरूकता को बढ़ाने के लिए सेवा पखवाड़ा के दौरान कई कार्यक्रमो की योजना बनाई गई है। इस अभियान मे आयुष्मान मे आपके द्वारा आयुष्मान मेला और आयुष्मान सभा का आयोजित होगें। Ayushman Bhava Abhiyan मे आयुष्मान आपके द्वारा 3.0 के तहत 17 सिंतबर सभी आयुष्मान लाभार्थियो को कार्ड वितरण किए जाएगें। जो 60 हजार नागरिको को दिए जाएगें।

डॉ माडंविया ने कहां है कि हमने तय किया है। कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयुष्मान भव: अभियान चलाएंगें। और इसके माध्यम से हम आरोग्य लक्ष्य सेवा का प्रचार व प्रसार करेगें। हमारे देश मे हेल्थ वेलनेस 1.17 से अधिक है। इस सभी सेंटरो पर आयुष्मान भव अभियान के तहत आयुष्मान मेला लगेगा। जिसमे देश के सभी गरीब व मध्यम लोगो वर्ग के लोगो का उपचार हो सकेगा। इसके अलावा देश के सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड

क्या है ख़ास आयुष्मान भव: अभियान मैं?

इस अभियान की विशेषता बताते हुए मंत्री मनसुख मांडविया कहां है कि इस अभियान के तहत देश के 1 लाख 17 हजार से अधिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आयुष्मान मेले का आयोजन किया जाएगा। जहां पर नागरिक अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकेगें। और रक्तचाप, मधुमेह की जांच भी आयुष्मान मेले मे की जाएगी। इसके बाद मरीजो को आवश्यकता पढ़ना रविवार को CHC मेले का आयोजन किया जाएगा। सभी ब्लॉक स्तर के अस्पताल मे हेल्थ कैंप भी लगाए जाएगें। हैल्थ कैंप मे आने वाले सभी नागरिको को जांच के बाद ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भी रेफर किया जाएगा। किया जा सकेगा। देस के सभी अस्पतालो मे डिसपेंसरी और गांव मे पखवाडा के दौरान स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सभी ग्राम पंचायत JSS, RKS के सहयोग से प्राथमिकता, माध्यमिक और तृतीय स्तरो पर स्वास्थ्य देखभाल हेतु अभियान चलाया जाएगा।

2 अक्टुबर को सभी गांवो मे सभा का आयोजन

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आयुष्मान भव अभियान के तहत देश के सभी गांवो मे 2 अक्टुबर को सभी गावो मे आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमे आयुष्मान गांव भी घोषित किये जाएगें। उन सभी गांवो को आयुष्मान गांव घोषित किया जाएगा। जिस गांव मे आयुष्मान भारत कार्ड का लाभ शत प्रतिशत लाभार्थियो को हुआ होगा। और गांव मे सभी को शत प्रतिशत कौविड वैक्सीनेशन किया गया होगा। और कोई भी टीवी या कुष्ठ रोग का केस उस गांव नही होगा। केन्द्र सरकार उस गांव को आयुष्मान गांव घोषित करेगी। आयुष्मान गांव घोषित होने के बाद देश मे उन गांव को आयुष्मान गांव के नाम से प्रसिद्धता मिलेगी।

बनाएं जाएगें आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान पखवाड़ा के तहत चलाए जाने वाले कार्यक्रमो मे 17 सिंतबर से 2 अक्टुबर तक आयुष्मान लाभार्थियो के गोल्डल कार्ड बनाए जाएगें। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत लोगो को आयुष्मान कार्ड दिए जा रहे है। लाभार्थियो को जागरूक करने के लिए CHC व PHC स्तर पर निर्देश दिए गए है। आयुष्मान भारत मिशन के तहत देशवासियो को 5 लाख रूपेय तक की स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध हो रही है। नए परिवारो के भी गोल्डन कार्ड आयुष्मान पखवाड़े के दौरान बनाएं जाएगें। डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग कर आयुष्मान कार्ड प्राप्त किये जा सकते है। इसके लिए उनको कहीं भटकना नही पड़ेगा। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड आयुष्मान ऐप के माध्यम से भी यह कार्ड प्राप्त किया जा सकता है।

यह अभियान भी चलेगें

  • इस अभियान के तहत अंगदान संकल्प अभियान भी चलाया जाएगा।
  • रक्तदान शिविर भी आयोजति किये जाएगें।
  • टीबी मरिजो को गोद लिया जाएगा। जिसमे उनकी दवा और भोजन मे सहायता की जाएगी।
  • सेवा पखवाड़ा योजना के तहत स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

PM Swasthya Suraksha Yojana

Ayushman Bhava Abhiyan की पात्रता

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत सभी आय जाति वर्ग के नागरिक लाभ लेने हेतु पात्र होगें।
  • सभी गरीब व मध्यम वर्ग के नागरिक भी इस अभियान के दौरान उपचार कराने हेतु पात्र होगें।
  • सभी उम्र के नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगें।

आयुष्मान भव: अभियान हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • स्वास्थ्य सम्बन्धित दस्तावेज़।
  • मोबाइल नम्बर।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Ayushman Bhava Abhiyan 2024 के तहत आवदेन प्रक्रिया

आयुष्मान भव अभियान के तहत आवेदन करने के लिए आपको कही जाने की आवश्यकता नही है। क्योकिं इस कार्यक्रम के माध्यम से विशेष रूप से जिला, नगर व ग्रामीण स्तरीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समन्वय बनाकर जन जन को जागरूक करेगें। इस कार्यक्रम के लिए कैंप लगाए जाएगें। जहां पर जाकर लाभार्थी आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकेगें। और जो आयुष्मान कार्ड भारत मिशन के तहत 5 लाख रूपेय का स्वास्थ्य बिमा का लाभ प्राप्त करना चाहते है। वे सभी नए परिवार भी इस कार्यक्रम के दौरान गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकेगें। आपको अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजो को ले जाकर कैंप मे जमा करना होगा। जिसके बाद अधिकारी द्वारा आपका आवेदन कर दिया जाएगा।

FAQs
आयुष्मान भव: अभियान को कब आरम्भ किया जाएगा?

Ayushman Bhava Abhiyan को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर 17 सिंतबर को सेवा पखवाड़े के दौरान शुरू किया जाएगा।

Ayushman Bhava Abhiyan का उद्घाटर कौन करेगा?

आयुष्मान भव अभियान का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया जाएगा।

इस अभियान के तहत कितने नागरिको को आयुष्मान भारत कार्ड दिए जाएगें?

करीब 60 हजार नागरिको को इस अभियान के तहत आयुष्मान भारत कार्ड दिए जाएगें।

यह अभियान कब से कब तक चलेगा?

17 सिंतबर से 2 अक्टुबर तक यह अभियान चलाएं जाएगा।

आयुष्मान भव अभियान के माध्यम से देश के सभी गांवो मे आयुष्मान सभा का आयोजन कब होगा?

Ayushman Bhava Abhiyan के तहत देश के सभी गांवो मे आयुष्मान सभा का आयोजन 2 अक्टुबर को किया जाएगा। जिसमे आयुष्मान गांव भी घोषित किए जाएगें।

Leave a Comment