Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

अपार आईडी सहमति फॉर्म कैसे भरें- APAAR ID Consent Form Download

APAAR ID Consent Form:- केन्द्र सरकार द्वारा वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी शुरू की गई है। One Nation One Student ID एक मात्र ऐसी आईडी है। जिसके अन्तर्गत विद्यार्थियो का APAAR ID Card बनवाया जाता है। जिसमे स्कूली बच्चो की सभी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। यानी इस आईडी कार्ड नम्बर के माध्यम से छात्र का पूरा डाटा किसी भी स्कूल संचालक को आसानी से प्राप्त हो सकेगा।



अपार आईडी कार्ड बनवाने के लिए APAAR ID Consent Form भरना होता है। सभी माता पिता को अपने बच्चो के अपार आईडी कार्ड बनवाने के लिए अपार आईडी सहमति फॉर्म भरना होगा। अपार आईडी कार्ड बनने के बाद छात्र पढ़ाई से लेकर नौकरी तक लाभ प्राप्त कर सकेगें। आज हम आपको इस आर्टिकल मे APAAR ID Consent Form 2023 से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अन्त तक अवश्य पढ़े।

APAAR ID Consent Form

APAAR ID Consent Form 2023

APAAR का पूरा नाम Automatic Permanent Academic Account Registry है। जिसे हिन्दी मे स्वचालित स्थायी शैक्षणिक खाता रजिस्ट्री के नाम से जाना जाता है। अपार आईडी के आधार पर विद्यार्थियो के शैक्षिक डाटा, खेलकूद डाटा और छात्र की रूची का कोई भी विषय का डाटा एक ही आईडी पर उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए स्कूल के बच्चो और कॉलेज मे पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियो का APAAR ID Card बनवाया जाता है। जिसके माध्यम से छात्र से सम्बन्धित सभी जानकारी को आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा। इस आईडी को बनवाने के लिए छात्र के माता पिता को APAAR ID Consent Form भरना होगा। जिसके बाद ही विद्यार्थियो की वन नेशन वन आईडी कार्ड जारी किया जाएगा।

वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी

अपार आईडी सहमति फॉर्म के बारे मे जानकारी

आर्टिकलAPAAR ID Consent Form
जारी किए गएकेन्द्र सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागकेन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय
लाभार्थीदेश के प्रत्येक छात्र।
उद्देश्यमाता पिता की सहमति पर छात्रो की अपार आईडी बनाना।
फॉर्म भरने की प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.abc.gov.in/

APAAR ID Consent Form का उद्देश्य

केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किये गए अपार आईडी सहमति फॉर्म का उद्देश्य देश के उन सभी छात्रो का APAAR ID बनाना है। जिनके माता पिता ने इस कार्ड को बनाने की मंजूरी प्रदान कर दी है।

कौन बनवा सकेगा APAAR ID Card

इस आईडी कार्ड को देश का कोई भी छात्र बनवा सकता है जो स्कूल या कॉलेज मे पढ़ाई कर रहे है यह One Nation One Student ID Card उसी छात्र का बनाया जाएगा जिसके माता पिता ने इसके लिए अनुमति दे दी है।

Apna Chandrayaan Portal

अपार आईडी सहमति फॉर्म के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा

जो छात्र APAAR ID Card बनवाना चाहते है तो इसके लिए उनको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा इसके बाद ही विद्यार्थियो को अपार आईडी कार्ज जारी किया जाएगा। इस कार्ड के बनने से छात्रो को कई प्रकार की सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। जैसे- छात्र को स्कॉलरशिप का लाभ मिला या नही मिला है इसके अलावा अगर कोई छात्र अपना स्कूल या कॉलेज बदलना चाहता है तो उसका पूरा डाटा इस कार्ड नम्बर के जरिए किसी भी स्कूल संचालक आसानी से प्राप्त हो सकेगा।

आधार कार्ड की तर्ज पर APAAR ID Card होगा 12 अंको का

स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियो का आधार कार्ड की तरहा ही 12 अंको का अपार आईडी कार्ड होगा इसमे छात्रो का पूरा डाटा दर्ज होगा जैसे- छात्र का नाम, पता, जन्म तिथि, फोटो आदि इसके अलावा कार्ड मे छात्र की खेलकूद गतिविधियां, स्कॉलरशिप, अवार्ड, और शिक्षा से सम्बन्धित सभी जानकारी उपलब्ध होगी।

APAAR ID Consent Form के लाभ

  • One Nation One Student का तर्ज पर स्कूली बच्चो की बनाई जाएगी। यूनिक आईडी।
  • इस आईडी को छात्र के आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा।
  • APAAR ID Card छात्रो की पहचान के रूप मे कार्य करेगा।
  • इस कार्ड के माध्यम से स्कूली छात्रो का सारा डाटा एक ही आईडी पर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • छात्र के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी एक ही आईडी पर उपलब्ध होगी।
  • सभी स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियो की अपार आईडी कार्ड जारी किया जाएगा। जोकि Permanent होगा।
  • बन नेशन वन स्टूडेंट आईडी के जरिए छात्रो के भविष्य के लिए बेहतर योजनाएं बनाई जा सकेगी।
  • अपार आईडी का उपयोग प्रवेश लेने के लिए भी किया जा सकेगा।
  • स्कूल बच्चो को एक फॉर्मेट फॉर्म प्रदान करेगा जिसके लिए अभिभावक द्वारा इसे भरवाकर जमा कराया जाएगा। इसके बाद ही उस बच्चे का APAAR ID कार्ड बनाया जाएगा।

One Student One Laptop Yojana

अपार आईडी सहमति फॉर्म पात्रता

  • आवेदक भारतीय मूल निवासी होना चाहिए।
  • स्कूल कॉलेज मे पड़ रहे छात्र छात्राएं APAAR ID बनवाने हेतु पात्र होगें।

APAAR ID Consent Form के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • छात्र का नाम।
  • अभिभावक का सहमति पत्र।
  • आधार कार्ड।
  • मोबाइल नम्बर।

अपार आईडी सहमति फॉर्म रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

APAAR ID Consent Form
  • इसके बाद आपको My Account के सेक्शन मे जाकर Student  के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना है।
  • अगर आपका रजिस्ट्रेशन पहले से नही किया गया है। तो आपको सबसे पहले Sing up के विकल्प पर क्लिक करके Registration प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
  • इसके बाद आपको Login करना है। अब आपको सभी जानकारी जैसे नाम, पता, स्कूल कॉलेज का नाम मोबाइल नम्बर आदि दर्ज करना है
  • अब आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है

APAAR ID Consent Form डाउनलोड करने की प्रक्रिया

अपार आईडी सहमति फॉर्म आवेदक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा आप इस फॉर्म को दिए गए लिंक पर क्लिक करके आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

APAAR ID Consent Form

FAQs

अपार आईडी का उपयोग कब तक किया जा सकता है?

APAAR ID एक आजीवन यूनिक आईडी है जो शैक्षणिक संस्थानो तक पहुँचने मे मदद करेगी।

APAAR ID के अन्तर्गत क्या क्या जानकारी उपलब्ध होगी?

अपार आईडी के अन्तर्गत छात्र का नाम, पता, फोटो, जन्म तिथि, लिंग सम्बन्धी जानकारी के अलावा भी बच्चो के खेलकूद गतिविधियो की जानकरी, स्कॉलरशिप, एजुकेशन लोन, अवार्ड से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध होगी।

क्या माता पिता की सहमति के बिना अपार आईडी बनाई जा सकती है?

नही, अपार आईडी बनाने के लिए बच्चो के माता पिता पहले अनुमति लेना आवश्यक है इसके बाद की अपार आईडी बनाई जा सकती है।

Leave a Comment