Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

UP Bhulekh 2023: भूलेख उत्तर प्रदेश ऑनलाइन खसरा खतौनी नकल भू नक्शा देखें, जानिए पूरी प्रक्रिया

UP Bhulekh:- यूपी भूलेख एक ऑनलाइन पोर्टल है। जो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है। भूलेख उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा प्रदेश के भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने और उसे वेब पोर्टल upbhulekh.gov.in के माध्यम से आम नागरिको को अपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल की मदद से उत्तर प्रदेश के आम नागरिक अपने भूमि के रिकॉर्ड को मोबाइल फोन के माध्यम से घर बैठे ही ऑनलाइन देख सकते है। और Uttar Pradesh Bhu Naksha की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है। साथ ही आज आप इस आर्टिकल मे UP Khasra – Khatoni Online कैसे निकालें, इसकी भी जानकारी प्राप्त कर सकेगें।



Uttar Pradesh Bhulekh

UP Bhulekh

यूपी भूलेख पोर्टल को उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग द्वारा लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के शुरू होने से राज्य के आम नागरिको को काफी लाभ प्राप्त हुआ है। भूलेख शब्द दो शब्दो से मिलकर बना है, पहला “भू” और दूसरा “लेख” जिसमे भू का अर्थ है “भूमि” और लेख का अर्थ है “अभिलेख” इस प्रकार भूलेख यूपी का अर्थ है उत्तर प्रदेश राज्य की भूमि का अभिलेख। इस भूलेख पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपने घर बैठे ही अपनी जमीन का नक्शा / Bhulekh Naksha और भू नक्शा ऑनलाइन देख सकते है। इसके लिए नागरिको को तहसील या लेखपाल के चक्कर लगाने की आवश्यकता नही पड़ेगी। जिससे उनके समय की बचत होगी।

तो अब हम आपको अपने इस आर्टिकल मे यूपी भूलेख पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है साथ ही हम आपको इस आर्टिकल के अन्त मे महत्वपूर्ण लिंक भी उपलब्ध कराएगें। जहां से आसानी से भू-नक्शा, यूपी भूलेख, खसरा, खतोनी आदि की जानकारी प्राप्त कर सकेगें। विस्तृत जानकारी के लिए इस आर्टिकल मे अन्त तक बने रहे।

संपत्ति कार्ड डाउनलोड

Bhulekh UP के बारे में जानकारी

आर्टिकलUP Bhulekh
पोर्टल का नामयूपी भू लेख पोर्टल
लॉन्च किया गयाराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागराजस्व विभाग।
राज्यउत्तर प्रदेश।
लाभार्थीराज्य के समस्त नागरिक।
उद्देश्यभूमि सम्बन्धित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://upbhulekh.gov.in/

UP Bhulekh का उद्देश्य

यूपी भूलेख पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिको अपनी भूमि से सम्बन्धित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से एक काफी बड़ा राज्य है। यहां की जनसंख्या भी बहुत अधिक है। इसी को ध्यान मे रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भूमि से सम्बन्धित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए एक पोर्टल जारी किया गया है। Bhulekh UP की सहायता से नागरिको को Bhulekh Naksha देखने के लिए तहसील या लेखपाल कार्यालय नही जाना पड़ता है। इस पोर्टल की मदद से नागरिक अपने घर बैठे ही भूलेख की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। जिससे उनके समय और रूपेय दोनो की बचत होती है। और सरकारी कार्यप्रणाली मे पारदर्शिता आती है। UP Bhulekh के शुरू होने के बाद भ्रष्टाचार मे भी कमी हुई है

और आम नागरिक ऑनलाइन अपने घर बैठे ही खसरा कतौनी देख रहे है। इससे पहले जमीन से सम्बन्धित कार्य जैसे- खतौनी, ख़सरा आदि को कागजो पर मैन्युल रूप से दर्ज किया जाता है। लेकिन अब यूपी सरकार ने राज्य के सभी भूमि रिकार्ड गतिविधियो को कम्प्यूटरीकृत कर दिया गया है। इस पोर्टल पर अब खतौनी और अन्य भूमि की जानकारी आजीवन दर्ज रहती है। यह कम्प्यूटरीकृत प्रणाली पिछली प्रणाली की तुलना मे बहुत व्यवस्थित और पारदर्शी है।

खेत तालाब योजना

UP Bhulekh Portal पर उपलब्ध भूमि सुविधाएं

Uttar Pradesh Bhulekh Portal पर उपलब्ध सुविधाएं निम्नलिखित है।

  • भूखण्ड/गाटे का यूनिक कोड जाने।
  • भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने।
  • भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने।
  • खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल।
  • खतौनी अंश निर्धारण की नक़ल देखें।
  • राजस्व खतौनी का कोड जानें।
  • राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पत्ति।
  • निष्क्रांत सम्पत्ति।
  • शत्रु सम्पत्ति।
  • राजकीय आस्थान।
  • यूपी भूलेख सम्पर्क विवरण।

UP Bhulekh Portal पर उपलब्ध भूमि अभिलेख

भूलेख लखनऊ, उत्तर प्रदेश रिकार्ड डेटाबेस में भूमि के स्वामित्व विवरण के साथ खसरा और खाता संख्या के अनुसार सभी पंजीकृत भूमि जोत का विवरण दर्ज है। इनकी जानकारी निचे दी गई है।

  • खातेधारक का नाम।
  • खातेधारको की संख्या।
  • भूमि का आकार।
  • खसरा संख्या और खाता संख्या का विवरण।
  • सम्पत्ति के बदले किये गए लेन देन का इतिहास जिसमे बधंक, तीसरे पक्ष के दावे आदि शामिल है।
  • खाली सम्पति आदि।

Uttar Pradesh Bhulekh पोर्टल के लाभ एंव विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग द्वारा भूलेख पोर्टल को शुरू किया गया है।
  • यूपी भूलेख पोर्टल पर कोई भी नागरिक आसानी से एक क्लिक मे अपनी भूमी से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकता है।
  • इस पोर्टल पर व्यक्ति के जमीन से सम्बन्धित सेवाओं की लिंक उपलब्ध है।
  • इसके अलावा पोर्टल पर आपको रजिस्ट्री कार्यालय, राजस्व बोर्ड, आपदा प्रबंधन, एंव अन्य कार्य के लिए भी लिंक प्राप्त होगें।
  • UP Bhulekh Portal पर उपलब्ध सभी जानकारियो को श्रेणीबद्ध किया गया है। जिसमे उपयोगकर्ता अपनी अपनी प्राथमिकताओ के आधार पर सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • सरकार द्वारा इस पोर्टल को यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। साथ ही यह हर डिवाइस मे बेहतर ढंग से कार्य करता है।
  • भूलेख यूपी पोर्टल पर सभी ऑनलाइन सेवाएं जैसे- शिकायत पंजीकरण, स्टाम्प और रजिस्ट्री, ई-जिला, और भी बहुत कुछ उपलब्ध है। जो नागरिको के कार्यो को आसान बनाते है।
  • यह पोर्टल राज्य के नागरिको को उनकी भूमि से सम्बन्धित सभी जानकारी प्रदान करता है।
  • यूपी भूलेख पोर्टल की सहायता से नागरिक अपने घर बैठे ही अपनी जमीन से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकेगें।
  • भूमि से सम्बन्धित कोई भी विवरण देखने के लिए नागरिको को पोर्टल पर केवल खसरा या गाटा संख्या दर्ज की आवश्यकता होगी।
  • जमीन सम्बन्धित सारे रिकार्ड ऑनलाइन होने से भूमि से जुड़े सभी भ्राष्टाचार आदि समाप्त हो चुके है।
  • पोर्टल की मदद से भूमि की कोई भी जानकारी अपडेट करना या भूमि खातो मे कोई जानकारी जोड़नी है तो यह भी अब घर बैठे सम्भव है।

किसान कर्ज माफी सूची

उत्तर प्रदेश सरका द्वारा लॉन्च किया गया यूपी भूलेख ऑनलाइन पोर्टल प्रदेश के आम नागरिको को भूमि के सभी रिकार्ड घर बैठे एक क्लिक मे उन तक पहुंचाने मे मे मदद करता है। इस पोर्टल को किसी भी तहसीलदार या पटवारी के पास जाने से बचने के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसे मे जब यूपी के किसी भी नागरिक को अपने भूमि रिकार्ड को सत्यापित और Bhulekh Naksha देखने की आवश्यकता हो तो वह upbhulekh.gov.in की मदद ले सकता है।

भू-लेख पर खतौनी की नकल देखने की प्रक्रिया

upbhulekh.gov.in पर उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी की नकल देखना काफी आसान है। अब आप सिर्फ कुछ की क्लिक मे खतौनी की नकल अपने डिवाइस की स्क्रीन पर देख सकेगें। इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण करना होगा।

  • सबसे पहले आपको यूपी भूलेख पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुलेगा।
UP Bhulekh
  • होम पेज पर आपको खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें के विकल्प पर क्लिक करना है।
यूपी भू-लेख
  • अब आपको स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कैप्चा को़ दर्ज कर सबमिट करना है। इसके बाद आपको भूमि रिकार्ड की जांच के लिए नकल देखने हेतु जिले का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको तहसील और गांव का नाम/ग्राम का नाम/ग्राम कोड दर्ज करना है।
यूपी भू-लेख
  • अब आपको ख़सरा/गाटा नम्बर, या खाता नम्बर या मालिक (खातेदार) का नाम दर्ज करके आगें बढ़ सकते है।
  • अगर आप खसरा खतौनी नाम के अनुसार देखना चाहते है, यहां आप खातेदार का नाम के विकल्प का चयन करना है।
  • अब खाता संख्या के विवरण की जांच करने के लिए, खाता संख्या का चयन करें और विकल्प ‘उद्धरण देखें’ (खाता विवरण देखें) पर क्लिक करना है।
Uttar Pradesh Bhulekh
  • इसके बाद आपको चयनित गांव के गाटे संख्या वाली खतौनी दिख जाएगी।

उपरोक्त चरणो का पालन करके आप पोर्टल पर भूलेख खतौनी की नकल देख सकते है। आगें अब आपको बताएगें कि Land Record UP Check करने के लिए आपको किन किन चीजो की आवश्यकता होगी।

UP Land Record चैक करने के लिए आपको निम्नलिखित चीजो की आवश्यकता होगी।

  • जिले का नाम।
  • तहसील का नाम (तहसील भूलेख खतौनी नकल)
  • गांव का नाम।
  • खसरा संख्या / गाटा संख्या / खातेदार का नाम / नामांतरम दिनांक

इसके अलावा अगर आप अपनी जमीन का नक्शा देखना चाहते है तो आप यूपी भू नक्शा पोर्टल की सहायता से इसे देख सकते है। इसके लिए आपको UP Bhu Naksha पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद आपको जिला, तहसील, गांव, गाटा संख्या दर्ज करके Bhu Naksha Uttar Pradesh की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

UP Bhulekh पोर्टल पर भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति जानने की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश मे जमीन या सम्पत्ति मे निवेश करने से पहले आपको यह जाचंना होगा कि सम्पत्ति किसी तरह के कानूनी या वित्तीय विवाद मे फसी है या नही। जानने की प्रक्रिया निम्नलिखित है।

  • Bhulekh UP पर विवादित सम्पत्ति की जांच करने के लिए सबसे पहले आपको भूलेख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जानें पर क्लिक करना है।
UP Bhulekh
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जहां पर आपको यूपी के जिले, तहसील, और गांव का चयन करना है।
Uttar Pradesh Bhulekh
  • अपने जिले, तहसील, और गांव का चयन करने के बाद आपको एक नया पेज प्राप्त होगा। जिसमे आपसे गाटा संख्या प्रदान करने के लिए कहा जाएगा। गाटा संख्या दर्ज करे और खोजें के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके द्वारा दर्ज किये गए खसरा नम्बर पर अगर कोई विवाद चल रहा है तो आपको उसके बारे मे जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
  • इस प्रकार आप भूलेख पोर्टल पर विवादित सम्पत्ति की जांच कर सकते है।

UP Bhulekh Portal पर Login करने की प्रक्रिया

अगर आप UP Bhulekh पोर्टल पर लॉगिन करना चाहते है तो आपको बता दे कि इस भूलेख पोर्टल पर लॉगिन करने के 3 प्रकार है जो निम्नलिखित है।

  • रियल टाइम खतौनी लॉगिन।
  • खसरा लॉगिन।
  • खतौनी लॉगिन।
  • आप अपने अनुसार सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करके यूपी भूलेख पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।

सम्पर्क विवरण-

अगर आपको यूपी भूलेख ऑनलाइन पोर्टल पर अपने जमीन के रिकार्ड, खतौनी, खसरा आदि से सम्बन्धित या पोर्टल पर किसी प्रकार की टेक्निकल समस्या आ रही है तो आप निचे दिए गए ईमेल या मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

  • कम्प्यूटर सेल राजस्व मंडल लखनऊ, उत्तर प्रदेश
  • लैंडलाइन नम्बर- +91-5222217145
  • मोबाइल नम्बर- 91-7080100588
  • ईमेल आईडी- bhulekh-up@gov.in

महत्वपूर्ण लिंक

आधिकारिक वेबसाइटगाटे का यूनिक कोड देखें
भूमि का रिकॉर्ड देखेंखसरा का कोड देखें
जिलों की सूची देखेंभूखण्ड / गाटे का यूनिक कोड जानें
भू-नक्शा देखेंसरकारी भूमि खोजें

FAQs

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल क्या है?

यूपी भूलेख पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिको को अपने घर बैठे ही अपनी जमीन का नक्शा / Bhulekh Naksha और भू नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करायी जाती है।

गाटा संख्या क्या है?

गाटा भारतीय मूल अभिलेखों में भूखण्ड को दर्शाने के लिए उपयोग किये जाने वाला शब्द है गाटा नम्बर भू-राजस्व विभाग द्वारा एक भूखण्ड को प्रदान की गई पहचान है।

यूपी भूलेख कैसे चेक करें?

राज्य के नागरिक भूलेख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी भूलेख की जांच कर सकते है।

यूपी भूलेख पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

UP Bhulekh Portal की ऑफिशियल वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/ है।

Leave a Comment